राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने कांग्रेस की गुटबाजी उजागर,सभा रही फ्लॉप शो रायपुर, 7 जुलाई 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस की सोमवार को यहां हुई किसान-जवान-संविधान जनसभा को कांग्रेस का एक और सुपर फ्लॉप शो ऊबताते हुए कहा है कि इससे कांग्रेस का झूठ और गुटबाजी से सराबोर चरित्र जगजाहिर हो गया है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी इस कदर बढ़ चुकी है कि यहाँ के कांग्रेस नेता अब अपने बड़े नेताओं तक का भी लिहाज नहीं रख रहे हैं। भाजपा…
Read MoreCategory: राजनीति
ऑपरेशन सिंदूर को “छिटपुट घटना” बताकर सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वालों को जवानों का नाम लेने का हक नहीं: केदार कश्यप का कांग्रेस पर सीधा हमला, किसानों और संविधान पर दोहरे रवैये के लिए भी घेरा
रायपुर, 7 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि किसानों व जवानों के आत्मसम्मान और संविधान की आत्मा को लहूलुहान करने वाली कांग्रेस आज उनके नाम पर राजनीतिक पाखण्ड का शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की राजधानी में किसान-जवान-संविधान जनसभा कांग्रेस के मिथ्या प्रलाप की एक नई सियासी कवायद से ज्यादा कुछ नहीं है। प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को यह कतई नहीं…
Read Moreछत्तीसगढ़ के मैनपाट में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से शुरू हुआ भाजपा का तीन दिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग, जेपी नड्डा ने किया उद्घाटन, बोले– पार्टी केवल संगठन नहीं, बल्कि विचार, मूल्य और सेवा का आंदोलन है
प्रथम दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, शिव प्रकाश प्रकाश जी, अजय जमवाल की व पवन साय जी ने दिया प्रशिक्षण भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के सांसदों एवं विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का किया उद्घाटन रायपुर, 7 जुलाई 2025 : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने आज सोमवार को छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक पेड़ लगाया और उसके…
Read Moreछत्तीसगढ़ में कांग्रेस की रणनीति तेज: मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल ने की पार्टी बैठक, तय की 4 माह की कार्ययोजना, आदिवासी-खाद संकट और स्कूल बंदी पर भाजपा को घेरा, जनआंदोलन की दी चेतावनी
रायपुर/07 जुलाई 2025। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठकें लिया। पहली बैठक वरिष्ठ नेताओं की प्रदेश पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की तथा दूसरी बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की विस्तारित बैठक हुई। इन बैठकों में प्रदेश कांग्रेस के कार्यों आंदोलनों की समीक्षा की गई तथा आने वाले 4 महीने में पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हुई। 30 सितंबर तक पार्टी के जिला, ब्लॉक, मंडल स्तर तक सभी नियुक्तियों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। बैठक का प्रमुख एजेण्डा राज्य एवं केंद्रीय एजेंसियों का…
Read Moreदिल्ली से नहीं चलेगा छत्तीसगढ़ : कांग्रेस की गरजती सभा में आरोपों की बौछार, संविधान-संस्कृति पर भाजपा को घेरा, खड़गे-पायलट-बघेल ने फूंका भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल!
कांग्रेस की किसान, जवान, संविधान सभा में बरसते पानी में 25000 से अधिक लोग हुए शामिल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विशाल आम सभा को संबोधित किया, राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी सभा में हुए सम्मिलित रायपुर, 07 जुलाई 2025 : राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में बरसते पानी में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आये 25000 से अधिक लोग कांग्रेस किसान, जवान, संविधान जनसभा में शामिल हुए। घनघोर बारिश के बावजूद आम आदमी और कार्यकर्ता लगातार सभा स्थल की ओर आते जा रहे थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय…
Read Moreकांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने किसान, जवान, संविधान सभा स्थल का किया निरीक्षण
रायपुर/06 जुलाई 2025। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिवगण एस. सम्पत, जरिता लैतफंलाग, विजय जांगडि के साथ कांग्रेस के किसान, जवान, संविधान सभा स्थल, सांईस कालेज मैदान की तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 7 जुलाई को कांग्रेस के द्वारा किसान, जवान, संविधान सभा का आयोजन राजधानी रायपुर के साईंस कालेज मैदान में किया गया है। इस सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री श्री वेणुगोपाल संबोधित…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री का मोबाइल नंबर पोस्ट कर फंसे गृह मंत्री, कांग्रेस का तीखा हमला- “नाकामी छुपाने का तरीका है ये घटिया राजनीति”
रायपुर/05 जुलाई 2025। गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा अपने सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोबाईल नंबर जारी करने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि संविधान की शपथ लेकर डिप्टी सीएम जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति के द्वारा विपक्षी दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डालना सीधे तौर पर उनके निजता के अधिकार का उल्लंघन कर रहे हैं, क्षमता और योग्यता से अधिक जिम्मेदारी मिल जाने…
Read Moreमोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विज़न को ज़मीनी हकीकत बनाने जुटे भाजपा नेता, रायपुर कार्यशाला में गूंजी ‘राष्ट्र प्रथम’ की हुंकार
‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ यह देश में एकता के भाव और सुदृढ़ करने के लिए पहला प्रयोग है – अजय जम्वाल सभी प्रदेश के वैभव और गौरव को बढ़ावा देना है – पवन साय राष्ट्र का कोई भाग, कोई हिस्सा विकास के मामले में पीछे न रह जाए, इसीलिए उन्होंने पूरे भारत के विकास की बात की – सुशील सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना रखी कि एक भारत श्रेष्ठ भारत होना चाहिए – संजय श्रीवास्तव रायपुर, 5 जुलाई 2025 : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय…
Read Moreसंविधान पर हमलों के खिलाफ कांग्रेस की महाजंग: रायपुर में 7 जुलाई को मचेगा राजनीतिक घमासान, खड़गे और वेणुगोपाल करेंगे शंखनाद
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ‘किसान, जवान, संविधान’ सभा केंद्र की नीतियों के खिलाफ बनेगी ऐतिहासिक जन हुंकार – दीपक बैज रायपुर, 05 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर हो रहे हमलों और प्रदेश में बिगड़ती सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था के विरोध में एक बड़ी राजनीतिक पहल की है। इसी कड़ी में 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘किसान, जवान, संविधान सभा’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक…
Read Moreभारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा- आपातकाल की दुर्दशा शब्दों में व्यक्त कर पाना नामुमकिन
रायपुर, 2 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि 25 जून 1975 हमारे देश के लिए काला दिन था, उस समय तत्कालीन कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राजनीतिक स्वार्थ के कारण आपातकाल थोप दिया था। वह समय देश के लिए लड़ने वाले सभी लोगों को अकारण ही जेल में डाल दिया गया था, और वहां किस तरह की दुर्दशा थी उन्हें शब्दों में जाहिर नहीं किया जा सकता। श्री साय बुधवार को राजधानी रायपुर के अग्रसेन धाम में भारतीय जनता युवा मोर्चा…
Read More