भाजपा की पदयात्रा पर विधायक ने उठाए सवाल कहा दमेरा-चराईडांड सड़क भाजपा नेताओं का चहेते ठेकेदार के पक्ष में प्रोपोगेंडा : यू. डी. मिंज

राजनीति से परे है स्व दिलीप सिंह जूदेव, उनके सपनों को पूरा करने की चिंता मुझे भी, पूरा करना हम जानते है स्व दिलीप सिंह जूदेव जी ने जिन्हे बनाया वो उनकी प्रतिमा का अनावरण कराने में भी सक्षम नही असक्षम भाजपा नेता कहें तो स्व दिलीप सिंह जूदेव जी का प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से चर्चा कर सकता हूँ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्व दिलीप सिंह जूदेव के सपनों की दुहाई देने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेताओं पर कटाक्ष करते हुए विधायक कुनकुरी एवं…

Read More

भारतीय जनता मजदूर संघ मण्डल कुनकुरी की प्रथम बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता मजदूर संघ मंडल कुनकुरी के प्रथम बैठक रखा गया जिसमे जिला उपाध्यक्ष देवलाल यादव और मंडल अध्यक्ष उपेंद्र यादव और मंडल महामंत्री रवि यादव ने सभी पदाधिकारी को बधाई दी। जिला उपाध्यक्ष देवलाल यादव जी ने कहा की अपने मंडल में जितने भी काम चल रहा है और मजदूरों का भुगतान सही समय पर न मिलने पर और किसी भी प्रकार के मजदूरों को कष्ट होता है तो भारतीय जनता मजदूर संघ को सूचना दे। संगठन हमेशा मजदूरों के साथ खड़ा है। यह संगठन…

Read More

दमेरा चराईडांड मार्ग निर्माण : भाजपा ने कुनकुरी विधायक के विरोध में फूंका बिगुल, कमीशन न मिलने पर निर्माण कार्य रुकवाने का लगाया गंभीर आरोप

दमेरा से चरईडांड तक पदयात्रा निकाल किया विरोध प्रदर्शन कांग्रेस व कुनकुरी विधायक के विरोध में लगाये मुर्दाबाद के नारे सागर जोशी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी अधर में लटके चराईडांड़ दमेरा मार्ग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल भल्ला, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के मुख्य आतिथ्य में एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को चराईडांड़ में सभा कर…

Read More

सांसद सुनील सोनी को रमन सरकार के समय के रमन टोकन की याद आ रही जिसके जरिये ट्रक बस मालिको से होती थी अवैध वसूली – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सांसद सुनील सोनी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद सुनील सोनी को रमन सरकार के समय अवैध वसूली के लिए बनायेगे रमन टोकन,की याद आ रही है उस दौरन ट्रक बस मालिको से इन्ही टोकनों के जरिये अवैध वसूली होती थी और काली कमाई सीधा नागपुर कार्यलय और भाजपा के दिल्ली मुख्यालय  पहुँचता था।रमन सरकार की कमीशनखोरी और काली कमाई की हवस ने परिवहन विभाग को करोड़ो का चूना लगा था।सुनील सोनी को बयानबाजी…

Read More

भाजपा को खैरागढ़ में मरवाही और दंतेवाड़ा चित्रकोट याद दिला देंगे – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा भूल गई है तो उसे खैरागढ़ में दंतेवाड़ा चित्रकोट  और मरवाही याद दिला देंगे। विष्णुदेव साय को कांग्रेस की खुली चुनौती है कि जैसे मरवाही में अपनी बी टीम से समर्थन लिया था, वैसे ही खैरागढ़ में भी समर्थन ले लें। कांग्रेस ने जब मरवाही में भाजपा और उसकी बी टीम के हौसले पस्त कर दिए तो खैरागढ़ में भाजपा…

Read More

कांग्रेस के हिंदू विरोधी रवैये के विरोध में भाजपा ने फूंका जशपुर विधायक का पुतला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर के विधायक विनय भगत के वायरल विडियो का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।मामले को लेकर कांग्रेसियों द्वारा भाजपाईयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिटी कोतवाली में की गई शिकायत के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क पर आ गई है। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के आदर्श बस स्टेण्ड में विधायक का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस को भगवान श्रीराम के नाम से चिढ़ती है। यह हिंदू धर्म का अपमान है।…

Read More

जशपुर जिला भाजपा की बैठक संपन्न, कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी समारोह भाजपा शक्तिकेन्द्र कार्य विस्तार योजना के रूप में मनाएगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी समारोह को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में 11 अप्रेल से 20 अप्रेल तक शक्तिकेन्द्र कार्य विस्तार योजना के रूप में मनाई जानी है। इसी तारतम्य में 12 मार्च को जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में  पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल भल्ला, सह प्रभारी रामकिशुन सिंह के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला भाजपाध्यक्ष रोहित साय की अध्यक्षता में…

Read More

पूर्व की रमन सरकार कर्ज लेकर घी पी रही थी और उस दौरान किसान आत्महत्या कर रहे थे – सुरेन्द्र वर्मा

पूर्व की रमन सरकार ने 41 हजार करोड़ का कर्ज लिया लेकिन किसानों को 2100 रु धान की कीमत, 300 रु बोनस नही दिया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा कर्ज मामले में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि पूर्व रमन सरकार ने 41 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिए, सरकारी संपत्तियों को गिरवी रखे लेकिन न तो मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की माता कौशल्या मंदिर एवं रामवनगमन पथ निर्माण कराये, न किसानों की…

Read More

चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार ने जनता को किया महंगाई के हवाले, चुनाव खत्म होते ही महंगाई को लेकर जनता पर बेरहम हुई केंद्र सरकार – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर गेहूं और तेल के दामों में उछाल पर मोदी सरकार को मुनाफाखोर बताते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही जिसकी आशंका थी वहीं हुआ। मोदी सरकार ने जनता के जेब में डाका डालना शुरू कर दिया है। चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार का जनता से सरोकार खत्म हो चुका है। मतदान तक मोदी सरकार ने अपने और अपने उद्योगपति मित्रों के मुनाफाखोरी को किसी तरह से रोक रखा था, चुनाव खत्म होते ही महंगाई…

Read More

किसानों को धोखा देने वाली भाजपा लाश पर राजनीति कर रही है – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नवा रायपुर के किसान की मौत के मामले में भाजपा ओछी राजनीति मत करे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नवा रायपुर के मृतक किसान के प्रति कांग्रेस पार्टी की पूरी संवदेना है। पार्टी और सरकार दिवंगत किसान के परिजनों के साथ खड़ी है। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृत किसान स्व. सियाराम पटेल के बेटे से फोन पर बात कर दुःख व्यक्त किया है और उन्होंने मुआवजा सम्बंधी मामले पर अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं।…

Read More