केंद्र ने चावल खरीदकर कितना पैसा दिया सार्वजनिक करें मोहम्मद अकबर : अरुण साव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष व सासंद अरुण साव ने कहा कि मोहम्मद अकबर की वाणी से धान, किसान आदि की बातें शोभा नहीं देती। वे दंगा-फसाद आदि मामलों के एक्सपर्ट हैं, वही शोभा देता है उन्हें। इसीलिए उनके क्षेत्र में किसान पुत्रों को दंगा, कर्फ्यू और बर्बरता का शिकार होना पड़ा। लाठी और गोले का शिकार होना पड़ा किसान पुत्र युवाओं को। श्री साव ने कहा कि जहां तक धान…
Read MoreCategory: राजनीति
रोजगार पर फिर कांग्रेस सरकार के झूठ का खुलासा हुआ है, फिर भी डींगें हांक रही है कांग्रेस सरकार, 34 पदों के मुकाबले ढाई लाख आवेदन आना भूपेश सरकार के थोथे दावे की पोल खोल रहा – नारायण चंदेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सबसे कम बेरोजगारी दर के प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दावे को झूठ का पुलिंदा बताया है। श्री चंदेल ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार के थोथे दावे हैं और दूसरी ओर ज़मीनी सच्चाई यह है कि श्रम विभाग के कुल 34 पदों के लिए ढाई लाख आवेदन जमा हुए हैं। इससे पहले चपरासियों के 91 पदों के लिए सवा दो लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। ये आँकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि बेरोजगारी दर को…
Read Moreटिफिन बैठक पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार : भूपेश छत्तीसगढ़ को लूटकर पूरी कांग्रेस का पेट भर रहे हैं, हमारे यहां ऐसा रिवाज नही, अंग्रेज की गोद से उठी कांग्रेस को भारतीय परम्परा का ज्ञान नहीं है – विजय शर्मा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा की टिफिन बैठक पर मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कहा, संगठन किसी के पैसे से नहीं कार्यकर्ताओं के पसीने से चलना चाहिए भाजपा की यह मान्यता जनसंघ के काल से ही है। यह हमारी कार्यशैली रही है, हमारी परिपाटी रही है और इसलिए जब एकत्रित होकर चर्चा करना होता है दिन भर की चर्चा करनी होती है तो बिना खर्च के कार्यक्रम पूर्णत: सम्पन्न हो जाये इसकी यह व्यवस्था है। इसको कांग्रेस के लोग समझ नहीं पाते…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ साल में भारत को विश्व गुरू बनाने की ओर तेजी से आगे बढ़ाया : फग्गन सिंह कुलस्ते नें पत्थलगांव में आयोजित लोकसभा स्तरीय आमसभा को किया संबोधित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। रक्षा, कृषि, उपकरण, विज्ञान के क्षेत्र में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है। केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की सूची लंबी है। वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार,धान का कटोरा कहे जाने वाले इस प्रदेश को भ्रष्टाचार और पिछड़ेपन के गर्त मे ढकेल दिया है। स्थिति इतनी बुरी है कि प्रदेश में लोगों सुगमता से आवाजाही करने के लिए सड़के भी उपलब्ध नहीं…
Read Moreनगरीय क्षेत्र ही नहीं अब ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिल रही पानी टैंकर की सुविधा, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज की नावाचारी सोच से ग्रामीणों को मिल रही सुविधा
जामटोली में मुंडा समाज के सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक कुनकुरी एवं संसदीय सचिव यू.डी.मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : पेयजल के लिए पानी टैंकर की व्यवस्था पहले नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम में ही हुआ करती थी, लेकिन ग्राम पंचायतों में टैंकर की व्यवस्था का नवाचारी कांसेप्ट संसदीय सचिव और कुनकुरी के विधायक यू.डी.मिंज ने कुनकुरी विधानसभा में दिया है. विधानसभा क्षेत्र के उन गाँव में जहाँ पेयजल की समस्या होती है, उन गाँव को चिन्हित कर पानी टैंकर प्रदान किया है. अब तक विधायक यू.डी.मिंज…
Read Moreमहंगाई से पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिफिन पॉलिटिक्स का किया बहिष्कार ओम माथुर को दिखाया आईना – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहां की भाजपा के टिफिन पॉलिटिक्स का भाजपा परिवार के गृहणीयो ने बढ़ती महंगाई के चलते बहिष्कार कर दिया। कार्यकर्ताओ ने बढ़ती महंगाई के चलते टिफिन लाने से इंकार कर महंगाई को नकारने वाले ओम माथुर जैसे मोदी के चाटुकार नेताओ को आईना दिखाया है। भाजपा ने धरसींवा के कार्यकर्ताओं को टिफिन लेकर बैठक में बुलाया था विरोध के बाद रेस्टोरेंट में खाने की व्यवस्था कर ओम माथुर के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय…
Read Moreमोदी सरकार बनने के बाद रेल मंत्रालय भगवान भरोसे चल रही है – सुरेंद्र वर्मा
मोदी सरकार ने सबक नहीं लिया बालासोर रेल दुर्घटना की पुनरावृत्ति छत्तीसगढ़ में होते-होते बची समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जयरामनगर के पास एक ही पटरी में आमने-सामने दो ट्रेनों के आने को रेलवे की लापरवाही करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद रेल मंत्रालय भगवान भरोसा चल रही है रेलवे में लगातार तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही है समय पर लोगों को ट्रेन नहीं मिलता है अचानक ट्रेन रद्द हो जाती है और कई बार तो ऐसा हुआ है कि जिस…
Read Moreजनता ने मन बना लिया है राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी – मोहन मरकाम
कांग्रेस सरकार के काम मोदी सरकार की वादाखिलाफी रमन सरकार का भ्रष्टाचार हमारे चुनावी हथियार – कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार की उपलब्धियों और मोदी सरकार की नाकामियां तथा वायदा खिलाफी को जनता के बीच लेकर जायेंगे। साथ ही भाजपा की रमन सरकार के 15 साल के भ्रष्टाचार भी हमारे चुनावी हथियार पर होंगे। एक तरफ जहां कांग्रेस सरकार…
Read Moreकांग्रेस ने भूपेश सरकार की योजनाओं की सूची जारी कर ओम माथुर से पूछा बतायें कौन सी योजना केंद्र की – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रभारी ओम माथुर द्वारा दिये गये बयान कि भूपेश सरकार केंद्रीय योजनाओं का नाम बदल रही पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने ओम माथुर को चुनौती देते हुये कहा कि ओम माथुर बताये कौन सी योजना केंद्र की है जिसे भूपेश सरकार ने नाम बदल कर लागू किया है। ओम माथुर उसकी सूची जारी करें अन्यथा झूठ बोलने के लिये प्रदेश की जनता से माफी मांगे। मोदी सरकार ने सिवाय नोटबंदी और जीएसटी के…
Read Moreभाजपा में फिर धमाकेदार प्रवेश उत्सव भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने किया स्वागत : धमतरी, राजिम, महासमुंद में डेढ़ हजार लोग शामिल
कांग्रेस पदाधिकारी, गायत्री परिवार के समाजसेवी, नव मतदाता, आदित्य युवा वाहिनी, पूर्व अधिकारी भाजपा में प्रविष्ट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रवेश उत्सव का सिलसिला तेजी से जारी है। इस सप्ताह के पहले दिन आज धमतरी, राजिम, महासमुंद में कांग्रेस और जनता कांग्रेस के नेताओं सहित लगभग 15 सौ लोगों ने भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद चुन्नीलाल साहू, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, धमतरी विधायक रंजना साहू, शशि पवार की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश किया। इनमें गायत्री परिवार के समाजसेवी, नव मतदाता, आदित्य युवा वाहिनी,…
Read More