जशपुर : दीपू बगीचा मामले पर राजनीति गरमाई, आदिवासियों को बरगलाकर राजनैतिक रोटी सेंकने का आरोप, राजी पड़हा का आक्रोश रैली, राजनीतिक स्टंट या जनता का आक्रोश ?

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 अगस्त/ राजी पड़हा के द्वारा 3 सितंबर को आक्रोश रैली का आयोजन राजनीतिक स्टंट के दृष्टिकोण से किया जा रहा है, राजी पड़हा के लोग समाज के भोले भाले आदिवासियों को बरगला राजनीतिक फायदा उठाने की तैयारी में हैं उक्त बातें कहते हुवे जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि दीपू बगीचा में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे छात्रावास को बंद कराए जाने की कार्यवाही 10 अगस्त को जिला प्रशासन के द्वारा किया गया है। उक्त कार्यवाही को राजी पड़हा के लोगों द्वारा…

Read More

भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला : कांसाबेल मण्डल में आयोजित मण्डल स्तरीय कार्यशाला में सम्मिलित हुई विधायक गोमती साय

सदस्यता अभियान को मनाना है संगठन पर्व के रूप में – गोमती साय समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/कांसाबेल, 29 अगस्त / पत्थलगांव विधानसभा के अंतर्गत कांसाबेल मण्डल में आयोजित मण्डल स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय सम्मिलित हुई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सालिक साय, भाजपा जिलाध्यक्ष जशपुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष गणेश जैन, महामंत्री अलोक सारथी, सुदामा पंडा, कमलेश बंसल, समरजीत चंद, मनोज गुप्ता, अमित जिंदल, कमलेश लकड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कांती पैंकरा सहित मण्डल के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में…

Read More

32 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा 220 बिस्तर अस्पताल का भवन : राज्य सरकार ने जारी की निविदा

जिले में 19 एमबीबीएस चिकित्सक और 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना कर, चिकित्सकों की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर मिली स्वीकृति. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 अगस्त / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी में प्रस्तावित 220 बिस्तर की क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल के भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार ने निविदा जारी कर दी है। इस अस्पताल के लिए राज्य सरकार ने 32 करोड़ 9 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है राज्य की…

Read More

बदलेगी जशपुर अञ्चल की तस्वीर : शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी साढ़े छः करोड़ की स्वीकृति.

बरसात के बाद दिखने लगेगी शहर सहित पूरे जिले में विकास की झलक – रायमुनि भगत चार इंजन वाली सरकार ने आठ माह में कर दिखाया बड़ा काम – कृष्ण कुमार राय समदर्शी न्यूज़ जशपुर/कुनकुरी, 28 अगस्त / नगर पालिका क्षेत्र सहित पूरे जशपुर विधानसभा क्षेत्र में बरसात के बाद विकास कार्य तेजी से शुरू होगा। जशपुर में सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार का खजाना खोल दिया है। आने वाले दो माह में लोगों को विकास कार्य दिखने लगेगा। जशपुर…

Read More

विधायक देवेन्द्र यादव, कांग्रेस नेताओं और सतनामी युवाओं की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने कुनकुरी में किया जेल भरो आंदोलन

युवा कांग्रेस का आरोप बलौदाबाजार की घटना के पीछे सरकार अपनी विफलता छुपाने कांग्रेस के नेताओं को टारगेट कर रही समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 26 अगस्त/ बलौदाबाजार मामले में कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस के नेताओं और सतनामी समाज के लोगो की गलत ढंग से की गयी गिरफ्तारियों के विरोध में युवा कांग्रेस ने जशपुर जिले के कुनकुरी में जिला स्तरीय जेल भरो आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला भर से कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस नेतागण इस जेल भरो आंदोलन में शामिल हुये। कार्यक्रम के प्रारंभ में युवा कांग्रेस के…

Read More

जशपुर : सदस्यता अभियान एक पर्व, पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाएगी भाजपा, सदस्यता अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न

मिस कॉल, नमो एप और स्कैनर ले सकेंगे भाजपा की सदस्यता, जहां फोन की दिक्कत वहां फॉर्म से भी दी जाएगी सदस्यता समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 25 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के परिप्रेक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में जिला स्तरीय बैठक/कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला संगठन सह प्रभारी भरत सिंह सिसोदिया एवं जिलाध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया। भाजपा…

Read More

अनियमित बारिश होने पर भी रायपुर संभाग में नहीं पड़ेगी सिंचाई के लिए पानी की कमी : संभागायुक्त श्री कावरे ने बांधो-जलाशयों में जल भराव की समीक्षा की, दिए जरूरी निर्देश

रायपुर संभाग के जलाशयों में औसतन 90 प्रतिशत पानी भरा, नहरों में पानी भी छोड़ा गया समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 अगस्त/ बारिश कम होने या अनियमित होने पर भी रायपुर संभाग के किसानों को अपनी फसलों मे सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। रायपुर संभाग के बांधों और जलाशयों में अब तक हुई बारिश के हिसाब से लगभग 90 प्रतिशत औसतन जल भराव हो चुका है। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज इसकी समीक्षा की और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। श्री कावरे ने संभाग के…

Read More

शराब घोटाले पर कोर्ट के निर्णय पर भाजपा की बड़ी प्रेस वार्ता : छत्तीसगढ़ को लूटने वाले नही बचेंगे, भाजपा के आंदोलन आज निष्कर्ष तक पहुंच रहे है – किरण देव

निर्णय से कांग्रेस के घोटाले का पर्दाफाश हुआ :किरण देव पूरे घोटालों के सरगना पूर्व सरकार के मुखिया है:विजय बघेल समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि शराब घोटाले पर पिछले दिनों आए माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर के एक महत्वपूर्ण फैसले में कांग्रेस की तात्कालीन सरकार द्वारा किए घोटाले की कलई एक बार और खोल दी है। इस फ़ैसले से भाजपा द्वारा इन अपराधियों के विरुद्ध लगाए गए सभी आरोपों की एक बार फिर से पुष्टि हुई है। बिलासपुर…

Read More

करोड़ों छोटे निवेशकों को बर्बाद करना चाहती है कांग्रेस, विदेशी एजेंसी हिंडनबर्ग को आधार बनाकर कांग्रेस देश में आर्थिक अराजकता फैलाने में लगी है – किरण देव

मध्य और निम्न मध्य वर्ग के निवेशकों से दुश्मन सा व्यवहार कर रहे राहुल गांधी – किरण देव प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा : सत्ता की लालसा में कांग्रेस विदेशी एजेंसी के इशारे पर ‘ता-ता थैया’ कर रही समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को विदेशी ताकतों के इशारे पर किया जा रहा ‘ता-ता थैया’ बताया है। श्री देव ने कहा कि हिंडनबर्ग की हाल ही में सेबी प्रमुख माधवी बुच…

Read More

कांग्रेस ने ईडी दफ्तर का किया घेराव

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ भाजपा की केन्द्र सरकार के द्वारा केन्द्रीय एजेंसियो के दुरूपयोग तथा ईडी की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी ईडी दफ्तर के सामने घेराव किया। छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के सामने घेराव प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी ने देश भर में 5 हजार 422 केस…

Read More