समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर बड़ी खबर गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीजिले से या रही है कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक ग्राम में स्थित मस्जिद और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर विवादित पोस्ट के आरोप में पुलिस ने रविवार को भाजपा नेता पुष्पेंद्र त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अतिरिक्त बिलासपुर की गौरी गुप्ता और राजनांदगांव के रहने वाले गुलशन हिरवानी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य उत्तम वासुदेव, नगर पंचायत पेंड्रा के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं…
Read MoreCategory: राजनीति
भूपेश बतायें कि सोनिया, राहुल जानकार हैं, तो नेशनल हेराल्ड मामले में गलती क्यों की ? – विष्णुदेव साय
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दोहरी मानसिकता एक बार फिर सामने आ गई है। छत्तीसगढ़ में वे कहते हैं कि भाजपा नेता ओपी चौधरी ने जानकार होते हुए गलती की है, जबकि भाजपा नेता ने केवल कोयला चोरी के पहले से जारी वीडियो को ही जनहित में प्रसारित किया था, कोई चोरी नहीं की थी लेकिन जब बात नेशनल हेराल्ड मामले में कर चोरी में राहुल गांधी की पेशी की आई तो यही भूपेश बघेल राहुल के साथ…
Read Moreनरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार के सफ़लतापूर्वक 8 साल : भाजयुमो ने जशपुर विधानसभा में बाईक रैली निकालकर 8 सालों में किये गए जन हितैषी कार्यो को जन जन तक पहुंचाया
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के विकास और विश्वास के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयूमो जिला जशपुर द्वारा भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत के नेतृत्व में आज शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव हॉकी स्टेडियम से विकास तीर्थ यात्रा (बाइक रैली) को बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एव पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा कृष्ण कुमार राय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नरेश नंदे ने पार्टी का झंडा दिखा कर रवाना किया। मौके पर बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कहा…
Read Moreगांधी परिवार को नोटिस मिला तो कांटा लगा, जब चौकीदार चोर है, चिल्लाते थे तब तनखा कहां थे ? – सांसद सुनील सोनी
कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए न कभी विपक्ष का सम्मान किया और न ही विपक्ष में रहते हुए सत्ता और प्रधानमंत्री का सम्मान किया है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा सांसद सुनील सोनी ने मध्यप्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा की पत्रकार वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा है कि जब राहुल गांधी चौकीदार चोर है, चिल्लाते थे, तब तनखा कहां थे ? जो आज ज्ञान बांट रहे हैं कि राजनीति में पक्ष-विपक्ष दोनों का सम्मान आवश्यक है। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए न कभी विपक्ष…
Read Moreपत्रकार वार्ता : यह सत्य की लड़ाई है, सत्य की हमेशा विजय हुई है और इस बार भी होगी, राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व इस ‘अग्निपरीक्षा’ से और ओजस्वी होकर उभरेंगे – राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि हम हर गलत का विरोध करते है। गलत का विरोध नहीं करना मतलब गलत को स्वीकार करना है। ईडी की द्वेषपूर्ण कार्यवाही का कांग्रेस विरोध करती है। भाजपा ईडी, सीबीआई, आईबी के सहारे से सरकार चलाना चाहती है। कांग्रेस इसका हर स्तर पर विरोध करेगी। नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की स्थापना पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, पुरूषोत्तम टंडन, आचार्य नरेन्द्र देव, रफी अहमद किदवई और अन्य नेताओं द्वारा वर्ष 1937 में की गई, ताकि…
Read Moreमोदी सरकार ने 8 वर्षों में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना बढ़ाया-अशोक बजाज
प्रदेश सरकार अमानक बर्मी कम्पोस्ट -खाद खरीदने को बाध्य कर किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है किसान चौपाल में दलहन तिलहन की खेती को बढ़ावा देने की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम गातापार में आयोजित किसान चौपाल में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कांग्रेसनीत मनमोहन सरकार के कार्यकाल में यानी 2013-14 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1310/- रुपये था, जो…
Read Moreओपी चौधरी पर एफआईआर को लेकर भड़की भाजपा : बदला, दमन और दामन पर दाग भूपेश सरकार की यही पहचान – कौशिक
जनता की आवाज उठाने वाले विपक्ष का मुंह बंद करने पुलिस का सहारा लेना इस सरकार की कायराना हरकत है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजयुमो सहप्रभारी पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा है कि बदलापुर की राजनीति, सच सामने लाने वालों का दमन और दामन पर दाग ही भूपेश बघेल सरकार की पहचान है। क्या राजनीतिक संरक्षण में कोरबा में संगठित कोयला चोरी हो रही है, जो भाजपा नेता…
Read Moreखाद की कमी कांग्रेस सरकार का प्रायोजित कार्यक्रम, समय पर उठाव नहीं करते और मुनाफाखोरी को दे रहे हैं बढ़ावा – बृजमोहन अग्रवाल
साढ़े तीन साल से कांग्रेस का एक सूत्रीय कार्यक्रम चल रहा है कि झूठ बोलो और अपनी विफलता पर पर्दा डालो समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कृषि मंत्री द्वारा लगातार खाद की आपूर्ति को लेकर गलत बयानी की जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप खाद की कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है। राज्य सरकार समय पर उठाव नहीं करती। हर मामले में राजनीतिक पैंतरेबाजी करती है और केंद्र सरकार…
Read Moreकिसानों की समृद्धि से भाजपाइयों को इतनी नफरत क्यों ? उर्वरक की सप्लाई बाधित कर किस बात का ले रहे हैं प्रतिशोध ?
केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता किसानों के साथ क्रूरतम व्यवहार पर उतारू हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का चरित्र आरंभ से ही किसान विरोधी रहा है। संघीय व्यवस्था के अंतर्गत उर्वरक का उत्पादन, विपणन और आपूर्ति केंद्र सरकार का दायित्व है। फसल का सीजन (खरीफ और रवी) के शुरू होने के पहले राज्यों के द्वारा मांग भेजी जाती है। केंद्र की सहमति के बाद माहवार आपूर्ति का प्लान भी तय होता…
Read Moreहरियाणा में भाजपा ने अपना अलोकतांत्रिक चरित्र दिखाया है, हरियाणा में कांग्रेस नहीं देश का लोकतंत्र हारा-कांग्रेस
छत्तीसगढ़ की जनता ठुकरा चुकी है, अगली बार हरियाणा में साफ होगी भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि हरियाणा में भाजपा ने अपना अलोकतांत्रिक चरित्र दिखाते हुए लोकतंत्र की हत्या किया है, प्रजातंत्र का अपमान किया है और संवैधानिक मूल्यों की हत्या की है। हरियाणा में कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी अजय माकन चुनाव नहीं हारे है, हरियाणा में भारत का लोकतंत्र पराजित हुआ है और भारतीय जनता…
Read More