समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा नेता मनोज प्रजापति की जयंती के अवसर पर शंकर नगर मैं सफाई मित्रों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव सायय संगठन महामंत्री पवन साय एवं अंतरराष्ट्रीय रेसलर भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बबीता फोगाट कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे दिवंगत पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता स्वर्गीय मनोज प्रजापति की जयंती के अवसर पर बबिता फोगाट को विशेष रूप से राजधानी में अतिथि के रूप…
Read MoreCategory: राजनीति
प्रदेश भाजयुमों की बैठक संपन्न – युवा दिवस पर मैराथन, संगोष्ठी, क्वीज काॅम्पीटिशन जैसे विभिन्न कार्यक्रम करेगा भाजयुमों, भाजयुमों के नवनियुक्त प्रभारी आलोक डंगस व सहप्रभारी दीप ज्योति मुंड का प्रथम प्रवास
एफआईआर भाजयुमो के लिए तमगा, डंडा खाने और जेल जाने से डरने की आवश्यकता नहीं: विष्णुदेव साय स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ युवाओं के बीच जाये भाजयुमों: आलोक डंगस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व सभी जिला अध्यक्षों व महामंत्रियों की आवश्यक बैठक मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की गई थी। भाजयुमो की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी अनुराग सिंहदेव, ओपी चैधरी…
Read Moreवर्धा की तर्ज पर आश्रम का ढिंढोरा पीटने वाले भूपेश पहले बापू की कुटिया तो सहेज लें- शालिनी राजपूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा है कि गांधी जी के नाम पर नौटंकी बताने के पहले बापू की कुटिया तो सहेज लें। रायपुर में आयोजित धर्मसंसद में एक वक्ता द्वारा गांधी जी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा बोले जा रहे हमले का जवाब देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस खुद बापू का अपमान…
Read Moreएनएच की जमीन पर खेल, जांच हुई तो ये सारे डकैत जायेंगे जेल, सरकारी जमीन की बंदरबांट पर भाजपा का बघेल सरकार पर सीधा हमला, यह माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत का नमूना है- विष्णुदेव साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में भूमाफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि बस्तर मुख्यालय जगदलपुर शहर से लगी करोड़ों की जमीन किसी न किसी के नाम करके सरकारी जमीन की डकैती करने के इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आई तो ये सब के सब जेल जायेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा राज के साथ माफिया राज का अंत होने का दावा करने वाले कांग्रेसी…
Read Moreकांग्रेस स्थापना दिवस को विधायक कार्यालय कुनकुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कुनकुरी विधायक एवम संसदीय सचिव यू डी मिंज जी एवम कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव जी की गरिमामय उपस्थिति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी के सम्मानित सदस्यगण के उपस्थिति में कांग्रेस स्थापना दिवस को विधायक कार्यालय कुनकुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के महान विभूतियों के सामने पुष्प अर्पण एवम फूलमाला चढा कर कांग्रेस पार्टी का इतिहास,विचारधारा,अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां,भविष्य की दृष्टि आदि…
Read Moreरमन सिंह और भाजपा को छोड़कर शराबबंदी के लिए गठित तीनों कमेटी शराबबंदी के लिए काम कर रही है- कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार एक मजबूत और प्रभावी सफल शराबबंदी के पक्षधर हैं इसीलिए सर्वसम्मति से सबके सहमति और सहयोग से शराबबंदी को लागू करने की बात करते हैं। रमन सिंह और भाजपा को छोड़ कर राज्य सरकार के द्वारा शराबबंदी के लिए गठित राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक कमेटियां शराबबंदी के लिए जोर शोर से काम कर रही है। सफल…
Read Moreकालीचरण जैसे लोग आरएसएस की जहरीली विचारधारा पोषित – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पाखंडी कालीचरण ने राष्ट्रद्रोह का काम किया है। उसने महात्मा गांधी पर नहीं भारत की आत्मा पर प्रहार करने का काम किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्यजनक है कि गांधी जयंती पर खादी खरीदने की नौटंकी करने वाले भाजपाईयों के मुंह से पाखंडी कालीचरण के लिये निंदा के एक शब्द भी नहीं फूटा। भाजपा ने कालीचरण के द्वारा राष्ट्रपिता के संबंध में दिये गये अमर्यादित और अभद्र शब्दों की निंदा के लिये कोई भी अधिकृत बयान नहीं दिया। कालीचरण जैसों…
Read Moreकांग्रेस संचार प्रमुख पर बरसे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग, कांग्रेसी अपनी जुबान सम्हालें वरना जवाब हम भी दे सकते हैं- अग्रवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा रायपुर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा है कि रेत, खेत, लिकर, ट्रांसफर ऐसा कौन सा उद्योग है, जिसकी फ्रेंचाइजी कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में नहीं दी जा रही है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि वे कांग्रेस की अमर्यादित संस्कृति के अनुरूप जो स्तरहीन भाषा व्यक्त कर रहे हैं, उसी…
Read Moreबघेल खुद शराब बेच रहे और मां बहनों को गृहकलह का रास्ता दिखा रहे हैं- भाजपा, क्या शराबबंदी के लिए सोनिया, राहुल, प्रियंका की सहमति चाहिए? – डॉ रमन सिंह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य में शराबबंदी के वादे पर अमल करने में भूपेश बघेल सरकार की टालमटोली पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि तीन साल बीत गए मगर मुख्यमंत्री बघेल अब भी यही कह रहे हैं कि एकदम से शराबबंदी नहीं करेंगे, सबकी सहमति से शराबबंदी होगी। क्या सबकी सहमति का उनका आशय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की सहमति से है? वरना किसकी सहमति की प्रतीक्षा है। तीन साल पहले गंगाजल हाथ…
Read Moreकथित धर्म-संसद मामले में मुख्यमंत्री अपने गले में पड़े साँप को भाजपा के गले में डालने की शर्मनाक कोशिश न करें : भाजपा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि राजधानी के रावणभाठा मैदान में हुई धर्म संसद मुख्यता कांग्रेस संसद थी क्योंकि आयोजन मे कॉंग्रेस के बड़े बड़े नेता है जिसमें महात्मा गांधी के प्रति कही गई अशिष्ट बातों से पल्ला झाड़कर कांग्रेस के लोग अब एक नए राजनीतिक पाखंड का प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मामले में भाजपा के मौन की चिंता न करें और अपने गले में पड़े साँप को भाजपा के गले…
Read More