जशपुर, 04 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 9130.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 सितम्बर तक की स्थिति में 8654.6 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 205.4 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1074.3 मिमी, मनोरा में 1098.9 मिमी, कुनकुरी में 1268.0 मिमी, दुलदुला में 574.9 मिमी, फरसाबहार में 730.7 मिमी, बगीचा में 985.5 मिमी, कांसाबेल में 844.3 मिमी, पत्थलगांव में…
Read MoreCategory: जशपुर
ऑपरेशन शंखनाद की बड़ी सफलता : गौ-तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, जशपुर पुलिस ने 1250 से ज्यादा गौ-वंश छुड़ाने के बाद जशपुर पुलिस ने गौ-तस्करों के चंगुल से और 06 गौ-वंश बचाए, मुख्य आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे.
आरोपियों के विरुद्ध चौकी मनोरा में छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1),(क)(घ) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, मामला चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम हाड़िकोना, नगरकोना का. नाम गिरफ्तार आरोपी तस्कर – अनिल एक्का, उम्र 36 वर्ष, निवासी धनीटोली, थाना आस्ता जिला जशपुर (छ.ग.). जशपुर. 04 सितंबर 2025 : जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार गौ-तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रहा है। हाल ही में चौकी मनोरा पुलिस ने छापा मारकर 06 गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल…
Read Moreजशपुर में विकास की नई राहें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 13.46 करोड़ की लागत से चार उच्च स्तरीय पुल निर्माण को दी मंजूरी, दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ
विकास की स्वीकृति से बदल रही है जशपुर की तस्वीर : अब जान जोखिम में डाल कर नहीं करना पड़ेगा नदी पार जशपुर, 04 सितंबर 2025 : जिलेवासियों के लिए आवागमन को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़क और पुल-पुलिया का तेजी से विकास कर रहे हैं। जिले में पुल-पुलिया की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने चार वृहद पुल निर्माण के लिए 13 करोड़ 46 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। इनमें गुलझरिया बम्हनी मार्ग पर श्री नदी पर उच्च स्तरीय पुल…
Read Moreजशपुर के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में आस्था का महासंगम : एकादशी पर्व पर दीपों की रौशनी ने बांधा अद्भुत नजारा, दीपों से जगमगाया जगन्नाथ मंदिर, परवर्तिनी एकादशी पर हुआ भव्य द्वीप प्रज्वलन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब.
श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में परवर्तिनी एकादशी पर्व पर द्वीप प्रज्वलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु. जशपुर.03 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में परवर्तिनी एकादशी पर्व के अवसर पर द्वीप प्रज्वलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही ग्रामीण और भक्त मंदिर पहुंचे, भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। संध्या आरती के बाद मंदिर शिखर पर दीप प्रज्वलन हुआ, जिससे पूरा प्रांगण आलोकित हो गया और श्रद्धालुओं ने इसे दिव्य अनुभूति के रूप…
Read Moreबड़ी सफलता! जशपुर में तीन दिवसीय जिला प्रोसेस लैब संपन्न, आदि कर्मयोगी अभियान को जनआंदोलन बनाने का लिया गया संकल्प
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला प्रोसेस लैब का हुआ सफल समापन उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख है बनाना आदिवासी समाज को उनकी जड़ों से जोड़ते हुए आधुनिक विकास की राह पर आगे बढ़ाना है: विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जशपुर, 03 सितंबर 2025/ आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय जिला प्रोसेस लैब का आज सफल समापन हुआ। यह आयोजन जिले के आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास, पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण, प्रशासनिक पारदर्शिता तथा ग्रामीण समुदायों की…
Read More“काम जल्द पूरा करें” – जशपुर जिला पंचायत सीईओ का अधिकारियों और हितग्राहियों को सख़्त निर्देश, निरीक्षण में दी चेतावनी
जिला पंचायत सीईओ ने निर्माणाधीन बहुउद्देश्यीय केंद्र का किया निरीक्षण सामरबार, गायबुडा तथा देवडांड में पीएम जनमन योजनांन्तर्गत निर्माणाधीन आवासों का भी किया निरीक्षण जशपुर, 03 सितंबर 2025/ जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को बहुउद्देशीय केंद्र सामरबार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस केंद्र में संचालित होने वाले कार्यों को जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में सीसी सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था, रंगरोगन, पौधारोपण कराने को कहा। सीईओ ज़िला पंचायत ने केंद्र के अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के भी…
Read Moreजनता की समस्याओं पर सख्ती: कलेक्टर ने कहा – मुख्यमंत्री और कलेक्टर जनदर्शन के हर आवेदन का होगा त्वरित निराकरण
जशपुर, 03 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन और टीएल के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और सभी आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित अन्य योजनाओं का भी बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहायक कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित…
Read Moreबिजली संकट से जूझ रहे बोड़ालता गांव को बड़ी सौगात! मुख्यमंत्री की पहल पर ट्रांसफार्मर बदलते ही जगमगाया गांव
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम बोड़ालता में बदला गया ट्रांसफार्मर पुनः बहाल हुई विद्युत आपूर्ति, ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार जशपुर, 03 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर विकासखंड कुनकुरी, ग्राम पंचायत दाराखरिका के आश्रित ग्राम बोड़ालता में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ हो गई है। बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिली है। ग्रामवासियों ने त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि विकासखंड…
Read Moreजशपुर SSP की अपील: सांस्कृतिक, राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम से पहले प्रशासन को दें सूचना – सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता
जशपुर, 03 सितंबर 2025 : जशपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा संदेश दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी सांस्कृतिक, राजनीतिक या सामाजिक धरना, प्रदर्शन, रैली अथवा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, तो उसकी पूर्व सूचना प्रशासन को दी जानी चाहिए। SSP ने स्पष्ट किया कि पूर्व सूचना मिलने पर ही आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की जा…
Read Moreबाल सुरक्षा पर बड़ा अभियान! जशपुर में स्कूली बच्चों को सिखाई गई गुड-टच, बैड-टच और आत्मरक्षा की तकनीकें
जशपुर 3 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर शासकीय पूर्व प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय नीमगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड – हेल्प लाईन एवं पूर्व माध्यमिक शाला राजापारा भागलपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग आईसीपीएस के द्वारा स्कूली बच्चों बाल सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ बाल-विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल स्पोंसरशीप योजना, गुड -टच, बैड-टच, पोषण देखरेख एवं 1098 हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही बच्चों को संरक्षित…
Read More