जशपुर कृषि विभाग का स्पष्टीकरण : ‘निजी बीज प्रचार’ की खबर को बताया भ्रामक, कहा– किसानों तक उन्नत बीज की जानकारी लगातार पहुंचा रहा विभाग

‘निजी कंपनी के बीज प्रचार’ की खबर का कृषि विभाग ने किया खंडन कोनपारा समिति में नहीं हुआ प्रचार, उन्नत बीजों की जानकारी विभाग ही दे रहा: उप संचालक कृषि जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर “सरकारी परिसर में निजी कंपनी के धान बीज को लेकर प्रचार” शीर्षक का कृषि विभाग जशपुर ने खंडन किया है। अनुविभागीय कृषि अधिकारी पत्थलगांव एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी फरसाबहार की संयुक्त जांच रिपोर्ट के अनुसार, अनुजा निजी बीज कंपनी द्वारा समिति परिसर कोनपारा में प्रचार संबंधी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई थी।…

Read More

जशपुर में नशे के खिलाफ बड़ी पहल : 1 माह की निःशुल्क पुनर्वास सुविधा से 170 लोगों को मिली नई जिंदगी, योग-भोजन-आवास सहित हर सुविधा मुफ्त

नशा मुक्ति केंद्र में 1 माह का निःशुल्क पुनर्वास सुविधा, 170 हितग्राहियों को मिल चुका लाभ, केन्द्र में योग भोजन आवासीय सुविधा निःशुल्क जशपुर : नशे से पीड़ित व्यक्तियों के लिए जशपुर जिले में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में 01 माह का निःशुल्क पुनर्वास कराया जा रहा है। यह केंद्र भागलपुर रोड, रणजीता स्टेडियम के पीछे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने, जशपुर नगर में पिछले 02 वर्षों से संचालित है। केंद्र अधीक्षक के अनुसार जिले में अब तक कुल 170 हितग्राहियों को नशामुक्ति हेतु 01 माह का…

Read More

जशपुर में हाईटेक पुलिसिंग का शुभारंभ : GPS और रियल-टाइम सिस्टम से लैस डायल-112 उतरी सड़क पर, अब अपराधियों की खैर नहीं ! जशपुर में 24×7 हाईटेक इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम हुआ लॉन्च.

एक्के नम्बर सब्बो बर” डॉयल – 112 का जशपुर जिले में हुआ शुभारंभ. * Dail – 112 Phase-2 Next Gen.  के तहत् माननीय विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय सहित अन्य जनप्रतिधिनियों ने पुलिस लाईन जशपुर से जिले को आबंटित डायल-112 के 11 एवं हाईवे पेट्रोल के 02 वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना. * कार्यक्रम में माननीय विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, श्री रामप्रताप सिंह अध्यक्ष सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, माननीय श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती अध्यक्ष माटीकला बोर्ड, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला कलेक्टर…

Read More

जशपुर शहर को मिलेगी विकास की नई पहचान : कलेक्टर रोहित व्यास ने जुदेव चौक, ऑडिटोरियम, नालंदा परिसर सहित कई निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने विभिन्न स्थलों का लिया जायजा जशपुर में कई निर्माण स्थलों का किया औचक निरीक्षण जुदेव चौक सौंदर्यीकरण से लेकर ऑडिटोरियम, नालंदा परिसर और स्वच्छता केंद्र तक लिया जायजा जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज नगर पालिका जशपुर अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, सीएमओ श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने प्रमुख निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते हुए कार्यों को समयबद्ध…

Read More

“सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान पहुंचा घरजियाबधान : स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेट और ऑनलाइन प्रमाण पत्र सेवाओं से ग्रामीणों को मिली राहत

जशपुर :  भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार “जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के तहत पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम घरजियाबधान में शिविर लगाया गया। जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों का राशनकार्ड बनाकर दिया गया और 6 लोगों का पेंशन स्वीकृत आदेश दिया गया।  ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण और आधार अपडेट,आय जाति, निवास प्रमाण के आनलाइन आवेदन और आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

Read More

सिपेट कोरबा युवाओं के सपनों को दे रहा नई उड़ान : प्लास्टिक्स और पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में तकनीकी प्रशिक्षण के साथ मिल रहा लगभग शत-प्रतिशत प्लेसमेंट

सिपेट, कोरबा में तकनीकी पाठ्यक्रमों से युवाओं को मिल रहा सुनहरा भविष्य गढ़ने का अवसर प्लास्टिक्स एवं पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और लगभग शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की सुविधा जशपुर : केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), कोरबा, रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित एक आईएसओ 9001:2015 प्रमाणित राष्ट्रीय संस्थान है, जो प्लास्टिक्स एवं पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में कौशल विकास, तकनीकी सहायता, शिक्षा एवं अनुसंधान कार्यों के लिए समर्पित है। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त प्रयासों से वर्ष 2018 में ऊर्जा नगरी…

Read More

भारतीय सेना भर्ती 2027 : ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तारीख घोषित, 1 जून से 12 जून तक 5 शहरों में होगी परीक्षा

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथि घोषित 01 जून से 12 जून 2026 तक 05 शहरों के 10 परीक्षा केंद्रों में होगी ऑनलाइन परीक्षा जशपुर : भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथि भारतीय सेना द्वारा घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से 05 जून 2026 तथा 08 जून 2026 से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा छत्तीसगढ़ के 05 शहरों भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं जगदलपुर…

Read More

जशपुर में किसानों के लिए राहत भरी खबर : सहकारी समितियों और डबल लॉक केंद्रों में हजारों मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध, खाद की नहीं होगी कमी

जशपुर : कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  जिले में उर्वरक की कमी नहीं है। अद्यतन स्थिति में सहकारी समितियों में युरिया 3762.840 मे.टन.एन.पी.के. 973.550 मे.टन डीएपी 1954.950 मे.टन.सु.फा. 245.950 मे.टन, व म्यूरेट आफ पोटाश 525.300 मे.टन. कुल 7462.590 मे.टन. रासायनिक खाद उपलब्ध है। इसी तरह डबल लाक केन्द्रों में युरिया 1671.39 मे.टन.एन.पी. के. 225.5 मे.टन. डीएपी 872.650 मे.टन. सु.फा. 24.750 मे.टन. व म्यूरेट आफ पोटाश 68.25 मे.टन कुल 2862.54 मे.टन. रासायनिक खाद संग्रहण केन्द्रों में उपलब्ध है।

Read More

सुशासन तिहार 2026 : कलिबा और भेलवां में 21 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 मई 2026 को कुनकुरी जनपद के ग्राम कलिबा और फरसाबहार जनपद के भेलवां में शिविर लगाए जाएंगे।  कलिबा शिविर में कलिबा, घटमुडा, कुरकुंगा, रजौटी, ढोढ़ीडांड, जोकबहला, गिनाबहार, बनकोम्बो, मटासी, गोरिया, चराईखारा, बेहराखार, पकरीकछार, हेठकापा, केराडीह और जामचुआं के ग्रामीण अपनी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इसी प्रकार भेलंवा के शिविर में भेलवां, तुमला, जामटोली, अम्बाकछार, डोंगादरहा, डुमरिया, गंझियाडीह, जोरण्डाझरिया, कोल्हेनझरिया, कुल्हारबुडा, कुम्हारबहार,…

Read More

सुशासन तिहार 2026 में दिखा जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण : घरजियाबधान और कुसुमताल में ग्रामीणों ने किया स्वच्छता श्रमदान, जल संरक्षण के लिए बनाए सोखता गड्ढे

सुशासन तिहार 2026 : घरजियाबधान और कुसुमताल गांव में चलाया गया स्वच्छता श्रमदान जल संरक्षण संवर्धन के तहत ग्रामवासियों ने बनाया सोखता गड्ढा जशपुर : सुशासन तिहार के तहत जशपुर जिले के सभी विकास खंडों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम पंचायत घरजियाबधान और कांसाबेल विकास खंड के कुसुमताल में सुशासन तिहार के अवसर में शिविर स्थल पर सामूहिक स्वच्छता श्रमदान किया गया एवं जल संरक्षण संवर्धन के लिए 5 % मॉडल भी बनाया गया और सोखता गड्ढा बनाया…

Read More