जशपुर के काजू और जीराफूल चावल ने ग्रामीण भारत महोत्सव में बटोरी सुर्खियां, स्थानीय उत्पादों को मिला राष्ट्रीय मंच

मुख्यमंत्री जशपुर के उत्पादों को दे रहे बढ़ावा, ग्रामीण भारत महोत्सव 4 से 9 जनवरी तक किया गया आयोजित जशपुर 4 जनवरी 25/ ग्रामीण भारत महोत्सव का आयोजन भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत नाबार्ड द्वारा दिनांक 4 से 9 जनवरी 2025 तक भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण उपस्थित थी। दिल्ली में भारत भर से 186 स्टॉल पर विभिन्न जिले से आए उत्पादों का प्रदर्शन…

Read More

जशपुर में धान खरीदी का रिकॉर्ड : 23 हजार से अधिक किसानों को मिला 357 करोड़ का भुगतान

जशपुर 4 जनवरी 25 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में सुव्यवस्थित रूप से हो रही धान की खरीदी जिले में अब तक 173615.56 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, धान खरीदी के एवज में 23018 किसानों को 3,57,32,48,053 रूपए (तीन सौ संतावन करोड़ बत्तीस लाख अड़तालीस हजार तिरपन रूपये ) का विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपैक्स बैंक को किया गया है भुगतान 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से हो रही तीव्र गति से धान उठाव प्रारम्भ, डीवो जारी 1393370.00 क्विंटल धान उठाव 661609.20 क्विंटल। जशपुर जिले…

Read More

जल जीवन मिशन : जशपुर जिले के नारायणपुर में 148 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से घरों में दिया जा रहा शुद्ध पानी

जशपुर 04 जनवरी 2025/ पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत किलकिला के ग्राम नारायणपुर में ग्रामीवासियों को हर घर जल योजना के तहत् घर पर ही शुद्ध पेयजल मिल रहा है, गांव में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्राम में 2 उच्च स्तरीय जलागार स्ट्रक्चर लगा हुआ है जिसकी क्षमता 20000 लीटर है और कुल 148 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन द्वारा सभी के घरों को पानी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत् हर घर जल योजना से लाभांवित…

Read More

JASHPUR CRIME : बगीचा पुलिस ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर की त्वरित कार्यवाही, दुर्गा मंदिर में पूजा में बाधा डालने और धमकी देने वाला आरोपी नासिर अली खान गिरफ्तार

मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत दुर्गा मंदिर का, सूचना के तत्काल बाद बगीचा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को भेजा जेल। आरोपी नासिर अली खान पिता मोहम्मद कादिर सिद्दकी निवासी रौनी रोड बगीचा के विरुद्ध थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 196(2),299 के तहत मामला दर्ज। जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 03.01.25 को प्रार्थी भूपेंद्र पाठक पिता लालमणि पाठक ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुर्गा मंदिर बगीचा का पुजारी है व दिनांक 03.01.2025 को प्रातः 06 से 07 बजे दुर्गा…

Read More

राजस्व पटवारी संघ के तहसील इकाई बगीचा का निर्वाचन संपन्न : रितेश गुप्ता बने अध्यक्ष.

जशपुर : राजस्व पटवारी संघ जिला जशपुर के तहसील इकाई बगीचा का निर्वाचन आज संपन्न हुआ। जिसमें तहसील अध्यक्ष रितेश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष पीतांबर साहनी, उपाध्यक्ष मधुमंजरी, तहसील सचिव विजय पैंकरा, कोषाध्यक्ष सुशील पैंकरा को सर्व सम्मति से चुना गया। इस अवसर पर दाताराम पैंकरा, कुलदीप गुप्ता, अजय पैंकरा, अनिल मिंज, जितेंद्र ठाकुर, अमरूस तिर्की, फुलजेंसिया टोप्पो, प्रतिभा चौराठे, विजेता गुप्ता, शरीता यादव, रेशमा तिर्की, सोनम टोप्पो, आशीष खेस उपस्थित थे।

Read More

जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने मिशन 40 डेज की गतिविधियों के शत् प्रतिशत क्रियान्वयन का दिया निर्देश, समीक्षा बैठक में प्राचार्यों, बीईओ और एबीईओ से की चर्चा

यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् प्राचार्यों, बीईओ और एबीईओ की हुई समीक्षा बैठक जशपुर 03 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् जिले के प्राचार्यों, बीईओ और एबीईओ की समीक्षा बैठक और कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छमाही परीक्षा परिणाम की समीक्षा की। कलेक्टर रोहित व्यास ने बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए प्राचार्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने विद्यालय ग्राम के जन प्रतिनिधियों से सहयोग लेने के लिए आग्रह करने की बात कही‌ और शाला संचालन प्रभावित किए बिना…

Read More

जशपुर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के आरक्षण कार्यवाही हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

जशपुर 03 जनवरी 2024/ त्रिस्तरीय पंचायतों के लिये जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 08 जनवरी 2024 को प्रातः 11.00 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में सम्पन्न होगा। कलेक्टर रोहित व्यास ने आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न कराने हेतु अधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसके तहत् अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके साथ में उप संचालक पंचायत सुश्री कुसुम बड़ा, उप संचालक समाज कल्याण श्री तिलकेश प्रसाद भावे, जिला अंकेक्षण पंचायत…

Read More

जशपुर : 2024-25 पंचायत निर्वाचन के आरक्षण हेतु कार्यवाही 8 जनवरी को, जशपुर में कलेक्टर द्वारा की जाएगी

जशपुर 03 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 छत्तीसगढ़ पंचायत (उप सरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम 1995 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के अनुषांगिक प्रावधानों के तारतम्य में, एतद् द्वारा सर्व साधारण की जानकारी के लिए सूचित किया जा रहा है कि जिले के जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण के लिये नियमानुसार कार्यवाही जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष में और ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार…

Read More

जशपुर : सरबकोम्बो पंचायत भवन में 8 जनवरी को लर्निंग लाइसेंस शिविर, सड़क सुरक्षा जागरूकता का अहम कदम

जशपुर 03 जनवरी 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार 35 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत् सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से 08 जनवरी 2025  बुधवार को बगीचा विकासखण्ड के पंचायत भवन सरबकोम्बो में लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 08  जनवरी 2025  दिन बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का संपादन नहीं किया जायेगा। उन्होंने समस्त आवेदकों से…

Read More

महतारी वंदन योजना से सशक्तिकरण की मिसाल: जशपुर जिले की विनीता और पार्वती ने सुकन्या समृद्धि में निवेश कर बच्चों की शिक्षा और भविष्य को बनाया उज्जवल

विनीता और पार्वती ने बताया कि 18 वर्ष होने पर जमा राशि का आगे की पढ़ाई में करेगी उपयोग जशपुर,03 जनवरी 2025/ तपकरा के बाधरकोना की रहने वाली विनीता बघेल अपने चेहरे पर एक मुस्कान के साथ बताती है कि महतारी वंदन योजना से मिली राशि का वह अपनी बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर रही है। उनका सपना है कि जब उनकी बच्ची 18 साल की हो जाएगी तो उस पैसे का इस्तेमाल उनकी आगे की शिक्षा में करेगी। ताकि वह अपनी रुचि…

Read More