मद्दी के मार्गदर्शन में बेवरेजेस कॉर्पोरेशन में अब घोटालों और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री साय, विस अध्यक्ष डॉ. सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव समेत प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व महापौरों की उपस्थिति में मद्दी ने सम्हाला बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष पद रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरोसा व्यक्त किया है कि छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास राव मद्दी के कार्यकाल में पूरी ईमानदारी के साथ यह विभाग पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करेगा और प्रदेश का राजस्व बढ़ाने का कार्य होगा। श्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम से की सौजन्य भेंट

रायपुर 7 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम से सौजन्य मुलाकात की। श्री नेताम को हाल ही में संघ मुख्यालय के प्रतिष्ठित आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने गौरव की बात बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे आयोजन समाजों को और अधिक नजदीक लाने में सहायक होते हैं और जन-जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। भेंट के दौरान श्री नेताम ने बताया कि अपने उद्बोधन में…

Read More

कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ₹486.85 लाख की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण को मिली स्वीकृति…भाजपा नेता अमन शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार ….जानें यह पुल क्षेत्र के विकास में कैसे बनेगा मील का पत्थर !

कुनकुरी, 3 जून 2025 : वर्षों से लंबित कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ईब नदी पर पुल निर्माण की मांग अब साकार होने जा रही है। इस ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित कार्य को राज्य सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ₹486.85 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी भाजपा नेता एवं पार्षद अमन शर्मा ने दी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक विकास, सुविधा और विश्वास की सौगात बताया। अमन शर्मा ने कहा कि यह केवल एक पुल का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक…

Read More

मोदी सरकार के 11 साल, अब हर घर तक ‘विकसित भारत’ का संदेश! ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान को लेकर BJP का बड़ा प्लान, ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से ‘पेड़ माँ के नाम’ तक – BJP का महाअभियान शुरू, कार्यशाला में तय हुई तिथि-वार रणनीति

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकसित भारत के अमृतकाल और सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के गौरवपूर्ण 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जाने वाले ‘संकल्प से सिद्धि‘ अभियान के लिए यहां मंगलवार को प्रदेश स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई। 9 जून से 21 जून तक चलने वाला यह अभियान विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित कार्यशाला है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में हुआ – किरण सिंह देव…

Read More

सरकार का रवैया तानाशाही, आधी रात को पुलिस लगाकर शिक्षकों को डरा-धमका कर मजबूर करना अन्याय, दुर्भावनापूर्वक शिक्षकों का भयादोहन बंद कर युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया तत्काल रोके सरकार – सुरेंद्र वर्मा

रायपुर/03 जून 2025। युक्तियुक्तकरण के अव्यवहारिक निर्णय को रद्द करके तत्काल प्रक्रिया को रोकने की मांग करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि यह सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने जिद पर अड़ी हुई है। तानाशाही सरकार के द्वारा शिक्षकों पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है, आधी रात को पुलिस लगाकर शिक्षकों को डरा धमका कर मजबूर करना अन्याय है, गुरुजनों के प्रति अत्याचार है। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है, दुर्भावना पूर्वक अपने चाहतों को उपकृत करने के…

Read More

मोदी सरकार 11 साल में भी नहीं निभा सकी वादे : धनंजय सिंह ठाकुर ने ‘संकल्प सिद्धि अभियान’ को बताया धोखे का उत्सव

रायपुर/03 जून 2025। भाजपा के संकल्प सिद्धि अभियान को मोदी सरकार की वादाखिलाफी झूठ जुमला का नया वर्जन बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने जो देश की जनता के आगे संकल्प लिया था वह अब तक सिद्ध नहीं हुआ है फिर किस बात का संकल्प सिद्धि अभियान। भाजपा देश की जनता को धोखा देने में सफल हुई है क्या यही भाजपा का संकल्प सिद्धि है। 2014 में किये वादा को मोदी सरकार 11 साल में पूरा नहीं कर पायी है। भाजपा…

Read More

धान के MSP में मामूली बढ़ोतरी, मोदी सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला: बोले सुशील आनंद शुक्ला – किसान विरोधी है केंद्र

रायपुर/03 जून 2025। मोदी के पहले दो कार्यकाल में धान की एमएसपी वृद्धि दर कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान की गई एमएसपी वृद्धि की तुलना में आधे से कम थी, अब तीसरे कार्यकाल में और भी घटकर एक चौथाई से भी कम है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में वर्ष 2003-04 में धान का एमएसपी 550 रुपए प्रति क्विंटल थी, जो यूपीए सरकार के दौरान ही वर्ष 2013-14 में 1310 तक पहुंच गई, 10 वर्षों में…

Read More

छत्तीसगढ़ में शिक्षा संकट ! 10463 स्कूल बंद करने के फैसले पर कांग्रेस का महाआंदोलन, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी पार्टी – दीपक बैज

रायपुर/03 जून 2025। प्रदेश में युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10463 स्कूलों को बंद करने के विरोध में कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घोषणा किया, चार चरणों में आंदोलन होगा। पहले चरण में 5, 6 एवं 7 जून 2025 को जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता आयोजित होगा, जिसमें वरिष्ठ नेतागण मीडिया के माध्यम से इसका विरोध करेंगे। दूसरा चरण में 9, 10 एवं 11 जून को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय का घेराव किया जायेगा। तीसरा चरण 16 से 25 जून 2025 तक 3 से 5 किलोमीटर…

Read More

“डबल इंजन सरकार की डकैती!” 3 महीने से महिलाओं के खाते में नहीं आई योजना की राशि – सुरेंद्र वर्मा का हमला

रायपुर/02 जून 2025। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर प्रदेश के करोड़ों महिलाओं के साथ धोखाधड़ी और कपटपूर्वक छल करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बाद से छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की राशि हितग्राहीयो के खाते में आना बंद हो गया है। सरकार की दुर्भावना के चलते पात्र हितग्राहीयों को भी राशि नहीं मिल पा रही है। नए हितग्रही तो लाभ से वंचित हैं ही, बड़ी संख्या में महिलाओं को अपात्र बता कर उनका…

Read More

‘54 दिन की दिखावा सरकार!’ सुशासन तिहार में करोड़ों आवेदन, हल एक भी नहीं – धनंजय ठाकुर का आरोप

रायपुर/ 02 जून 2025। सुशासन तिहार के समापन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सुशासन तिहार तो खत्म हो गया लेकिन आम जनता के घर तक सुशासन नहीं पहुंचा उनकी समस्या आज भी जस की तस हैं। समाधान शिविर के नाम से सिर्फ आवेदन लिया गया आवेदनों का निराकरण नहीं किया गया। सुशासन तिहार के पहले लगभग 40 लाख आवेदन आया था और सुशासन तिहार में भी लगभग इतने ही आवेदन आए हैं इससे समझ में आ रहा है कि…

Read More