जशपुर, 23 जनवरी 2025: जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में विकासखण्ड कांसाबेल के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गरिहादोहर के शिक्षक श्री ललित कुमार दिवाकर को निलंबित कर दिया गया है।आरोप है कि श्री दिवाकर ने 11 नवंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक कई दिनों तक बिना किसी पूर्व सूचना या अवकाश स्वीकृत कराए विद्यालय से अनुपस्थिति दर्ज की। जांच में यह भी पाया गया कि उन्होंने बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के हर्बल लाइफ कंपनी में कार्य किया, जिसकी पुष्टि उनके सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक और इंस्टाग्राम) के…
Read MoreCategory: जशपुर
ऑपरेशन मुस्कान : जशपुर पुलिस एक और बच्ची को महाराष्ट्र से ढूंढ कर लाई वापस…बच्ची को किया सकुशल परिजनों के सुपुर्द… आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल !
आरोपी शादी का झांसा दे भगा कर ले गया था नाबालिग बालिका को, मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत का आरोपी के विरुद्ध थाना बगीचा में बीएनएस की धारा 137(2),87,64,(2m,) तथा 4,6 पास्को एक्ट के तहत् अपराध किया गया पंजीबद्ध. नाम आरोपी:-आरोपी नीरज कुमार साह पिता शिव बहादुर साह, उम्र 21 वर्ष निवासी रूसी थाना जलालपुर जिला छपरा सारन (बिहार). आपरेशन मुस्कान के अंतर्गत गुम बच्चों को ढूंढने जशपुर पुलिस कर रही लगातार प्रयास. ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 1 जनवरी 2025 से अब तक 18 बच्चों को खोज किया जा चुका…
Read Moreजशपुर: एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जनार्दन खरे होंगे शामिल
नये मतदाताओं, बूथ लेबल अधिकारियों एवं प्रोफेसर नोडल ऑफिसर को किया जाएगा सम्मानित कलेक्टर ने जिले के सभी मतदाताओं को समारोह उपस्थित होने के लिए किया है आग्रह जशपुर 24 जनवरी 2025/ 25 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन शासकीय राम भजन राय एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर में किया जा रहा है। जिसमें नये मतदाताओं, बूथ लेबल अधिकारियों एवं प्रोफेसर नोडल ऑफिसर को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर श्री जनार्दन खरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें।…
Read Moreजशपुर: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के तहत विकासखंड स्तर पर मतदान अधिकारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न
जशपुर, 24 जनवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी त्रिस्तरीय पंचायत निकायों हेतु विकासखण्ड स्तर पर मतदान अधिकारियों के लिए प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत जशपुर में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल, मनोरा में स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम स्कूल मनोरा, बगीचा में स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम स्कूल बगीचा, कांसाबेल में नवीन शासकीय महाविद्यालय कांसाबेल, फरसाबहार में स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम स्कूल फरसाबहार, कुनकुरी में स्वामी आत्मानंद…
Read Moreजशपुर: निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग टीम को मिली कार्य व दायित्वों की विस्तृत जानकारी, कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर प्रशिक्षण संपन्न
जशपुर 24 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार विगत दिवस 23 जनवरी को कलेक्ट्रेट के मंत्रणा सभा कक्ष में निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग टीम की प्रशिक्षण सम्पन्न हुई। निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग टीम को मास्टर ट्रेनर श्री डी.आर. राठिया द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान निर्वाचन व्यय के लिए गठित टीमों को उनके कार्यों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में निर्वाचन व्यय लेखा के नोडल अधिकारी लोकेश्वर पैंकरा, सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती इरमा तिग्गा, नगरपालिका एवं नगर पंचायत निर्वाचन अंतर्गत निर्वाचन व्यय लेखा के समस्त प्रभारी अधिकारी,…
Read Moreजशपुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शासकीय कार्यालयों में लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प, कलेक्टर रोहित व्यास और अधिकारियों ने ली मतदान की शपथ
जशपुर 24 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज 24 जनवरी को जशपुर जिला कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ लिया। कलेक्टरेट कार्यालय में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण…
Read Moreजशपुर: रणजीता स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की भव्य तैयारी, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मलखंब प्रदर्शन बनेंगे मुख्य आकर्षण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस की तैयारी का कलेक्टर, एसएसपी ने लिया जायजा लिया जशपुर 24 जनवरी 2025/ जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए आज अंतिम रिहर्सल किया गया। इसमें समूह परेड, बैण्ड, व्यायाम प्रदर्शन, समूह नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशिमोहन सिंह आज के अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि की भूमिका में डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास राव मस्के थे इस दौरान सभी ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का मिनट टू मिनट…
Read Moreयातायात नियमों के पालन के साथ वाहनों की सुरक्षा भी जरूरी, जशपुर पुलिस ने दिखाई जागरूकता, 400 से अधिक वाहनों में लगी रेडियम पट्टी
जशपुर/ 35 वाँ सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दुर्घटनाओं से बचाव तथा आम जनता को यातायात नियमों के पालन करने हेतु लगातार जागरूक किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 23.01.25 को यातायात पुलिस जशपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के नेतृत्व में रक्षित केंद्र जशपुर स्थित परेड ग्राउंड में यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जहां 50 से अधिक मालवाहक वाहनों में भावी…
Read Moreनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जशपुर में होगा “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” का आयोजन, दिशा निर्देश जारी
जशपुर 23 जनवरी 2025/ निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 25 जनवरी 2025 को “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ ग्रहण पूर्वान्ह 11.00 बजे लिये जाने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशानुसार जिन राज्यों में शनिवार अवकाश रहता है, वहाँ 24 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” का शपथ ग्रहण किया जाएगा तथा जहाँ शनिवार को अवकाश नहीं है वहाँ शपथ ग्रहण पूर्ववत् 25 जनवरी, 2025 को आयोजित होगा। भारत निर्वाचन आयोग के…
Read Moreजशपुर में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां: पीठासीन और मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
विकासखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण जशपुर, 23 जनवरी 2025/ नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु अधिसूचना जारी होने के साथ जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में निर्वाचन हेतु तीव्र गति से तैयारियां की जा रही हैं। जिसके तहत गुरुवार को पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को नगरीय निकायों में सफलतापूर्वक चुनाव कराने हेतु सभी विकासखंड स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों के द्वारा मतदान प्रक्रिया, मतदान सामग्री की जांच, ईवीएम की क्रियाविधि, पीठासीन अधिकारी एवं…
Read More