समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती गोमती साय ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान श्री मोदी ने सांसद से रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के विकास पर विस्तृत चर्चा की, साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य की वर्तमान परिस्थितियों एवं विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की। श्रीमती साय ने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीनों जिले रायगढ़, जशपुर एवं नवीन जिला सारंगढ़ के भौगोलिक, राजनैतिक परिस्थितियों के साथ क्षेत्र के विकास की आवश्यकता की जानकारी दी। सांसद…
Read MoreCategory: राजनीति
जशपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में प्रेरणादाई चर्चाओं ने सबको उत्साह से भरा
मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम में 39 दिन की बच्ची के ऑर्गन डोनेशन की कहानी ने हैरान किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 99वीं कड़ी को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के जरिए हर महीने प्रधानमंत्री देशवासियों से संवाद करते हैं। 03 अक्टूबर, 2014 को विजयादशमी के अवसर प्रधानमंत्री मोदी ने यह कार्यक्रम शुरू किया था। आखिरी मन की बात कार्यक्रम विगत 26 फरवरी को प्रसारित हुआ था। रविवार को मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अंगदान (ऑर्गन…
Read Moreजल जीवन मिशन में मोदी सरकार द्वारा दिए गए पैसे 50 फ़ीसदी भी खर्च नहीं कर पाई भूपेश सरकार – बृजमोहन
पहले वर्ष 18.85 प्रतिशत, दूसरे वर्ष 50.23 प्रतिशत और तीसरे वर्ष 26 प्रतिशत राशि ही राज्य सरकार खर्च कर पाई है। इस वर्ष मोदी सरकार ने स्वीकृत किए है 2223.98 करोड़ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जल जीवन मिशन में ढिलाई बरतने एवं बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग 45.5 लाख ग्रामीण परिवार हैं, जिनमें से केवल 5.7 लाख (12.5 प्रतिशत) को ही नल से पानी की आपूर्ति होती है।…
Read Moreअंग्रेजी और हिंदी माध्यम के छात्रों के साथ ब्रिटिश कालीन भेदभाव : छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा के नाम पर आदिवासियों, ग्रामीणों, गरीबों और मजदूरों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का गहरा षड़यंत्र चल रहा – बृजमोहन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा के नाम पर आदिवासियों, ग्रामीणों, गरीबों और मजदूरों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का गहरा षड़यंत्र चल रहा है। दुर्दशा इस कदर है कि दिसंबर 2022 की स्थिति में सुकमा जिले के ग्राम पंचायत गुफड़ी के पटेलपारा स्कूल में शिक्षक नहीं होने से यहां पर पदस्थ सफाई कर्मी बच्चों को पढ़ा रहा है। शिक्षक की कमी के चलते नवंबर 2022 में कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र झलमला शासकीय उच्चतर…
Read Moreशांति नगर के शासकीय आवासों में अवैध कब्जा और अनैतिक कृत्य – बृजमोहन ने खड़े किए सवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित सिंचाई कॉलोनी में शासकीय सेवकों के लिये निर्मित शासकीय आवासों में अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इनके द्वारा परिसर का माहौल खराब करने के साथ-साथ संदिग्ध घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है। इस कॉलोनी के अंतर्गत मकान नं. जी-42, जी-43, जी-46, जी-48, जी-49, जी-50, जी-51 एवं एच-112 को शासन द्वारा पुनर्निमाण हेतु खाली कराया गया, किन्तु उनमें 1 वर्ष से अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिसके कारण वहां निवासरत लोग मानसिक रूप…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ‘हिंदू बाँटो’ की रणनीति धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के साथ-साथ आम जनता भी समझने लगी है – विकास मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा है कि प्रदेश के कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ‘हिंदू बाँटो’ की रणनीति के तहत सरकार के मंत्री कवासी लखमा का यह कहना कि ‘आदिवासी हिन्दू नहीं है और हम आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड मांगते हैं’, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और हिन्दुत्व की व्यापक अवधारणा को नकारने की शर्मनाक राजनीतिक विवशता का परिचायक है। श्री मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सेनिया गांधी की चरण वंदना और चापलूसी में अपने पुरखों…
Read Moreकांग्रेस व राहुल को संविधान का सम्मान करना चाहिए, राहुल का अहंकार ही उन्हे ले डुबा – नेता प्रतिपक्ष चंदेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के संपूर्ण ओबीसी समाज का अपमान किया है। पूरा ओबीसी समाज आने वाले समय में इस अपमान का बदला लेगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी व उनके नेता राहुल गांधी को देश के संविधान का सम्मान करना चाहिए। राजनीति में अहंकार का कोई स्थान नहीं है कांग्रेस नेताओं की ये कोई पहली घटना नहीं है। संपूर्ण समाज व देश के कानून से कोई ऊपर नहीं है। उन्होने कहा कि…
Read Moreछत्तीसगढ़ की जनता ने एक साथ बैठकर सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 99 एपिसोड, प्रेरणादाई चर्चाओं ने सबको उत्साह से भरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में 39 दिन की बच्ची के ऑर्गन डोनेशन की कहानी ने हैरान किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 99वीं कड़ी को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के जरिए हर महीने प्रधानमंत्री देशवासियों से संवाद करते हैं। 03 अक्टूबर, 2014 को विजयादशमी के अवसर प्रधानमंत्री मोदी ने यह कार्यक्रम शुरू किया था। आखिरी मन की बात कार्यक्रम विगत 26 फरवरी को प्रसारित हुआ था। रविवार को मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अंगदान…
Read Moreराहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने से अडानी के घोटाले पर पर्दा नहीं पड़ने वाला, राहुल बईमानों की हानि कर रहे कुछ लोगो को मान हानि लग रही – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर देने अडानी के घोटालों पर न पर्दा डाल पायेगा और न ही नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चोकसे, विजय माल्या जैसे भगोड़ो के संरक्षण के गुनाह से मोदी सरकार बच पायेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चोर को चोर कहना देश में अपराध हो गया है मोदी सरकार घोटाले बाजों को संरक्षण दे रही। सच कहने वाले की सदस्यता रद्द करवा रही है। भगोड़ो को पकड़ने का साहस नहीं घोटाले बाज की जांच…
Read Moreराहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलों में किया सत्याग्रह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव में शामिल हुये समदर्शी न्यूज़ न्यूरो, रायपुर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता बर्खास्त करने तथा मोदी सरकार के देश विरोधी रवैय्ये के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में संकल्प सत्याग्रह किया। छत्तीसगढ़ के सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेसजनों ने 11 बजे से 5 बजे तक सत्याग्रह किया। सत्याग्रह में कांग्रेसजनों ने बापू की प्रतिमा के पास उनके प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीर पराई जाने” भजन का गायन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने गृह जिलें कोण्डागांव में…
Read More