नवा रायपुर में स्वास्थ्य संचालनालय परिसर में गूंजा “वंदे मातरम्” – अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर गाया राष्ट्रगीत, माहौल हुआ देशभक्ति से ओतप्रोत

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश के साथ संचालनालय स्वास्थ्य में भी गूंजा राष्ट्रगीत रायपुर : राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150वें वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर संचालनालय स्वास्थ्य, नवा रायपुर परिसर देशभक्ति और उल्लास की भावना से गूंज उठा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वास्थ्य संचालनालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। संचालनालय परिसर में हुए भव्य आयोजन के दौरान आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, संयुक्त…

Read More

जशपुर : स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

हम सबसे पहले भारतीय हैं और यही हमारी सबसे बड़ी पहचान है: कलेक्टर श्री व्यास जशपुर, 15 अगस्त 2025/ 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान कलेक्टर और वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। इसके बाद मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि आजादी हमें देश के महानायकों के त्याग…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में रायपुर में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, 1500 मीटर लंबा तिरंगा बनेगा आकर्षण

मंत्री, सांसद, विधायक सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग होंगे शामिल रायपुर, 12 अगस्त 2025 :  भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर में आजादी के महोत्सव के रूप में कल 13 अगस्त को शाम 04 बजे राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकली जाएंगी। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह भारी उत्साह के साथ स्वागत किया जाएगा तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों में अभी से भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। विशाल तिरंगा यात्रा मरीन ड्राईव…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर को “छिटपुट घटना” बताकर सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वालों को जवानों का नाम लेने का हक नहीं: केदार कश्यप का कांग्रेस पर सीधा हमला, किसानों और संविधान पर दोहरे रवैये के लिए भी घेरा

रायपुर, 7 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के वन और सह‌कारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि किसानों व जवानों के आत्मसम्मान और संविधान की आत्मा को लहूलुहान करने वाली कांग्रेस आज उनके नाम पर राजनीतिक पाखण्ड का शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की राजधानी में किसान-जवान-संविधान जनसभा कांग्रेस के मिथ्या प्रलाप की एक नई सियासी कवायद से ज्यादा कुछ नहीं है। प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को यह कतई नहीं…

Read More