2023 में प्रचंड बहुमत से फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी, आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और योजनायें हमारा ब्रह्मास्त्र – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनायें कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद…

Read More

छत्तीसगढ़ बन रहा है अपराधियों एवं जेहादियों का गढ़, राज्य की कांग्रेस सरकार दे रही है पनाह – गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़/जशपुर रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार अपराधियों एवं जिहादियों को पनाह दे रही है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ अपराधियों एवं जेहादियों का गढ़ बन रहा है। कुछ सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि उत्तरप्रदेश के भगोड़े तलाशी सुदा अपराधियों के छत्तीसगढ़ में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। और इस संभावना को बल इसलिए भी मिल रहा है कि कुछ दिनों पूर्व सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पाकिस्तानी झंडा फहराया गया था। राज्य की कांग्रेस सरकार…

Read More

कांग्रेस द्वारा रोजगार न दिए जाने पर फिर से नक्सलवाद की तरफ बढ़ रहे बस्तर के युवा : देवलाल ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने इस बात पर गहरी चिंता जताई है कि नक्सली अब अपना आधार बढ़ा रहे हैं और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इसमें सहायक सिध्द हो रही है। अपनी ताकत बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ (एमएमसी) के लिए नक्सलियों ने नया जोन भी गठित किया है। श्री ठाकुर ने कहा कि रोजगार के अभाव में बस्तर के युवा जिस रफ्तार से ‘लाल लड़ाके’ बन रहे हैं उसके चलते बस्तर के युवाओं को नक्सली संगठन से जुड़ने और…

Read More

बिरनपुर हत्याकांड मामले में रविंद्र चौबे से पूछताछ कब होगी : संदीप शर्मा

भुनेश्वर के पिता ईश्वर साहू ने जिन्हे आरोपी बताया उन पर अब तक कार्यवाही क्यों नही:भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा है कि बिरनपुर में मॉब लिंचिंग कर हत्या के मामले में प्रदेश के मंत्री रवीन्द्र चौबे से भी पूछताछ की जानी चाहिए क्योंकि उनके एक बेहद करीबी समर्थक अंजोर सिंह पर मृतक भुनेश्वर साहू के पिता  ईश्वर साहू ने काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बताएँ कि इस मामले की…

Read More

गरीबों के चावल खाने के बाद गर्भवती महिलाओ का भोजन भी लूट गई कांग्रेस सरकार : रंजना साहू

कांग्रेस सरकार बताए गर्भवती महिलाओ का भोजन बंद करके क्या आने वाली पीढ़ी को कुपोषित करना चाहती है:रंजना साहू समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के 46 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ष 2019 में बड़े बड़े दावों के साथ गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गई सुपोषण योजना  सरकारी अंधेरगर्दी का शिकार हो गई है लेकिन विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछली अप्रैल से यह योजना पूरे छत्तीसगढ़ में बंद है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के दावे करते रहे और हकीकत यह है कि गर्भवती महिलाओं को…

Read More

कांग्रेस राज में अपराधियों का पनाहगाह बना छत्तीसगढ़, कांग्रेस सरकार स्पष्ट करें गुड्डू मुस्लिम कहां है?:अनुराग सिंहदेव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि उत्तर प्रदेश में मारे गए माफिया अतीक अहमद का साथी गुड्डू मुस्लिम छत्तीसगढ़ में कहां छिपा हुआ है? श्री सिंहदेव ने गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ में कहीं छिपे होने की खबरों के हवाले से कहा कि कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ अपराधियों, माफियाओं, जिहादियों का पनाहगाह बन गया है और प्रदेश सरकार ने तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने…

Read More

उन्मादी हिंसा के शिकार भुनेश्वर के लिए न्याय मांगना भी गुनाह हो गया : अरुण साव

कांग्रेस नेताओं को हेट स्पीच की छूट, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा न्याय मांगने पर लाद रहे मुकदमा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तुष्टिकरण को बढ़ावा देने बहुसंख्यक समाज का उत्पीड़न कराने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बिरनपुर में भुनेश्वर साहू की नृशंस हत्या करने और इसके लिए उकसाने के मामले में जिन पर संविधान के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, वे सरकार के संरक्षण में खुले घूम रहे हैं और जो भुनेश्वर के लिए न्याय मांग रहे हैं, उन…

Read More

कर्नाटक चुनाव प्रचार में बेंगलुरु जाएंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह

25 और 26 अप्रैल को बोम्मनहल्ली विधानसभा सीट पर प्रचार के साथ ही करेंगे पत्रकार वार्ता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह 25 और 26 अप्रैल को कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बेंगलुरु विधानसभा की बोमनहल्ली सीट पर प्रचार के लिए पहुंचेंगे। यहां पिछले 3 बार के विधायक भाजपा प्रत्याशी सतीश रेड्डी एम. के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे इसके साथ ही विगत 5 वर्षों में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों…

Read More

देश का अमन पसंद समाज है दाऊदी बोहरा समाज – बृजमोहन

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के आतिथ्य में राष्ट्रगान “जन गण मन…” के साथ संपन्न हुआ दाऊदी बोहरा समाज का ईद मिलन समारोह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दाऊदी बोहरा समाज द्वारा जमात खाने में आयोजित ईद मिलन समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल बतौर अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर समाज को ईद की शुभकामनाएं देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दाऊदी बोहरा समाज देश का अमन पसंद समाज है। छत्तीसगढ़ ही नहीं देश की तरक्की में भी इस समाज ने अपना…

Read More

रायपुर दक्षिण के भाजपा कार्यकर्ता रचेंगे जीत का कीर्तिमान – सरोज पांडे

बृजमोहन ने कहा रायपुर दक्षिण से निकलेगा भाजपा का विजय रथ, जीतेंगे पूरा प्रदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने कहा कि कैसी भी लहर हो परंतु रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा का परचम सदैव ऊंचा रहा है और रहेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल की सक्रियता और दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति समर्पण और कांग्रेस सरकार की नीतियों पर उनका आक्रमण यह बता रहा है कि उनके द्वारा इस बार जीत का एक…

Read More