रायपुर/02 सितंबर 2025। भाजपायुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया आज प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर उनके ऊपर लगे आरोपों की सफाई दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राहुल टिकरिया ने अपने ऊपर लगाए आरोपों के लिये कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहे है। वे झूठ बोल रहे है। जबकि राहुल टिकरिया के ऊपर आरोप कांग्रेस पार्टी के द्वारा नहीं लगाया गया। उनके रिश्तेदार (चाचा) ने आरोप लगाया है। उनके रिश्ते के चाचा का ऑडियो वायरल है, पत्र वायरल है, यह उनके अपने कर्म है। कांग्रेस ने कभी…
Read MoreCategory: राजनीति
बस्तर बाढ़ त्रासदी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की विशेष राहत पैकेज की मांग, कहा– 100 साल में पहली बार ऐसा मंजर
रायपुर/02 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे बस्तर में पिछले एक हफ्ते में बारिश ने जो कहर बरपाया है। ऐसा मंजर पिछले 100 साल में देखने को नहीं मिला। यह बड़ी त्रासदी है जो बस्तर के लोगों को झेलनी पड़ रही है। इस बरसात ने सड़कों, पुल-पुलियों को तबाह किया ही है, आम आदमी की रोजी-रोटी के साधन खेती-बाड़ी सभी बर्बाद हो गये है। 1 लगातार तीन दिनों तक बस्तर दंतेवाड़ा एवं अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर…
Read Moreभाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला : प्रधानमंत्री जी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर प्रदेश भर में युवा मोर्चा ने किया पुतला दहन
रायपुर, 1 सितंबर 2025 : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के नेतृत्व में आज राजधानी रायपुर के मेकाहारा चौक पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। बिहार के दरभंगा में जिस प्रकार से भरे मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि स्वर्गीय माता जी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा ने कहा कि कांग्रेस और उसके…
Read Moreकांग्रेस का अभद्र भाषा प्रेम उजागर – जितनी गालियाँ दी, उतना ही आशीर्वाद जनता ने मोदी जी को दिया – किरण देव
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दुष्प्रचार के बाद भी नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने रायपुर, 1 सितंबर 2025 : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने बिहार में चल रही ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ को लेकर कहा कि देश के सर्वाेच्च पद पर बैठे हुए और बड़ी पारदर्शिता के साथ इन 11 वर्षों में भारत और भारत के नागरिकों का सम्मान बढ़ाने वाले नेता के बारे में कुछ अभद्र टिप्पणी करेंगे तो उसका प्रतिफल तो मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के कृत्यों को भलिभांति समझती है। एक जनसभा…
Read Moreकांग्रेस शासनकाल से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश – भाजपा प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने किया बड़ा दावा, हजारों किलो नशा जब्त
रायपुर, 1 सितंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने प्रदेशभर में नशीले पदार्थों के गोरखधंधे पर अंकुश लगाने और इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किए जाने पर कहा हैं कि यह कार्रवाइयाँ ‘नशामुक्त छत्तीसगढ़’ की दिशा में बढ़ते ‘विष्णु के सुशासन’ का सख्त संदेश है। छत्तीसगढ़ को नशीले पदार्थों का डम्पिंग यार्ड कतई नहीं बनने दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार नशे के गोरखधंधे की रोकथाम के लिए लगातार सख्ती से कार्य कर…
Read Moreकांग्रेस की घटिया राजनीति पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रहार – काले वस्त्र पहनकर राजीव भवन का घेराव करेंगी महिलाएं
रायपुर, 1 सितंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा है कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा व उनकी माताजी के लिए अपशब्दों के प्रयोग के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में आगामी 02 सितम्बर को विशाल रैली, प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने सोमवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में 2 सितम्बर को होने वाले प्रदर्शन की जानकारी…
Read Moreएनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा का हमला: भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर – सांसद कर रहे समर्थन, मंत्री दे रहे धमकी
रायपुर/01 सितंबर 2025। एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर भाजपा सांसदो और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के विरोधाभासी बयानों पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के तमाम बड़े नेता बिना बुलाए एनएचएम कर्मचारियों के मंच पर जाकर सरकार बनते ही सभी मांगों को तत्काल पूरा करने का वादा किये, मोदी की गारंटी के नाम पर झूठे आश्वासन दिए और अब जब सत्ता में आये पौने दो साल बीत गए, तब वादा याद दिलाने…
Read Moreकांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का भाजपा पर हमला: गालीबाज नेताओं को बचाने के लिए भाजयुमो का प्रदर्शन राजनीतिक नौटंकी
रायपुर/01 सितंबर 2025। भाजयुमो के प्रदर्शन को गालीबाज भाजपा नेता को बचाने राजनीतिक नौटंकी करार देते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजयुमो का प्रदर्शन अपने गालीबाज नेता को बचाने की राजनीतिक नौटंकी है। कांग्रेस पर झूठा आरोप लगाकर भाजपा अपने असंस्कारी चरित्र पर पर्दा करने में लगी है। पूरा देश ने देखा है कि भाजपा अपनी आदत के अनुसार कांग्रेस के मंच पर भाजपा के मुसलमान नेता को भेज कर किस प्रकार से गाली गलौज करवाया और उसकी वीडियो बनाकर ओछी राजनीति की…
Read Moreप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला: डबल इंजन सरकार में पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ तक कैसे पहुंच रहा ड्रग्स ?
रायपुर/ 01 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सीमा पार से होने वाली नशीली वस्तुओं की तस्करी रोकने में नकारा साबित हो गई है। अडानी के मुद्रा पोर्ट में हजारों करोड़ों रुपए का ड्रग्स पकड़ा गया किसी भी प्रकार से कानूनी कार्यवाही नहीं की गई। सीमा पार से आतंकवादी विदेशी हथियार, नशीली वस्तुएं, घुसपैठ हो रहा है इसकी जिम्मेदारी किसके ऊपर है, केंद्र सरकार के नाकामी के चलते पूरे देश में नशा का कारोबार फल-फूल रहा है, छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं…
Read Moreजशपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाज़ी, प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन
प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने फूंका पुतला राहुलगांधी और तेजस्वी यादव के विरूद्व जमकर की नारेबाजी जशपुर, 1 सितंबर 2025 : सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर के आदर्श बस स्टेण्ड में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला फूंक कर जम कर नारेबाजी की। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि बीते दिनों बिहार के दरभंगा में आयोजित एक सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी…
Read More