हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का लिया संकल्प : आत्मनिर्भर भारत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन जशपुर में सम्पन्न

जशपुर : आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय सम्मेल का आयोजन जशपुर विधानसभा के सन्ना मंडल स्थित कल्याण आश्रम प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा तथा जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत उपस्थित रहीं। सम्मेलन में हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी का संकल्प लिया गया।  “स्वावलंबन ही राष्ट्र की शक्ति है”- कृष्ण कुमार राय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के…

Read More

भाजपा सरकार के कामों पर विश्वास करते हुए नक्सली बड़ी संख्या में आत्म-समर्पण कर रहे – प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर

प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा : सुरक्षा बलों व पुलिस के जवानों के शौर्य से नक्सलियों के हौसले पस्त, अब नक्सली भाग खड़े होने के लिए विवश हो रहे रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने शुक्रवार को बस्तर में बड़ी संख्या में नक्सलियों द्वारा किए गए आत्म-समर्पण को भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के नक्सलियों के समूल खात्मे के संकल्प का साकार होना बताया है। प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि सुरक्षा बलों व पुलिस के जवानों के शौर्य व प्रयासों से नक्सलियों…

Read More

भाजपा सरकार की कमीशनखोरी से जनता परेशान, बिजली बिल हाफ योजना बंद और स्मार्ट मीटर से बिल दोगुना — धनंजय सिंह ठाकुर

बिजली बिल हाफ योजना बंद होने और स्मार्ट मीटर एवं भ्रष्टाचार के कारण दोगुना तिगुना बिजली बिल जनता परेशान रायपुर : अनाप-शनाप बिजली के बिल के लिए भाजपा सरकार के कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आम जनता दोगुनी तिगुनी बिजली बिल से परेशान है।जिनके घरों में 500 रु600रु महीना बिल आता था स्मार्ट मीटर लगने एवं बिजली बिल हाफ योजना बंद होने से 2 हजार से तीन हजार तक बिल आ रहा है। स्मार्ट मीटर की खामियों…

Read More

शराब बंदी के दिखावे के बाद अब सरकार बढ़ा रही शराब बिक्री, काली कमाई में डूबी भाजपा — सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए सरकार के आबकारी सचिव के द्वारा बार संचालको, बॉटलिंग प्लांट संचालको, शराब निर्माताओं से बैठक लेकर सुझाव मांगा गया है। यह बताता है कि भाजपा सरकार की नीयत केवल शराब की खपत बढ़ाना है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा विपक्ष में थी तब शराब बंदी के लिए बड़ी-बड़ी बात करती थी। अब शराब की…

Read More

दीपक बैज का पलटवार: नक्सलवाद पर कांग्रेस की नीतियों से मिली सफलता, भाजपा सिर्फ इवेंट कर रही है

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज सरकार ने फिर समर्पण इवेंट किया है। आज बस्तर में नक्सलवाद पीछे जा रहा है तो इसके पीछे कांग्रेस की नीतियां है। बस्तर में हमने विश्वास, विकास, सुरक्षा के मंत्र को लेकर पांच सालों तक जो काम किया उसी का परिणाम है आज सफलता मिल रही है। हमारी सरकार ने दूरस्थ एरिया में सड़के बनवाई, 15 सालों की भाजपा सरकार में जहां राशन नहीं पहुंच पाता था, लोगों को और फोर्स को महीनों राशन का इंतजार करना पड़ता था…

Read More

बिहार में एनडीए के पक्ष में उत्साहजनक माहौल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नामांकन सभाओं में जताया समर्थन, पीएम मोदी के विकास विजन पर मतदान की अपील, कांग्रेस पर कसा निशाना

मुख्यमंत्री श्री साय बिहार प्रवास के दौरान नामांकन समारोह एवं आमसभा में हुए शामिल भाजपा की सरकार जहां भी होती है, वहां सिर्फ विकास होता है : मुख्यमंत्री बिहार में कांग्रेस कहीं रेस में भी नहीं है : साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिहार प्रवास के दौरान एनडीए के पक्ष में नामांकन समारोह एवं आमसभा में शामिल हुए। श्री साय कैबिनेट मंत्री और बांकीपुर से एनडीए प्रत्याशी श्री नितिन नवीन के नामांकन में उपस्थित रहे। नामांकन से पूर्व उन्होंने श्री नितिन नवीन के पिताजी स्वर्गीय श्री…

Read More

जगलपुर नक्सली सरेंडर इवेंट केवल प्रचार, बस्तर में सुरक्षा और विकास कांग्रेस सरकार की देन – सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर : नक्सलवाद पीछे हटने के पीछे तथा नक्सलियों के समर्पण के लिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की नीतियां है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जो विश्वास, विकास, सुरक्षा का मूलमंत्र लेकर नक्सलवाद पर काम किया था तथा सुदूर बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़कें बनवाई तथा सुरक्षाबलों के कैंप स्थापित किया, बस्तर में शिक्षा और रोजगार के साधन जुटाये उससे बस्तर की जनता का भरोसा सुरक्षा बलों के प्रति बढ़ा और सुरक्षा बल बस्तर में कांग्रेस सरकार के…

Read More

सफाई कर्मचारी और कचरा वाहन चालक आंदोलन पर कांग्रेस का हमला, धनंजय सिंह ठाकुर ने उठाए सवाल

रायपुर : रायपुर नगर निगम के सफाई कर्मी एवं वाहन चालकों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार निगम में काम कर रहे सफाई कर्मचारी एवं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों के चालकों ने वेतन भुगतान सहित कई मांगो को लेकर आंदोलन किया। सफाई कर्मचारियों एवं कचरा कलेक्शन करने वाहन के 800 चालक हड़ताल पर चले गये, जिसके चलते शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नहीं हो पाया। त्यौहार के समय…

Read More

धर्मांतरण पर बीजेपी सरकार की खामोशी पर कांग्रेस का हमला, दीपक बैज ने उठाई सवालों की लड़ी

रायपुर : धर्मांतरण को लेकर कानून बनाने के गृह मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीमंडल केवल शिगूफा छोड़ते है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने अपनी पहली बैठक में ही वह दावा किया था कि नया “धर्म स्वातंत्र विधेयक” का ड्राफ्ट तैयार है, 60 दिन के भीतर लागू हो जायेगा, लेकिन 1 साल बीतने के बाद आज तक मौन है। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश के शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में भी…

Read More

डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ, कहा — सादगी, मितभाषिता और जनसेवा डॉ. रमन सिंह के स्वभाव की पहचान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव के स्टेट स्कूल ग्राउंड में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जी जन-जन के नेता हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को नई दिशा दी। प्रभु से मेरी यही प्रार्थना है कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और अपना मार्गदर्शन इसी तरह देते रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज हम एक ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने पंद्रह…

Read More