भाजपा के शक्ति केंद्र कार्य विस्तार योजना में सम्मिलित होंगे पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय 5 मई को कार्य विस्तारक प्रवास के अंतर्गत कुनकुरी के पंडरीपानी-फरसाबहार मंडल के गंझियाडीह शक्ति-केन्द्र व जामटोली बूथ में होंगे सम्मिलित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के प्रदेशव्यापी कार्य विस्तार योजना का शुभारंभ 5 मई को होगा। जिसमें प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी अपने मंडलों व बूथ केन्द्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रमुख पदाधिकारी शक्ति-केन्द्रों में विस्तारक के रूप में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से अपने बूथ व शक्ति केन्द्र को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय 5 मई को…

Read More

जवान की शहादत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक, प्रदेश सरकार के पास नक्सलियों के खिलाफ कोई रणनीति नहीं : विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने नारायपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुए नक्सली हिंसा में शहीद जवान को विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित की है और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सर्चिंग ऑपरेशन में निकले पुलिस के जवानों पर अचानक नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस मुठभेड़ में कांकेर जिला के निवासी जवान सालिकराम शहीद हो गए तथा कई जवान घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास नक्सलियों के खिलाफ लोहा लेने की कोई मजबूत…

Read More

बाबा के घर में भूपेश की दस्तक, बस्तर में बाबा की धमक, कांग्रेस के गृहयुद्ध का परिणाम – विष्णुदेव

छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे पर कांग्रेस को महाभारत करने का कोई हक नहीं है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरगुजा और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बस्तर दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि बाबा के घर में भूपेश की दस्तक, बस्तर में बाबा की धमक, कांग्रेस के गृहयुद्ध का सबब है। भूपेश बघेल का यह भ्रमण विशुद्ध रूप से राजनीतिक है और सिंहदेव भी इसीलिए जवाबी चुनौती दे रहे हैं। जनता के धन पर कांग्रेस का सत्ता संघर्ष…

Read More

कल से जिले के सभी बड़े भाजपा नेता जाएंगे बूथों तक, मतदाताओं के घरों में देंगे दस्तक

कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत निर्धारित हुआ है कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भाजपा ने मिशन 2023 को लेकर बड़ी रणनीति बनाई है। इसके लिए कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत कार्यक्रम बनाया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय गाँझियाडीह शक्तिकेन्द्र, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय तपकरा शक्तिकेन्द्र, पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह जुरतेला-पिलखी शक्तिकेन्द्र, सांसद गोमती साय फरसाबहार शक्तिकेन्द्र, पूर्व निगम अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय आरा शक्तिकेन्द्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत महुआ शक्तिकेन्द्र, सहित जिला अध्यक्ष,…

Read More

किम जोंग के नक्शे कदम पर चल रहे हैं भूपेश बघेल और कांग्रेस – विष्णुदेव

विधायक के भ्रष्टाचार पर मुंह खोलने पर युवा आयोग के सदस्य को पार्टी से बाहर करना सिद्ध कर रहा है कि भूपेश को भ्रष्टाचार पसंद है इंदिरा गांधी के अलोकतांत्रिक आदर्श पर चलने वाली कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लगा रखी है सेंसरशिप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस विधायक के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा आयोग के सदस्य को पार्टी से छः साल के लिए बाहर कर दिये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के नरवा में…

Read More

शराब बंदी का वादा तोड़ कर छत्तीसगढ़ को बार में बदल डालने का इरादा, हद कर दी आपने – भाजपा

सरकार शराब से कमाई करना चाहती है, नागरिकों के स्वास्थ्य से उसे कोई लेना देना नहीं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक ने कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित इकाइयों के लिए रियायती दर पर होटल बार लायसेंस प्रदाय किए जाने का निर्णय लिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वादा तोड़ छत्तीसगढ़ को बार में बदल डालने का इरादा  हद कर दी आपने। हाथ में गंगाजल लेकर छत्तीसगढ़ में शराब बंदी लागू करने का वादा…

Read More

भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के लिये न्याय की बहार, सियान श्रमिक न्याय योजना, कर्मचारियों का डी.ए. बढ़ाने का स्वागत – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस ने सियान श्रमिक न्याय योजना और कर्मचारियों के डी.ए. बढ़ाने के मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हर वर्ग के लिये न्याय की बयार चल रही है। राजीव गांधी भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना में कृषि मजदूरों को 7000 रू. वार्षिक सहायता देने के फैसले के बाद वृद्ध श्रमिकों को एकमुश्त 10 हजार की सहायता देने का निर्णय लेकर मुख्यमंत्री ने साबित कर…

Read More

मोदी सरकार जब भी निर्णय लेती है जनता के विरोध में लेती है, कामर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाना एक बार फिर जनता पर महंगाई की मार – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 102 रू. की बढ़ोत्तरी को कांग्रेस ने जनता की जेब में डकैती डालने वाला बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार एक भी कदम जनता को राहत देने वाला नहीं है। सरकार जब भी निर्णय लेती है जनता को परेशानी में डालने के लिये ही निर्णय लेती है। पेट्रोल, डीजल, गैस, तेल, साबुन सभी वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे है। मोदी सरकार टैक्स में कटौती करने के बजाय उसमें बढ़ोत्तरी ही कर रही है।…

Read More

भाजपा जिला जशपुर कार्यसमिति की कामकाजी बैठक हुई संपन्न, नरेश नंदे, रायमुनि भगत, उमा देवी एवं रीना बरला ने किया संबोधित

मण्डल अध्यक्षों और महामंत्रियों को हर बूथ में कमल सखी बनाने एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने का दिया गया निर्देश प्रियम पैंकरा भगोरा एवं रीना शर्मा जशपुर ने भाजपा की सदस्यता की ग्रहण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आज जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे के मुख्य आतिथ्य में एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता कश्यप की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की कामकाजी बैठक आहूत की गई। कामकाजी बैठक को नरेश नंदे, रायमुनि भगत, उमा देवी एवं…

Read More

केवल पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाना राज्य के कर्मचारियों के साथ अन्याय : भाजपा

राज्य की कांग्रेस सरकार ने पांच लाख परिवारों से किया छल – विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राज्य कर्मचारियों का पांच फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच लाख परिवार के 25 लाख लोगों के भरोसे को तोड़ा है। उनके साथ छल किया है। महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत की जगह पांच फीसदी बढ़ाना राज्य कर्मचारियों के साथ अन्याय है। राज्य सरकार को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता देने की मांग करते हुए…

Read More