Category: राजनीति

  • छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने नगरीय निकाय चुनाव संभल नहीं रहा पुरंदेश्वरी को मोर्चा संभालना पड़ा – कांग्रेस

    छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने नगरीय निकाय चुनाव संभल नहीं रहा पुरंदेश्वरी को मोर्चा संभालना पड़ा – कांग्रेस

    छत्तीसगढ़ को अपमानित करने वाला पुरंदेश्वरी का थूकने वाला बयान भी मुद्दा

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी के चुनावी दौरे पर प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गुटबाजी में डूबी भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के नेताओं से नगरीय निकाय चुनाव भी नहीं संभाला जा रहा इसीलिये राष्ट्रीय प्रभारी को स्वयं मोर्चा संभालना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी की स्थिति पुरंदेश्वरी के मोर्चा संभालने से सुधरने के बजाय और बिगड़ेगी। छत्तीसगढ़ की जनता पुरंदेश्वरी के अपमानजनक बयान को भूली नहीं है। छत्तीसगढ़ को अपमानित करने वाला पुरंदेश्वरी का थूकने वाला बयान भी मुद्दा। भाजपा प्रभारी ने कहा था भाजपा के लोग थूक कर भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल को बहा देंगे। राज्य की स्वाभिमानी जनता भाजपा प्रभारी के इस बयान को पूरे छत्तीसगढ़ का अपमान माना था। भूपेश बघेल सिर्फ कांग्रेस के नेता नहीं है। मुख्यमंत्री के रूप में वे राज्य की पौने तीन करोड़ जनता के मुखिया भी है। पुरंदेश्वरी ने उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कर छत्तीसगढ़ की अस्मिता को ललकारा था। उसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पूरे मंत्रिमंडल के खिलाफ बेहद घटिया मानसिकता का परिचय देने वाली अपनी प्रभारी पुरंदेश्वरी के प्रभार में नगरीय निकाय चुनाव में करारी हार के लिए तैयार रहे।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास इस चुनाव में उठाने के लिये कोई मुद्दा ही नहीं बचा। भाजपा के नेता नगरीय निकाय चुनाव में चुनाव लड़ने की औपचारिकता मात्र कर रहे है। होने वाले हार की जवाबदेही से बचने कोई भी भाजपा नेता निकायों में सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार नहीं है, इसीलिये पुरंदेश्वरी और नितिन नवीन को स्वयं मोर्चा संभालना पड़ रहा है ताकि उनके प्रत्याशी मतदान के पहले ही चुनाव मैदान से हार न जाये। जिस तरह से भाजपा पुरंदेश्वरी के मार्गदर्शन में शहरी इलाकों में वैमनस्य फैलाने की साजिश कर रही है, उसे जनता देख, सुन और समझ रही है। अब पुरंदेश्वरी चाहे जितना जोर लगा लें, नगरीय निकाय चुनाव में सभी जगह कांग्रेस का तिरंगा लहरायेगा।

  • कांग्रेस को दरकिनार कर पिता पुत्र लड़ रहे हैं बिरगाँव चुनाव – अजय चंद्राकर

    कांग्रेस को दरकिनार कर पिता पुत्र लड़ रहे हैं बिरगाँव चुनाव – अजय चंद्राकर

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    बीरगांव ,रायपुर, बिरगाँव चुनाव के प्रभारी कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिरगाँव में परंपरागत कांग्रेसियों को छोड़कर पिता पुत्र सिंडिकेट चला रहे हैं और अपने करीबियों को ही टिकट वितरण किया है । स्थानीय कांग्रेस विधायक अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के पद चिन्हों पर ही अग्रसर है और परिवार वाद की राजनीति को हवा दे रहे है।  पूरे बिरगाँव में सिर्फ एक ही कथा जारी है विधायक सत्यनारायण पंकज कथा,  स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता केवल कोरस करने के लिए है , टिकट उसके खास  आयातित लोगो को ही दी गई है 

    बीरगाँव चुनाव के मद्देनजर आज बीरगाँव भाजापा के केंद्रीय कार्यालय में प्रदेश भाजपा महामंत्री नारायण चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरनी, पूर्व ग्रामीण विधायक नंदकुमार साहू युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू की उपस्थिति में मोर्चा प्रकोष्ठों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।  बैठक में चुनाव प्रभारी अजय चंद्राकर अपने चिर परिचित आक्रामक तेवर में महिला मोर्चा , युवामोर्चा एवं IT सेल की बैठक कर रणनीति तय की।  अजय चंद्राकर ने पूरे बीरगाँव की रूप रेखा  की तैयारी के तहत सभी मोर्चा को आवश्यक दिशा निर्देश एवं चुनावी योजनाओं से अवगत करवाया ।

    भाजपा अपना घोषणा पत्र शीघ्र जारी करेगी , जिसमे  कांग्रेस के तीन साल के नाकामियों से उपजी परेशानियों यथा पेयजल की समस्या का निवारण ,  ITI कॉलेज का निर्माण और 100 बिस्तर अस्पताल की जैसी महती घोषणाओं की संभावना है ।

    सभी मोर्चो को वार्ड वार जिम्मेदारियां दी गई ।

    आगामी 10 ,12 एवं 13 को विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमे महिला मोर्चा द्वारा  महिलाओं का सम्मेलन , युवामोर्चा द्वारा युवाओं का सम्मेलन , वह विभिन्न मोर्चा द्वारा सम्मेलन किया जाएगा।

    चुनाव के मद्देनजर आयोजित की गई इस महती बैठक में विशेष तौर पर रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे  जिला महामंत्री द्वय ओंकार बैस , रमेश ठाकुर ,योगी अग्रवाल, सूर्यकांत राठौड , संजय तिवारी मिडियाप्रभारी अनुराग अग्रवाल,राहुल राय, मोर्चा अध्यक्ष सीमा संतोष साहू , गोविंदा गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष होरीलाल देवांगन ,  संतोष पाण्डेय जब्बार डगली , महामंत्री द्वय योगेश साहू , टीकाराम साहू ,महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला देवांगन युवामोर्चा अध्यक्ष गौतम साहू , रघु चंद्राकर, संदीप  शर्मा , राजेश रिछारिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजापा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

  • अनापशनाप बिल देकर जनता को कांग्रेस ने 440 वोल्ट का झटका देने का दुस्साहस किया है : भाजपा

    अनापशनाप बिल देकर जनता को कांग्रेस ने 440 वोल्ट का झटका देने का दुस्साहस किया है : भाजपा

    वादा बिजली बिल हाफ तो क्यों कर रहे जनता की जेब साफ : अनुराग सिंहदेव

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि बिजली बिल हाफ़ का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस की प्रदेश सरकार अब अनाप-शनाप बिलिंग करके बिजली उपभोक्ताओं को लूटने में लगी है। श्री सिंहदेव  ने कहा कि राजनांदगाँव ज़िले के आदिवासी बहुल क्षेत्र मोहला में ग्रामीणों को खपत से कई गुना ज़्यादा का बिजली बिल थमाया जा रहा है। अमूमन पूरे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों से ऐसी ही शिकायतें मिल रही हैं। श्री सिंहदेव ने कहा कि बिजली बिल हाफ़ का दावा करती प्रदेश सरकार ने पहले तो अघोषित बिजली कटौती कर-करके प्रदेश को लालटेन युग में धकेलने का काम किया और अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय करने पर आमादा हो चली है।

    भाजपा  के प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने कहा कि मोहला क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीणों को 20-25 से लेकर 35 हज़ार रुपए तक का बिजली बिल थमाया गया है, जबकि इन ग्रामीणों द्वारा कूलर-पंखा. एसी-फ्रिज़ वगैरह का कोई उपयोग ही नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार और बिजली विभाग ने प्रदेश के ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं की नींद उड़ा रखी है। श्री सिंहदेव ने कहा कि बिजली बिल में सुधार कराने के लिए बिजली दफ़्तरों तक पहुँच रहे ग्रामीणों को संबंधित अफ़सर टका-सा ज़वाब दे रहे हैं कि खपत के आधार पर बिल दिया गया है, जिसे जमा करना ही पड़ेगा। बिजली बिल में सुधार करने के बजाय ग्रामीणों को बैरंग लौटाया जा रहा है। श्री सिंहदेव  ने कहा कि ग्रामीणों की इस आशंका को नज़रंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए कि स्पॉट बिलिंग में गड़बड़ी हो रही है। यह सचमुच हैरत की बात है कि स्पॉट बिलिंग वाले बिना रीडिंग किए ही खपत बताकर फर्ज़ी बिल जारी कर रहे हैं। प्रदेश सरकार अपने चुनावी वादे पर भी जब ईमानदार नज़र नहीं आ रही है तो फिर उसे सत्ता में बने रहने का भी कोई हक़ नहीं है। श्री सिंहदेव ने कहा कि कोरोना काल में बिजली बिलों को लेकर उदारता दिखाने के बाद प्रदेश सरकार और बिजली कंपनी का ताज़ा रवैया तुग़लक़शाही की शर्मनाक मिसाल है। बिजली बिलों में पर्याप्त सुधार करके वास्तविक खपत के आधार पर नया बिल जारी कर ग्रामीणों को राहत पहुँचाई जाए।

  • चीफ ऑफ डिफेंस जनरल बीपिन रावत का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति – भाजपा

    चीफ ऑफ डिफेंस जनरल बीपिन रावत का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति – भाजपा

    प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा परिवार ने जनरल बिपिन रावत सहित सभी दिवंगतों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने हेलीकॉप्टर हादसे में भारतीय सेना के चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत समेत हेलीकॉप्टर में सवार 14 में से 13 जवानों के आकस्मिक देहावसान पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। श्रीमती पुरंदेश्वरी ने उनके निधन को देश की अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय सेना में अदम्य ऊर्जा के स्रोत के तौर पर उनकी सेवाओं को यह देश कभी नहीं भूलेगा। श्री साय ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देते हुए रावत-परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त की है। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी व बिहार के लोक निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि हादसे में जनरल रावत, उनकी धर्मपत्नी समेत लेना के जवानों के हम सबसे सदा के लिए बिछड़ने से देश को मर्मांतक पीड़ा हुई है। उनके मार्गदर्शन की भारतीय सेना को अत्यंत आवश्यकता थी।

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद डॉ. सरोज पांडेय, अजजा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामविचार नेताम, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय समेत प्रदेश भाजपा-परिवार ने भी जनरल रावत समेत हादसे में सभी दिवंगतों के प्रति गहन शोक व्यक्त कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

  • जनता के बीच भाजपा की पहचान विकास करने वाली पार्टी की और कांग्रेस की पहचान वादाखिलाफी वाली पार्टी की- डी. पुरंदेश्वरी

    जनता के तुलनात्मक अध्ययन में काँग्रेस फेल, विकास के मुद्दों पर भाजपा की जीत तय- डी. पुरंदेश्वरी

    कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता का 7 लाख 50 हजार पीएम आवास छीन लिया- नितिन नबीन

    प्रत्याशियों का आत्मविश्वास,कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं भाजपा के विकास पर जनता का विश्वास भाजपा की जीत का संकेत- विष्णुदेव साय

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    दुर्ग, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से दुर्ग प्रवास पर रहे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दुर्ग सम्भाग खैरागढ़, मारो, जामुल प्रभारियों की बैठक सहित भिलाई, भिलाई चरौदा और रिसाली नगर निगम प्रत्याशियों की अलग अलग बैठक ली और चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारियों और प्रत्यशियों ने विजयी संकल्प के साथ जीत के लक्ष्य के साथ चुनावी रण में उतारने संकल्प लिया।

    भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभार डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि विकास के मुद्दों के साथ जनता के बीच जाना हैं जनता के बीच हमारी विकास करने वाली पार्टी के रूप में पहचान हैं और जनता को भाजपा पर विश्वास हैं। कांग्रेस की पहचान वादा खिलाफी और विकास को बाधित करने वाली हैं जनता समझ चुकी हैं जनता तुलनात्मक अध्ययन करती हैं जनता के अध्ययन में वादा खिलाफी करने वाली कांग्रेस फैल हो चुकी हैं। आज जनता पूछ रही हैं संपत्तिकर हाफ का क्या हुआ, पट्टे का क्या हुआ, दो कमरे का मकान कहां हैं? प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आज छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस सरकार की गलत नीति और बदलापुर की भावना के चलते नहीं मिल रहा हैं। घर घर जल को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार गम्भीर नहीं हैं। मूलभूत सुविधाओं को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार विफल हैं, इंफ्रास्ट्रक्टर के क्षेत्र में कोई एक उपलब्धि प्रदेश सरकार के पास नहीं हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी, भाजपा का एक एक प्रत्याशी एक एक कार्यकर्ता विकास को लेकर जनता के बीच जाएगा और विकास के आधार पर ही भाजपा की जीत निकाय चुनाव में तय हैं वादाखिलाफी करने वाली लगातार जनता को छलने वाली ठगने वाली सत्ताधारी कांग्रेस के झूठ और फरेब का घमंड टूटेगा।

    भाजपा का एक एक कार्यकर्ता एकजुटता के साथ चुनावी रण में विजयी संकल्प के साथ उतर चुका हैं अब किसी में साहस नहीं कि भाजपा के विजयी संकल्प के साथ निकल चुके रथ को रोक सके। उन्होंने कहा कि उनमें साहस हो भी नहीं सकता क्योंकि भ्रष्टाचार में लगे कांग्रेस के लोगों ने विकास के नाम पर मिट्टी ढेला तक नहीं डाला जो सड़कें बनी हैं वो भी हमारे समय मे बनी हैं विकास के नाम पर कांग्रेस विफल रही हैं।

    छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि सत प्रतिशत सीट जीत का संकल्प आज अपने अपने क्षेत्र में जाएं। कम समय मे बेहतर मैनेजमेंट के साथ रणनीति बना कर जनता के बीच जाएं, जनता से सीधा संपर्क करें। निरंतर सम्पर्क जनजुड़ाव और जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। प्रधानमंत्री अन्न योजना का लाभ मोदी जी ने दिया, भूपेश जी ने 7 लाख 50 हजार प्रधानमंत्री आवास छीन लिया। प्रधानमंत्री जी ने निःशुल्क वैक्सीन दी, कांग्रेस भ्रम फैलाती रही। कोरोना काल में संकट में केंद्र सरकार के कार्य और राहत जनता के सामने हैं, छत्तीसगढ़ में संकट के समय मे भी कांग्रेस के नेताओं को जनता ने राजनीतिक रोटी सकते देखा हैं।  ऐसी अनेक जनहित के विषय हैं जिसे लेकर भाजपा की केंद्र की सरकार गम्भीर हैं और राज्य सरकार अपने राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का नुकशान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता के सामने तुलनात्मक रूप से भूपेश सरकार की विफलताओं को रखना हैं। विकास के मुद्दे मूलभूत सुविधाओं को लेकर जनता से जनजुड़ाव स्थापित कर आगे बढ़ना हैं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पेटी जब खुलेगी तब हर पेटी पर कमल ही कमल निकलेगा इसी विश्वास के साथ हमे काम करना हैं। प्रत्याशियों का आत्मविश्वास कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश बता रहा हैं कि विकास की जीत होगी और विकास भाजपा की पहचान हैं। प्रत्याशियों का आत्मविश्वास, कार्यकर्ताओं का उत्साह जोश और भाजपा के विकास पर जनता का विश्वास भाजपा के जीत का संकेत दे रहा हैं।

  • भाजपा ने अपने शासनकाल में मंडी टैक्स समाप्त क्यों नहीं किया ?, रमन सरकार के दौरान मंडी टैक्स व्यापारी देते थे या किसान ? : कांग्रेस

    भाजपा ने अपने शासनकाल में मंडी टैक्स समाप्त क्यों नहीं किया ?, रमन सरकार के दौरान मंडी टैक्स व्यापारी देते थे या किसान ? : कांग्रेस

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, भाजपा की प्रेसवार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा मंडी शुल्क के नाम से मात्र किसानों के बीच भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। छत्तीसगढ़ में किसान अभी सोसायटी के माध्यम से समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 600 रूपये प्रति क्विंटल इनपुट सब्सिडी मिलाकर 2540 रु एवं 2560 रु क्विंटल की कीमत में धान बेच रहे है। किसान मंडी में जाकर धान नही बेच रहे है। भाजपा नेताओं में नैतिकता है तो किसानो के द्वारा केन्द्र सरकार से मांगी जा रही एमएसपी की गारंटी वाली कानून का समर्थन कर केन्द्र सरकार से एमएसपी की गारंटी वाली कानून पास करवाये। ताकि प्रदेश एवं देश भर के किसानों को सरकारी खरीदी के अलावा अन्य स्थानों पर भी उपज का एमएसपी मिल सके। मंडी शुल्क का भुगतान खरीददार व्यापारी करता है किसान तो मंडी में धान के बेचने जाते हैं, मंडी शुल्क में वृद्धि मंडी में धान बेचने वाले किसानों को सुविधा प्रदान करने मंडी के व्यवस्थाओं को आधुनिकरण बेहतर करने के लिए किया गया है। भाजपा मंडी शुल्क का विरोध कर एक प्रकार से किसानों के हितों का विरोध कर रही है मंडी के व्यवस्थाओं को सुधारने के खिलाफ है। यह वही भाजपा है जिसकी केंद्र सरकार तीन काला कृषि कानून लाकर मंडी व्यवस्थाओं को ही ध्वस्त करने में लगी थी किसानों को चंदपूंजीपतियों के गुलाम बनाने की साजिश कर रही थी।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा से सवाल किया रमन सरकार थी तब मंडी टैक्स का भुगतान व्यापारी करता था? कि किसान? मंडी टैक्स का विरोध कर रही भाजपा 15 साल में मंडी टैक्स को समाप्त क्यों नहीं किया? रमन सरकार ने वादानुसार किसानों से धान 2100 रु प्रति क्विंटल की दर से क्यो नहीं खरीदा? 300रु प्रति क्विंटल बोनस क्यो नहीं दिया? वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों को धान की कीमत एकमुश्त 2500 रू. प्रति क्विंटल दे रही थी तब यही  भाजपा की केन्द्र सरकार विरोध कर रही थी। मोदी सरकार धान ख़रीदी में नियम शर्ते क्यों लगा रही है? किसानों के नाम से घड़ियाली आंसू बहाने वाले भाजपा नेता छत्तीसगढ़ में किसानों के धान खरीदी में अवरोध बाधा उत्पन्न करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। मोदी सरकार के किसान विरोधी कृत्य पर पर्दा डाल रहे हैं।

  • छत्तीसगढ़ की शांति भंग करने की साजिश में जुटी भाजपा अच्छी तरह समझ ले कि यहां कानून का राज है- कांग्रेस

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

    रायपुर, भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय की धमकी के जवाब में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि विकास विरोधी, अमनचैन विरोधी भाजपा शांत छत्तीसगढ़ में अशांति फैलाने के एजेंडे पर काम कर रही है। वह राज्य की कानून व्यवस्था छिन्न भिन्न करने की साजिश रच रही है। लेकिन सामाजिक समरसता वाले छत्तीसगढ़ की सर्व धर्म समभाव के मूल मंत्र पर चलने वाली कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार राज्य की शांतिप्रिय जनता के सहयोग से भाजपा की इन साजिशों को सफल नहीं होने देगी।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा विष्णुदेव साय पर कह रहे हैं कि यदि भगवा ध्वज का अपमान होगा तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी, साय जान लें कांग्रेस की संस्कृति में किसी का भी अपमान संभव नहीं है। कांग्रेस की सरकार सभी का समान रूप से सम्मान करती है। सामाजिक सद्भाव हमारी सरकार की प्राथमिकता है और कांग्रेस की सरकार में कानून का राज चलता है। इसमें जो भी बाधा उत्पन्न करेगा और कानून व्यवस्था के खिलाफ षड्यंत्र रचेगा, उसके विरुद्ध कानून अपना काम करता है, कर रहा है और करता रहेगा।
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने कवर्धा जैसे शांत और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक शहर की कानून व्यवस्था भंग करने का षड्यंत्र रचा, जिसे वहां की अमनपसंद जनता ने विफल कर दिया।

    अब भाजपा राजधानी रायपुर की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश के साथ सामने आई है। उन्होंने कहा कि मुद्दाविहीन भाजपा राज्य में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय दंगे फसाद के अपने पुराने कल्चर का प्रदर्शन कर रही है। जनता भाजपा की असलियत से वाकिफ है कि भाजपा हमारी सर्वोन्मुखी सरकार की लोकप्रियता से घबराकर अशांति फैलाने का दुष्चक्र रच रही है। उसकी मंशा प्रतीत हो रही है कि वह पूरे छत्तीसगढ़ में ऐसी ही साजिश को अंजाम देने का रोडमैप तैयार किये बैठी है। जहां कोई भी सांप्रदायिक तनाव की अप्रिय घटना होती वहां पर भाजपा आरएसएस और विहिप का पदाधिकारी की संलिप्तता क्यों रहती है? भाजपा आरएसएस विहिप के लोग जानबूझकर माहौल को खराब करने का षड़यंत्र करते हैं।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भगवान राम के ननिहाल में जहां शबरी की समरसता हो जहां की तासीर सर्वधर्म समभाव की हो वहां भगवा की आड़ में भाजपा की राजनैतिक रोटी सेकने की कुचेष्टा बर्दास्त नहीं किया जायेगा। छत्तीसगढ़ में कानून का राज है। किसी भी धर्म का, धर्म के प्रतीकों का अपमान किसी भी व्यक्ति संस्था द्वारा किया जाना कानून के खिलाफ है। इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल कोई भी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

  • कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने उठाया प्रधानमंत्री आवास का मुद्दा, केंद्र छत्तीसगढ़ के गरीबों के आवास का पैसा जारी नहीं कर रहा

    कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने उठाया प्रधानमंत्री आवास का मुद्दा, केंद्र छत्तीसगढ़ के गरीबों के आवास का पैसा जारी नहीं कर रहा

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, कांग्रेस के बस्तर से सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में प्रधानमंत्री आवास का मुद्दा उठाते हुये कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के गरीबों को मिलने वाली प्रधानमंत्री आवास की 2020-21 की राशि केंद्र सरकार अपना हिस्सा जारी नहीं कर रहा है तथा जानबूझकर राज्य के गरीब आवासहीनों के हक को केंद्र सरकार मारने की कोशिश में लगी है। उन्होने केंद्र से मांग किया कि प्रधानमंत्री आवास के केंद्र की हिस्सेदारी के 60 प्रतिशत राशि को तत्काल जारी किया जाये ताकि राज्य के आवासहीन गरीब किसानों को आशियाना मिल सके। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के गरीबों को उनके आवास की सुविधा से सिर्फ इसलिये वंचित करना चाह रही क्योंकि यहां कांग्रेस की सरकार है। भाजपा सरकार की दलीय संकीर्णता का खामियाजा राज्य के गरीब भुगत रहे है। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के मामले में अपने संघीय दायित्वों का सही निर्वहन नहीं कर रही है।

  • राज्य भाजपा के नेता केंद्र के साथ मिलकर धान खरीदी बाधित करने षड़यंत्र कर रहे, बारदाना-उसना मामले में केंद्र के रवैये पर राज्य भाजपा के नेता अपना स्टैंड स्पष्ट करें – कांग्रेस

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बारदाना और उसना चावल के मामले में भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर से घेरा है। उन्होंने भाजपा नेताओं से मांग की है कि राज्य के भारतीय जनता पार्टी के नेता केंद्र के द्वारा उसना चावल न लेने और छत्तीसगढ़ को मांगे गये बारदाने की आपूर्ति न करने पर अपना स्टैण्ड क्लियर करें। भारतीय जनता पार्टी के 9 लोकसभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, धरमलाल कौशिक इस मामले में क्यों मौन है? भाजपाई धान खरीदी किसानों को लेकर रोज भ्रम फैलाने बयानबाजी करते है। लेकिन कोई भी भाजपा नेता राज्य के हितों की बात नहीं करता। भाजपाई अपने राजनैतिक स्वार्थ को पूरा करने बयान देते है। लेकिन किसानों की बात करने में भाजपा नेता मोदी से डरते है कही मोदी की निगाह में उनका नंबर कम न हो जाये।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 8 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। बीते छह दिनों में 2 लाख 52 हजार किसानों ने उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा है। बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 1306 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को बारदाना देने में असहयोग कर रही है। राज्य को धान खरीदी के लिये 5.25 लाख गठान बारदाने की आवश्यकता है। इस वर्ष केंद्र ने 2.14 लाख गठान बारदानों की स्वीकृति दी है। जिसका एडवांस पैसा जमा करने के बाद भी छत्तीसगढ़ को अभी मात्र 86856 गठान बारदाने ही दिये गये है। किसानों को धान बेचने में बारदाने की समस्या न आये इसलिये पुराने बारदानों की कीमत कांग्रेस सरकार ने बढ़ा कर 18 रू. से 25 रू. कर दिया।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र द्वारा राज्य के उसना चावल नहीं लेने का दुष्परिणाम भी कुछ दिनों में ही सामने आने वाला है। इस मामले में भी भाजपाई दलीय संकीर्णता के कारण अपनी केंद्र सरकार के गलत निर्णय का जिस तरीके से समर्थन कर रही उससे तो यह स्पष्ट हो रहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता केंद्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ की धान खरीदी को बाधित करने षड़यंत्र कर रहे है।

  • लोकसभा में मुद्दा उठाने की बजाय राज्य की कांग्रेस सरकार को राज्य का हिस्सा देने कहे कांग्रेस सांसद : भाजपा

    संसद जैसे पवित्र स्थान पर आज कांग्रेस सांसद को झूठ बोलते दुनिया ने देखा : सुनील सोनी

    गरीबो के आवास छीनने पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस सांसद : सुनील सोनी

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

    रायपुर, लोकसभा से सांसद सुनील सोनी ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास में राज्य द्वारा हिस्सा नही दिये जाने का मामला  लोकसभा में उठाया।उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की बात कही।

    श्री सोनी ने कहा छतीसगढ़ के लगभग 8 लाख गरीबो का मकान राज्य सरकार ने छीन कर उनके साथ अन्याय किया है।

    श्री सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते है योजना  प्रधानमंत्री के नाम से है इसीलिए वो पैसा नही देगे।टीएस सिहदेव ने भी दुख जताते हुए कहा था हमारे पास पैसा नही है इसलिए हम अपना हिस्सा नही दे पाए।मतलब साफ है कांग्रेस सरकार की नीयत ही नही थी कि गरीबो को घर मिले।

    इन सब बयानों के बाद बस्तर सांसद दीपक बैज आवास योजना के लिए केंद से पैसे की मांग कर उल्टा चोर कोतवाल को डाटे कहावत को चरितार्थ कर रहे है। आज संसद जैसे पवित्र स्थान पर कांग्रेस सांसद को झूठ बोलते दुनिया ने देखा।

    श्री सोनी ने कहा केंद्र ने तो 11 हज़ार करोड़ दिए थे कांग्रेस की सरकार अपना हिस्सा नही दे पाई ऐसे में उन्हें केंद्र नही अपनी राज्य सरकार से यह मांग करनी चाहिए।