विनीता और पार्वती ने बताया कि 18 वर्ष होने पर जमा राशि का आगे की पढ़ाई में करेगी उपयोग जशपुर,03 जनवरी 2025/ तपकरा के बाधरकोना की रहने वाली विनीता बघेल अपने चेहरे पर एक मुस्कान के साथ बताती है कि महतारी वंदन योजना से मिली राशि का वह अपनी बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर रही है। उनका सपना है कि जब उनकी बच्ची 18 साल की हो जाएगी तो उस पैसे का इस्तेमाल उनकी आगे की शिक्षा में करेगी। ताकि वह अपनी रुचि…
Read MoreCategory: जशपुर
एसपी जशपुर का वार्षिक निरीक्षण : रक्षित केंद्र में परेड की सलामी, उत्कृष्ट जवानों का सम्मान, लापरवाही पर फटकार, और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
परेड के दौरान उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले जवानों को नगद ईनाम से पुरस्कृत किये जशपुर रक्षित केंद्र के वाहन शाखा, आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा एवं अन्य शाखाओं का किए निरीक्षण रिकार्ड संधारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों को लगाई फटकार पुलिस दरबार लगाकर अधिकारी/कर्मचारियों की सुनी गई गुजारिश, समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु दिए निर्देश जशपुर/ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा आज दिनांक 03.01.2025 को रक्षित केन्द्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र जशपुर में परेड की सलामी ली गई, तत्पश्चात…
Read Moreजशपुर : विवाहिता के घर में बदनियति से घुस कर छेड़छाड़ करने एवं मारपीट का आरोपी संतोष कुमार नागवंशी चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार नागवंषी उम्र 41 साल निवासी खमतराई थाना बागबहार के विरुद्ध थाना बागबहार में भा.न्या.सं. की धारा 131(4), 74, 75(2), 115(2) का अपराध पंजीबद्ध। जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बागबहार क्षेत्र की एक 40 वर्षीय विवाहिता ने दिनांक 01.01.2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 31.12.2024 की रात्रि में खाना खाकर सो रही थी, उसी दौरान लगभग 10 बजे पड़ोस के गांव का रहने वाला संतोष कुमार नागवंषी इसके कमरे का दरवाजा को धक्का देकर घर में प्रवेष किया,…
Read Moreपुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ से गुम बच्चों की बरामदगी में सफल अभियान, जनवरी 2025 तक चलेगा विशेष मिशन
जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” प्रारंभ, गुम बच्चों को बरामद कर परिजनों के चेहरे पर लाया मुस्कान, पहले 02 दिनों में 02 गुम बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंपा जशपुर/ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा गुम बच्चों को पतासाजी एवं बरामदगी हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” प्रारंभ किया है पूरे माह जनवरी 2025 तक चलेगा। इस अवधि में जशपुर पुलिस का लक्ष्य अधिक से अधिक गुम बच्चों को बरामद करना है। इस कार्य के लिये विशेष टीम गठित किया गया है एवं सायबर सेल को भी सम्मिलित किया गया…
Read Moreजशपुर के छात्रों की अंतरिक्ष यात्रा की यादें : नासा ने भेजे थे जशपुर के छात्रों के नाम अंतरिक्ष, अब संग्रहालय में रखा जाएगा उनका टिकट
लोगों में अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाने जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा प्रयास जशपुर, 03 जनवरी 2025/ नासा ने जब जशपुर के बच्चों के नाम जब अंतरिक्ष मे भेजे तो बच्चों को उसकी यादगार के तौर पर अंतरिक्ष यात्रा के टिकट्स छात्रों को भेजे गए थे अब वो जिला संग्रहालय में रखे जाएंगे, जिससे जशपुर आने वाले लोग जिले की इस सफलता से रूबरू हो सकेंगे। इसके लिए शुक्रवार को एन ई इस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं जिला संग्रहालय के प्रभारी अधिकारी डॉ विजय रक्षित को टिकट सौंपे…
Read Moreजशपुर: आज से शुरू विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, हजारों श्रद्धालुओं की जुटान सद्गुरु ज्ञानगंगा भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगा शुभारंभ
कोतबा में यज्ञशाला तैयार, 3 से 6 जनवरी तक गूंजेंगे वेदमंत्र, शांतिकुंज हरिद्वार के प्रज्ञा पुरोहित करेंगे वैदिक अनुष्ठान 4 जनवरी को डॉ. चिन्मय पंड्या करेंगे देवस्थापना, मातृशक्ति की आरती से ज्ञानगंगा प्रवाह का आगाज़ छत्तीसगढ़, उड़ीसा और रायगढ़ से उमड़े श्रद्धालु, कोतबा बना आध्यात्मिक केंद्र जशपुर-कोतबा,03 जनवरी 2025/ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में जशपुर जिले के कोतबा में राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।जिसकी शुरुआत आज कलश शोभायात्रा से होगी।3 से 6 जनवरी तक होने वाले इस महायज्ञ में…
Read Moreजशपुर जिले के पत्थलगांव में घर-घर जाकर बनया जा रहा आयुष्मान वय वंदना कार्ड
जशपुर 02 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आज पत्थलगांव विकासखण्ड क्षेत्र में घर-घर भ्रमण 70 प्लस हितग्राहियों का ‘‘आयुष्मान वय वंदना‘‘ कार्ड बनाया जा रहा है। विदित हो कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को लाभ देने ‘‘आयुष्मान वय वंदना‘‘ का शुभारंभ हुआ है। योजना अंतर्गत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज किए जाने का प्रावधान है। इसी तारम्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ दिए…
Read Moreजशपुर पुलिस के सशक्त प्रयासों से 2024 में अपराधों में महत्वपूर्ण गिरावट, हत्या, चोरी और दुष्कर्म जैसे मामलों का हुआ खुलासा, पुलिस ने 109 गौ-तस्करों समेत 100 से अधिक आरोपियों को किया गिरफ्तार
वर्ष 2024 में हत्या के कुल 56 प्रकरण दर्ज हुये जिसमें गिरफ्तार प्रकरण 54 में कुल 73 आरोपी गिरफ्तार हुये, वर्ष 2023 में हत्या के 71 एवं वर्ष 2022 में 64 प्रकरण दर्ज हुये थे, वर्ष 2024 में हत्या का प्रयास के कुल 13 प्रकरण दर्ज हुये जिसमें गिरफ्तार प्रकरण 12 में कुल 22 आरोपी गिरफ्तार हुये, वर्ष 2023 में 15 एवं वर्ष 2022 में 16 प्रकरण दर्ज हुये थे, वर्ष 2024 में चोरी के कुल 141 प्रकरण दर्ज हुये जिसमें गिरफ्तार प्रकरण 45 में कुल 122 आरोपी गिरफ्तार हुये,…
Read Moreनया साल के जश्न में जुरगुम शाला के 136 छात्रों को परोसा गया ‘न्योता भोजन’, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से समाज में जागी सकारात्मकता
जशपुर 02 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में आश्रम शाला के बच्चों को अपने जन्मदिवस पर न्योता भोजन कराने की जो शुरूआत की थी इसका एक सकारात्मक संदेश समाज के बीच गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में नया साल के पहले दिन 01 जनवरी 2025 को विकासखंड बगीचा के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला जुरगुम के 136 छात्र-छात्राओं को न्योता भोजन परोसकर इस दिन को यादगार बनाया गया। प्राथमिक शाला जुरगुम के 75 एवं माध्यमिक शाला जुरगुम के 61 बच्चों को भजिया, टमाटर की चटनी,…
Read Moreजशपुर में 35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का शुभारंभ : युवाओं के लिए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का संदेश – सड़क पर नहीं, देश सेवा में दिखाएं जज़्बा
जशपुर, 01 जनवरी 2025/ जिला जशपुर में 35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ जिला मुख्यालय में भव्य आयोजन के साथ हुआ। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शांति भगत ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सिंह, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में…
Read More