समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेशनल फेमली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में किये गये दावे कि छत्तीसगढ़ की महिलायें शराब पीने में देश में तीसरे नंबर पर है को कांग्रेस ने खारिज किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह रिपोर्ट भ्रामक और अविश्वसनीय है। इस तथाकथित रिपोर्ट के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति का अपमान किया है। भाजपा इस अपमानजनक रिपोर्ट के लिये छत्तीसगढ़ की महिलाओं से माफी मांगे। कांग्रेस पार्टी जानना चाहती है इस रिपोर्ट के दावों…
Read MoreCategory: राजनीति
केंद्र ने पांच राज्यों के चुनाव तक महंगाई रोके रखा, चुनाव के बाद महंगाई चरम पर – मोहन मरकाम
कांग्रेस चलाएगी महंगाई मुक्त भारत अभियान, सभी कांग्रेसजन अपने घरों के बाहर गैस सिलेंडर चूल्हे लेकर घंटी, ड्रम बजाकर केंद्र को जगायेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारत की जनता को मोदी सरकार ने धोखा दिया है और ठगा है। लोगों के वोट हासिल करने के पहले पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और सीएनजी की कीमत पांच राज्यों के चुनाव तक नहीं बढ़ी लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद पिछला एक सप्ताह हर घर के बजट के लिए एक बुरा…
Read Moreबेरोजगारी विषय पर बेरोजगार टेंट लगाकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा भाजयुमो, बेरोजगारी को जन आंदोलन के रूप में खडा करने को लेकर रणनीति तय
भाजयुमो का आंदोलन कांग्रेस सरकार की पोल खोलकर रख देगा -विष्णु देव साय भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने जिला मण्डल शक्तिकेन्द्र व बूथों में प्रवास पर जोर दिया हर मोर्चे पर भाजयुमो की महत्वपूणर् भागीदारी है- भूपेन्द्र सवन्नी बीते साढ़े तीन वषोर् में प्रदेश के युवाओं को केवल छला और ठगा गया- अमित साहू भाजयुमों का बेरोजगारी टेंट खोलेगा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के झूठ की पोल-अनुराग सिंह देव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश की कामकाजी बैठक सोमवार को प्रदेश भाजपा कायार्लय कुशाभाउ ठाकरे परिसर राजधानी…
Read Moreप्रदेश की कांग्रेस सरकार के नए-नए कारनामे, शादीशुदा सरकारी दंपत्ति को निर्धन कन्या विवाह में बिठाया : डॉ किरण बघेल
नियम अनुसार शासकीय कर्मचारी व शादीशुदा जोड़े इस विवाह में शामिल नहीं हो सकती समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ किरण बघेल ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से नित नए-नए असफलता के रिकॉर्ड बनाये जा रहे हैं। भ्रष्टाचार के नए-नए आयाम गढ़े जा रहे हैं, और प्रदेश की जनता को लगातार ठगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार सत्ता के नशे में इतने चूर हो गए हैं कि वे अपने दिए…
Read Moreभूपेश देश में अराजकता फैलाने की साजिश रच रहे हैं- विष्णुदेव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि दस साल बढ़ाने केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने राज्य में कर्ज लेने के अलावा कुछ किया नहीं है। वे हर वक्त केंद्र सरकार से मदद मांगते हैं और जनता के धन का दुरुपयोग करते हैं। अब वे पहले से ही तय जीएसटी क्षतिपूर्ति की पांच साल की मियाद…
Read Moreभाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की बैठक सम्पन्न : बैठक में किसान मोर्चा के गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी रणनीति पर कार्ययोजना बनाई गई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ की बैठक कांकेर में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव प्रमुख रूप से शामिल हुए। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य संदीप शर्मा ने बताया कि बैठक में किसान मोर्चा के गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी रणनीति पर कार्ययोजना बनाई गई। आगामी तीन महीनों में मंडल, जिला की बैठक , ग्राम पंचायत स्तर पर किसान…
Read Moreएक और बेटी की संदिग्ध मौत, सरकार से सम्हल नहीं रही व्यवस्था – शालिनी राजपूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने सूरजपुर जिले के एक एसईसीएल कर्मी की 17 वर्षीय बेटी की संदिग्ध मृत्यु पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि अभी हाल ही मुंगेली की एक बेटी से दुष्कर्म के आरोपी से समझौता करने के लिए थानेदार द्वारा दबाव बनाने का मामला सामने आया और अब सूरजपुर जिले में जिस बच्ची की मौत हुई है, उसमें परिस्थितिजन्य साक्ष्य चीख चीख कर कह रहे हैं कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। आशंका है कि बलात्कार करने…
Read Moreयूपी में पिटकर आये भूपेश अपना चेहरा देखें – विष्णुदेव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खैरागढ़ उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल पर की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के चुनाव में पिटा अपना और अपनी छोटी मैडम साहिबा का चेहरा देखें। उन्हें भाजपा प्रत्याशी पर बेतुकी टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध एक शब्द भी नहीं कहा क्योंकि भाजपा के संस्कार ऐसे नहीं हैं कि बिना वजह किसी के सम्मान को आहत…
Read Moreकिसानों के बीमा के 195 करोड़ रुपए से ब्याज कमाकर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी करने वालों हो दंडात्मक कार्रवाई : भाजपा
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं का ज़िला सहकारी बैंक के सामने जमकर प्रदर्शन किसानों के नाम पर ओछी राजनीति करती प्रदेश सरकार की नाक के नीचे मिलीभगत कर किसाानों के हक़ के पैसों की खुली लूट मची हुई है : श्रीवास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के मुआवजा के तहत रायपुर संभाग के किसानों को 195 करोड़ रुपए डीबीटी के तहत बीमा कंपनी द्वारा सीधे किसानों के खाते में…
Read Moreभारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव-2022 हेतु मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्ति की घोषणा की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय जी ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव-2022 हेतु मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारी की घोषणा की है जो कि निम्नानुसार है- 1. छुईखदान प्रभारी – धरमलाल कौशिक 2. खैरागढ़ शहर प्रभारी – श्री बृजमोहन अग्रवाल 3. खैरागढ़ ग्रामीण प्रभारी – श्री राजेश मूणत 4. गंडई प्रभारी – श्री शिवरतन शर्मा 5. साल्हेवारा प्रभारी – श्री केदार कश्यप 1. छुईखदान सहप्रभारी – श्री भूपेन्द्र सवन्नी सहप्रभारी – श्री मोती राम चन्द्रवंशी 2. खैरागढ़ शहर …
Read More