Category: राजनीति

  • एसडीओपी एवं सहयोगी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर एस्ट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही हो – सांसद श्रीमती गोमती साय

    एसडीओपी एवं सहयोगी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर एस्ट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही हो – सांसद श्रीमती गोमती साय

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

    रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि आदिवासी संत स्व. गहिरा गुरु के पुत्र, भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, हिन्दू आदिवासी नेता श्री गेंदबिहारी सिंह के साथ बगीचा एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर, आरक्षक राजकुमार मनहर, आरक्षक संतोष उपाध्याय द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित हो कर, यह कहते हुए की तुम बहुत नेतागिरी करते हो। दुर्गापारा से मारपीट कर पुलिस वालों के साथ बल प्रयोग कर थाना ले आया। जो कि बहुत ही निंदनीय एवं आपत्तिजनक घटना है जिससे मैं व्यथित हूँ। कांग्रेस इस हद तक अपने पुलिस को छूट दे रखी है कि वे किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार करें। खासकर हिन्दू नेता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर इस प्रकार का प्रहार कर रही है।

    श्रीमती साय ने कहा कि मैं, बगीचा एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर, आरक्षक राजकुमार मनहर, आरक्षक संतोष उपाध्याय के खिलाफ अपराध दर्ज कर एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्यवाही की मांग करती हूँ। सरकार और पुलिस प्रशासन अपराध दर्ज कर कार्यवाही नही करती है। तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

  • भाजयुमो करेगा प्रदेश भर के रोजगार कार्यालय का घेराव और तालाबंदी

    भाजयुमो करेगा प्रदेश भर के रोजगार कार्यालय का घेराव और तालाबंदी

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि भूपेश सरकार के द्वारा झूठे वादे बेरोजगारी भत्ता और रोजगार की मांग को ले कर भाजयुमो पूरे प्रदेश भर में रोजगार कार्यालय का घेराव व तालाबंदी करेगा।

     प्रदेश सरकार को आज 4.5 साल बाद सभी बेरोजगार युवाओ का 1,30,000/- देना होगा परंतु चुनावी वर्ष में लॉलीपॉप की तरह बेरोजगारी भत्ते के नाम से जो नियमावली बनाई गई है वो एक सीधे तौर पर युवाओं के साथ छलावा है।सरकार बनने से पूर्व ऐसे नियम की कोई बात नहीं कि गई थी उस समय भत्ता देने की बात हुई और आज 4.5 साल बीत जाने के बाद नियम लाया गया कि बेरोजगारी भत्ता हितग्राही बड़ी संख्या में अपात्र घोषित कर दिया जाएगा क जिसका भाजयूमो पुर जोर से विरोध करता है। भाजयुमो की सीधी मांग है की सभी नियम को शिथिल कर के प्रदेश के प्रत्येक युवाओं को पूर्ण 130000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाए ,जैसा सरकार बनने से पहले जो घोषणाएं काँग्रेस ने युवाओं के बीच जाकर अपने घोषणापत्र में अंकित की थी ।

    भूपेश सरकार अपना दोहरा चेहरा दिखाना बंद करें जिन युवाओं ने आपकी सरकार बनाई वहीं आपको कुर्सी से उखाड़ फेंकेगे इस आंदोलन में भाजयुमो प्रदेश के प्रभावित बेरोजगार युवाओं के साथ मिलकर प्रदेश भर के रोजगार कार्यालयों में घेराव करेगी और तालाबंदी करेगी  जब तक युवाओं को उनका भत्ता नहीं मिलता, सड़क की लड़ाई लड़ेगी।  रवि भगत ने कहा कि हम जमीनी स्तर में लगातार युवाओं के संपर्क में है कल से प्रदेश भर युवाओं की शक्ति भूपेश सरकार देखेगी।  इनको अपना मुँह छुपाने की जगह नहीं मिलेगी। आने वाले विधानसभा में भी यह कांग्रेस जैसे देश से गायब हो रही वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी दूरबीन लगाने से भी नहीं दिखेगी।

  • भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न : भाजपा कार्यकर्ता संगठन के विस्तार के लिए अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं – अजय जम्वाल

    भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न : भाजपा कार्यकर्ता संगठन के विस्तार के लिए अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं – अजय जम्वाल

    भाजपा कार्यकर्ता, संघर्षवान, ऊर्जावान एवं संकल्पवान – पवन साय

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण की जिला कार्यसमिति बैठक आज विधानसभा के पास स्थित रोजवे रिसार्ट में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषय को लेकर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि हर बूथ को मजबूत करना एवं हर बूथ में जीत हासिल करना प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। चुनाव में भाजपा पूरी तैयारी से पराक्रमी कार्यकताओं के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं और संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और यह भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को गौरवान्वित करने वाला है। आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में फिर से विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है।

    भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने कहा कि साथ मिलकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्य करना होगा। इसके लिए हम बूथ, शक्ति केन्द्र, मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर पर बूथ सशक्तीकरण अभियान चला रहे हैं। बूथ सशक्तीकरण अभियान में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जुड़कर बूथ की मजबूती को लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संकल्पवान, ऊर्जावान एवं संघर्षशील है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजना का लाभ हर वर्ग को मिले, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अब दूर नहीं है। हमें भाजपा की विचारधारा से हर वर्ग को जोड़कर कार्य करना है।

    रायपुर संभाग प्रभारी एवं विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि चुनाव में अब कुछ महीने ही शेष हैं और हमें अभी से चुनाव की तैयारियों को देखते हुए हर बूथ को और मजबूती देने के लिए कार्य करना होगा। पार्टी द्वारा लगातार केन्द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर केन्द्रीय योजनाओं के संबंध में चर्चा की जा रही है। केन्द्र सरकार लगातार गरीबों के उत्थान के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। जिसका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को प्रदेश सरकार द्वारा नहीं मिलने दिया जा रहा है। कांग्रेस सरकार की लापरवाही की वजह से प्रधानमंत्री आवास योजना से प्रदेश के गरीब हितग्राही वंचित हो गए हैं। नल जल योजना अभी तक पूरी नहीं हुई है। इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर उनको केन्द्रीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हमें लगातार कार्य करना होगा।

    रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अभिनेष कश्यप ने कहा कि पार्टी द्वारा जो दायित्व हमें सौंपा गया है उसे पूरा करते हुए संगठन के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं को हम जन-जन तक पहुंचा रहे है और प्रदेश सरकार की विफलताओं को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे है। हम बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक एक सैनिक के रूप में कार्य कर रहे है ।

    इस दौरान बैठक में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व विधायक देवजी पटेल, अशोक बजाज, गणेश शंकर मिश्र, जिला प्रभारी प्रह्लाद रजक, डेनिस चंद्राकर, जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप, महामंत्री अनिल अग्रवाल, श्याम नारंग, संजय ढीढी, किरण बघेल, संतोष शुक्ला, यश पंजवानी, दीपक बैस, महेश नायक, अरविन्द ठाकुर, रॉबिन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ली भिलाई नगर एवं वैशाली नगर विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक कहा कांग्रेस राज में भय और भ्रष्टाचार का माहौल, छत्तीसगढ़ सरकार में माफियाओं का बोलबाला

    वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ली भिलाई नगर एवं वैशाली नगर विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक कहा कांग्रेस राज में भय और भ्रष्टाचार का माहौल, छत्तीसगढ़ सरकार में माफियाओं का बोलबाला

    बृजमोहन ने कहा,कांग्रेसियों से पूछो साढ़े 4 साल के विकास कार्य तो वे बगले झांकने लगते हैं।

    भिलाई नगर, वैशाली नगर विधानसभा में भाजपा की होगी प्रचंड जीत

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/भिलाई

    वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज भिलाई में भिलाई नगर विधानसभा एवं वैशाली नगर विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक ली। यह बैठक गुरु नानक नगर के गुरुद्वारा हॉल में आयोजित थी।बैठक में उन्होंने मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ प्रभारियों से पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी ली और उनका मार्गदर्शन किया।

    इस दौरान अपने उद्बोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले 6 महीने तक भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर तैयार रहना होगा और प्रत्येक बूथ में मजबूती के साथ खड़े रहकर प्रचंड जीत दर्ज करनी है।बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस राज आते ही भिलाई सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विकास कार्य थम से गए हैं। चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार और माफियाओं का बोलबाला है। जन भावनाओं के विपरीत प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेतरतीब ढंग से चल रही है। ऐसे में इन कांग्रेसियों से अगर पूछ लो कि साढे 4 साल की अपनी कोई एक उपलब्धि बताओ तो वे बगले झांकने लग जाते हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में भय और भ्रष्टाचार का माहौल कैसा है की जनता हलकान परेशान है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जितनी भी योजनाएं बनाई वह सारी योजनाएं धरातल पर आकर फेल हो गई हैं। वही नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार जनता के लिए जितनी भी योजनाएं चला रही है उसमें भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार रोड़े अटका रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 16 लाख ग्रामीण और 40लाख शहरी गरीबों के सिर से भूपेश बघेल ने पक्का मकान छीन लिया है।

    इस योजना में भूपेश बघेल को दिक्कत इस बात से है कि इसमें हितग्राहियों का पैसा सीधे उनके खाते में आता है। यही हाल केंद्रीय जल जीवन मिशन और अमृत मिशन का भी है। प्रदेश की यह संवेदनशील सरकार लगातार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।

    ऐसे में हम भाजपा के सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ जन विरोधी कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने के लिए संकल्प लेना होगा। पूरी ताकत के साथ अपने बूथ में भाजपा के पक्ष में मतदान हो यह सुनिश्चित करना होगा।

    इस बैठक में सांसद विजय बघेल ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारी कैसे की जाए उस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब जनता का विश्वास खो चुकी है।

    बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा कि मन को मजबूत करके चुनावी मैदान में हमें उतरना है। और भाजपा के पक्ष में वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि माउथ पब्लिसिटी जो होती है वह अदृश्य होती है परंतु यही ज्यादा असरकारक है। हमें सकारात्मकता के साथ अपनी पार्टी के विचारों को जनता के सामने रखना है।

    पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि जिस तरह युद्ध के मैदान में पैदल सेना की भूमिका महत्वपूर्ण होती है उसी प्रकार चुनावी राजनीति में भी जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। पार्टी के नेता नौसेना और वायु सेना की तरह सपोर्टिंग होते है। वो आते हैं सभाएं बैठक लेते हैं, माहौल बनाते हैं और चले जाते हैं। परंतु जमीनी मोर्चा कार्यकर्ताओं को ही संभालना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बेहद मजबूत है वह कांग्रेस के कुशासन से भिलाई शहर ही नहीं संपूर्ण छत्तीसगढ़ को मुक्त कराने के लिए आतुर है।

    भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने अपने संबोधन में कहा भिलाई नगर विधानसभा और वैशाली नगर विधानसभा का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता दमखम के साथ चुनावी समर में उतरने को तैयार है। पिछले वाले साढ़े 4 सालों में कांग्रेस की सरकार ने जितने भी जनविरोधी काम किए हैं सबका बदला जनता लेने के लिए तत्पर है। जनता की आशीर्वाद से भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की सत्ता को भिलाई से उखाड़ फेंकने तैयार बैठे हैं।

    इस बैठक में भिलाई जिला प्रभारी संदीप शर्मा,सह प्रभारी चिमन देशमुख, भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी अमित साहू, वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी ओंकार बैस सहित भिलाई नगर तथा वैशाली नगर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • ओम माथुर पहले भाजपा के भीतर आदिवासियों को सम्मान दिलाले फिर बस्तर का दौरा करें : नंदकुमार साय, ननकीराम कंवर जैसे कई नेता भाजपा संगठन पर आदिवासियों की उपेक्षा का आरोप लगा चुके है – धनंजय सिंह ठाकुर

    ओम माथुर पहले भाजपा के भीतर आदिवासियों को सम्मान दिलाले फिर बस्तर का दौरा करें : नंदकुमार साय, ननकीराम कंवर जैसे कई नेता भाजपा संगठन पर आदिवासियों की उपेक्षा का आरोप लगा चुके है – धनंजय सिंह ठाकुर

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बस्तर दौरा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को बस्तर दौरा करने से पहले भाजपा संगठन के भीतर जो आदिवासी नेताओं की उपेक्षा हो रही है उन्हें सम्मान दिलाने प्रयास करना चाहिये। वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ननकीराम कंवर सहित कई आदिवासी नेताओ ने भाजपा संगठन के भीतर आदिवासियों की उपेक्षा होने का आरोप लगा चुके हैं। पूरा आदिवासी समाज ने देखा है किस प्रकार भाजपा ने विश्व आदिवासी दिवस के दिन ही आदिवासी वर्ग के नेता विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर आदिवासी समाज का अपमान किया था। क्या मुंह लेकर ओम माथुर बस्तर दौरा करने जा रहे है जब भाजपा के भीतर ही आदिवासियों का सम्मान नही हो रहा है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन शासनकाल के दौरान आदिवासी वर्ग उपेक्षित रहा है इसीलिए बस्तर की जनता ने भाजपा पर भरोसा नहीं किया और हमेशा कांग्रेस के पक्ष में ही मतदान बस्तर की जनता ने किया है। भाजपा ने प्रत्येक आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय और उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया था जिसे पूरा नहीं किया। आज चुनाव नजदीक आते हैं भाजपा नेताओं को आदिवासी वर्ग की चिंता हो रही है यह राजनीति चिंता है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन शासनकाल के दौरान आदिवासी समाज के साथ हमेशा अन्याय हुआ है उनके जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने के लिए भाजपा की सरकार ने भू संशोधन विधेयक लाया था जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था। रमन सरकार ने लोहंडीगुड़ा में 1700 आदिवासी किसानों की जमीन छीना था जिसे भूपेश सरकार लौटाया है। रमन सरकार 15 साल में पेसा के नियम नहीं बनाये, बस्तर विकास प्राधिकरण में आदिवासी वर्ग के जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व का अधिकार नहीं दिये, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के लिए काम नहीं किया गया आदिवासी वर्ग को डराया गया धमकाया गया निर्दोष आदिवासियों को जेल में बंद किया गया ऐसे 900 से अधिक आदिवासियों को जेल से रिहा कराने का काम भूपेश की सरकार ने किया है भाजपा हमेशा से आरक्षित वर्ग विरोधी रही है। ओम माथुर पहले भाजपा के भीतर आदिवासियों की मान सम्मान बढ़ाएं उसके बाद बस्तर दौरा जाए आदिवासियों के साथ रमन सरकार के दौरान हुई अत्याचार अमानवीय पीड़ा धोखा के लिए माफी मांगे।

  • बेरोजगारी भत्ता भूपेश सरकार का युवा हितैषी कदम – सुशील आनंद शुक्ला

    बेरोजगारी भत्ता भूपेश सरकार का युवा हितैषी कदम – सुशील आनंद शुक्ला

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए 2500 बेरोजगारी भत्ते की शुरुआत कर युवाओं को आर्थिक संबल और स्वावलम्बन प्रदान करने का काम किया है। अभी तक 1 लाख से अधिक युवा ऑनलाईन आवेदन कर चुके है जिनमें से 57 हजार युवाओं के आवेदन मंजूर हो चुके है। जिस दिन युवा आवेदन कर रहे उसी दिन उनके आवेदन को मंजूरी देने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिया है। आवेदन के पहले महिने से कई युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हो चुका है जो दर्शाता है कि इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना कितना सरल है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के युवा निश्चिंत होकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर पाएंगे, साथ ही सरकार द्वारा रोजगार संबंधी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा राज्य है जहां की बेरोजगारी दर पिछले एक साल से 1 प्रतिशत से कम है अर्थात राज्य में हर हाथ के पास कुछ न कुछ काम जरूर है। भूपेश सरकार ने शुरू से ही युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए कई महत्वपूर्ण काम किये है जिसका प्रतिफल है कि सरकार प्रदेश में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने में सफल हुई है, साथ ही छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर पूरे देश में सबसे कम है। भूपेश सरकार के सर्वांगीण विकास की नीति के कारण प्रदेश में कोई भी वर्ग लाभान्वित होने से नहीं बचा है। आने वाले 5 साल में राज्य के 15 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन किया गया है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार की इस बड़ी घोषणा को भाजपा अपनी ताबूत में आखिरी कील समझ रही है। 2003 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के युवाओं से बेरोजगारी भत्ता का वायदा किया था, मगर तीन बार सत्ता में आने के बावजूद वादाखिलाफ भाजपा सरकार ने अपना वायदा पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के बजाय आउटसोर्सिंग के माध्यम से युवाओं का हक छिनती रही। बेरोजगारी भत्ते की घोषणा के बाद भाजपा को यह लगने लगा है कि प्रदेश के बाकी वर्गों की तरह युवा भी अब उनसे पूरी तरह कट जाएगा। 15 साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा युवाओं के साथ किए गए अन्याय का जवाब भूपेश सरकार ने बेरोजगारी भत्ता के माध्यम से न्याय करके दिया है।

  • 2023 में प्रचंड बहुमत से फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी, आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और योजनायें हमारा ब्रह्मास्त्र – मोहन मरकाम

    2023 में प्रचंड बहुमत से फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी, आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और योजनायें हमारा ब्रह्मास्त्र – मोहन मरकाम

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनायें कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा और बढ़ते गया, 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के 4 सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। जनता, कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा के 15 साल की तुलना कर रही है। भाजपा ने 2003 में आदिवासियों को 10 लीटर दूध वाली गाय देने का वायदा किया था, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी का वायदा किया था, पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों से किये वादों को पूरा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने चार साल में आदिवासी वर्ग के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के एवं कानूनी अधिकार के लिये अनेको कार्य किया। बस्तर क्षेत्र में आदिवासी के वर्ग शिक्षा के लिए 300 से अधिक बंद स्कूलों को खोला गया। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विश्वास, विकास और सुरक्षा के नीतियों के तहत काम किया गया। रमन सरकार के दौरान दस गांवों के 1707 आदिवासी परिवार से छीनी गई 4200 एकड़ जमीन को लौटाई गई, जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से मुक्त कराया गया।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रु से बढ़ाकर 4000 रु प्रति बोरा किया गया, 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी की गई, चरणपादुका खरीदने नगद राशि दी गई, बस्तर में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया। 24827 व्यक्तिगत 20,000 से अधिक सामुदायिक व 2200 वन संसाधन पट्टे वितरित किए गए, 16 लाख से अधिक हेक्टर भूमि आदिवासी वर्ग को वितरित किया गया है। 4,38,000 से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किया गया। 44,300 से अधिक सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किया गया। 2175 से अधिक वन संसाधन अधिकार ग्राम सभा को प्रदान की गई। मिलेट मिशन शुरू किया गया और बस्तर के वनोपज को देश-विदेश तक पहुँचाया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान, गन्ना, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, मक्का, दलहन-तिलहन, फलदार वृक्ष, सब्जी लगाने वाले आदिवासी किसानों को 10,000 रू. प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। 85 विकास खंडों में वनों उपज प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए आठ करोड 50 लाख रुपए प्राधिकरण मद से दिया गया। बिजली बिल हाफ की सुविधाएं। सिंचाई कर माफ किया गया।

  • छत्तीसगढ़ बन रहा है अपराधियों एवं जेहादियों का गढ़, राज्य की कांग्रेस सरकार दे रही है पनाह – गोमती साय

    छत्तीसगढ़ बन रहा है अपराधियों एवं जेहादियों का गढ़, राज्य की कांग्रेस सरकार दे रही है पनाह – गोमती साय

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़/जशपुर

    रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार अपराधियों एवं जिहादियों को पनाह दे रही है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ अपराधियों एवं जेहादियों का गढ़ बन रहा है। कुछ सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि उत्तरप्रदेश के भगोड़े तलाशी सुदा अपराधियों के छत्तीसगढ़ में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। और इस संभावना को बल इसलिए भी मिल रहा है कि कुछ दिनों पूर्व सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पाकिस्तानी झंडा फहराया गया था। राज्य की कांग्रेस सरकार तुरन्त ही कड़े कदम उठाए। नही तो छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता भी इन अपराधियों एवं जेहादियों के कुर्राता के शिकार ही जायेंगे।

  • कांग्रेस द्वारा रोजगार न दिए जाने पर फिर से नक्सलवाद की तरफ बढ़ रहे बस्तर के युवा : देवलाल ठाकुर

    कांग्रेस द्वारा रोजगार न दिए जाने पर फिर से नक्सलवाद की तरफ बढ़ रहे बस्तर के युवा : देवलाल ठाकुर

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने इस बात पर गहरी चिंता जताई है कि नक्सली अब अपना आधार बढ़ा रहे हैं और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इसमें सहायक सिध्द हो रही है। अपनी ताकत बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ (एमएमसी) के लिए नक्सलियों ने नया जोन भी गठित किया है। श्री ठाकुर ने कहा कि रोजगार के अभाव में बस्तर के युवा जिस रफ्तार से ‘लाल लड़ाके’ बन रहे हैं उसके चलते बस्तर के युवाओं को नक्सली संगठन से जुड़ने और इसके जरिए नक्सलवाद फैलाने का एक बड़ा कनेक्शन सामने आ रहा है, जो चिंता का विषय है।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के संरक्षण में नक्सलवाद को बढ़ाने के लिए अन्य राज्यों में भी भर्ती बस्तर अंचल से किए जाने पर सवाल उठने स्वाभाविक हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पर्याप्त रोजी-रोजगार उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण बस्तर के युवा लाल आतंक से जुड़ने को मजबूर हो रहे हैं। श्री ठाकुर ने कहा की कहीं-न-कहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासी इलाकों में प्रस्तावित संयंत्रों को छीन कर अपने पाटन विधानसभा क्षेत्र में लगा लिया और बस्तर के रोजी-रोजगार के अवसरों को छीन लिया। इसी तरह तेन्दूपत्ता संग्राहकों के 900 करोड़ रुपए प्रदेश सरकार ने नहीं दिया है। यही वजह है कि बस्तर के युवा नक्सलवाद से जुड़ने को विवश हुए हैं। यह छत्तीसगढ़ के भविष्य के लिए बड़ा खतरा है।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को बस्तर के आदिवासी बहुल इलाकों में रोजी-रोजगार के पर्याप्त अवसरों का सृजन करना चाहिए ताकि नक्सली आतंक के फैलाव को रोका जा सके। श्री ठाकुर ने कहा कि अन्य राज्यों के लिए बस्तर से लाल लड़ाकों की भर्ती प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता का शर्मनाक प्रदर्शन है और यह चिंता का विषय है।

  • बिरनपुर हत्याकांड मामले में रविंद्र चौबे से पूछताछ कब होगी : संदीप शर्मा

    बिरनपुर हत्याकांड मामले में रविंद्र चौबे से पूछताछ कब होगी : संदीप शर्मा

    भुनेश्वर के पिता ईश्वर साहू ने जिन्हे आरोपी बताया उन पर अब तक कार्यवाही क्यों नही:भाजपा

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा है कि बिरनपुर में मॉब लिंचिंग कर हत्या के मामले में प्रदेश के मंत्री रवीन्द्र चौबे से भी पूछताछ की जानी चाहिए क्योंकि उनके एक बेहद करीबी समर्थक अंजोर सिंह पर मृतक भुनेश्वर साहू के पिता  ईश्वर साहू ने काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बताएँ कि इस मामले की न्यायपूर्ण निष्पक्ष जांच के लिए वे आखिर क्या कदम उठा रहे हैं?

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि बिरनपुर की घटना को हुए पखवाड़े भर से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन मृतक के पिता द्वारा मीडिया को दिए बयान में जिस अंजोर सिंह का नाम लिया गया, उसके बारे में न तो आज तक कोई जानकारी ली गई है, न उसके आचरण की जांच की गई है और न ही उससे कोई पूछताछ की गई है। श्री शर्मा ने कहा कि मृतक के पिता ने मीडिया को यह भी बताया कि अंजोर सिंह मंत्री रवीन्द्र चौबे का खास है और वह हमेशा हम गांव के तेली समाज को धमकाता था। अंजोर सिंह कहता था कि रवींद्र चौबे के क्षेत्र में 300 गांव हैं, एक गांव के लोग वोट नहीं देंगे तो चलेगा, लेकिन इन तेलियों को मजा चखाना है। श्री शर्मा ने कहा कि इस तरह की दंभपूर्ण उकसाने वाली भाषा कहने वाले अंजोर सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होना यह प्रमाणित करता है कि प्रदेश सरकार, उसके मंत्री अपना राजनीतिक संरक्षण देकर ऐसे तत्वों की हौसला आफजाई कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में काम करते हुए मामले में लीपापोती करके बिरनपुर के सच पर ठीक उसी तरह पर्दा डालने में लगा है, जैसा कवर्धा के दंगों में किया गया। श्री शर्मा ने बिरनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी, हत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले पर भी शिकंजा कसने की मांग की है।