डॉ रमन सिंह ने अपने ट्वीट के माध्यम से भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा है कि “भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी के निधन का समाचार सुनकर व्यथित हूं। वह उत्तरप्रदेश के सीएम व राजस्थान के राज्यपाल रहे। उन्होंने अपना सारा जीवन धर्म और राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। आज एक चमकता हुआ सितारा अस्त हुआ है। प्रभु श्री राम उन्हें अपने चरणों मे स्थान दें।”
Read MoreDay: August 21, 2021
नहीं रहे यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह, 89 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया. उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली. पिछले डेढ़ महीने से बीमार चल रहे कल्याण सिंह की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का शनिवार को निधन (Death) हो गया. 89 साल के कल्याण सिंह पिछले डेढ़ महीने से लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती थे. एक महीने पहले सांस लेने में तकलीफ…
Read Moreराजनांदगांव कलेक्टर ने ‘सोमवार टीकावार’ व्यापक जनअभियान में कोरोना टीका लगवाने के लिए नागरिकों से की अपील, जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है टीके
टीकाकरण की मुहिम को तेज करते हुए उन सभी लोगों को लक्षित किया जाएगा, जिन्होंने अब तक टीके नहीं लगवाए हैं राजनांदगांव – जिले में टीकाकरण के लिए ‘सोमवार टीकावार’ व्यापक जनअभियान चलाया जाएगा। जिले में पर्याप्त टीके उपलब्ध हैं। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के सभी नागरिकों से इस अभियान में टीकाकरण के लिए आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि सुरक्षित टीका सुरक्षित परिवार अभियान के तहत सोमवार टीकावार व्यापक जनअभियान में शामिल होकर राजनांदगांव जिले को पूर्णतः सुरक्षित जिला बनाना है। उन्होंने कहा है कि…
Read Moreराजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त हुई जारी, खेती-किसानी और तीज-त्यौहार पर बढ़ी किसानों की खुशियां
संभाग के 1 लाख 67 हजार से अधिक किसानों के खातों में में जमा हुई 11 करोड़ रूपए से अधिक राशि जगदलपुर- राजीव गांधी किसान योजना के तहत दूसरे किश्त के तौर पर बस्तर संभाग के 1 लाख 67 हजार 872 किसानों को 11 करोड़ 68 लाख 43 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा यह राशि सीधे किसानों के खातों में जमा कर दिया गया है। खरीफ फसलों की खेती-किसानी और तीज-त्योहारों के बीच छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए इस उपहार से…
Read Moreमुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के भानपुरी के पास सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया
रायपुर, – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के भानपुरी-चमिया में आज सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने बस्तर जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर देने की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में मतीबाई कश्यप, सनीबाई कश्यप, जानकी कश्यप और फूलमती मौर्य का निधन हुआ…
Read Moreविश्व की पहली वैज्ञानिक भाषा संस्कृत : ललित चतुर्वेदी
रायपुर, – संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा राज्य स्तर पर सप्ताह का आयोजन रक्षाबंधन के 3 दिन पूर्व और 3 दिवस बाद तक किया जाता है। विभिन्न जयंतियों वाल्मिकि जयंती, कालीदास जयंती, गीता जयंती, गुरू पूर्णिमा का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विद्यालयों की सक्रिय सहभागिता रहती है। संस्कृत दिवस के दिन वेद शास्त्रों की पूजा एवं महत्ता पर चर्चा एवं विद्वत्संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है। भारत की प्राचीनतम भाषा संस्कृत में भारत का…
Read Moreखेल अकादमियों में चयन हेतु परीक्षण ट्रायल 24 और 25 अगस्त को
रायपुर, – खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय रायपुर द्वारा रायपुर में विभिन्न खेल अकादमियों में खिलाड़ियों के चयन ट्रायल किया जाना है। इसके लिए गैर आवासीय हॉकी अकादमी (नवीनीकरण) बालक-बालिका, गैर आवासीय तीरंदाजी अकादमी (नवीनीकरण) बालक-बालिका, गैर आवासीय एथलेटिक्स अकादमी बालक-बालिका और गैर आवासीय फुटबॉल अकादमी बालिका में खिलाड़ियों का चयन हेतु 24 और 25 अगस्त 2021 दो दिवसीय चयन परीक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस चयन परीक्षण में रायपुर शहर में रहने वाले ऐसे बालक और बालिका जिनकी उम्र 01 अप्रैल 2021 को 13 से 17 वर्ष…
Read Moreहुनर को मिली एक खास पहचान : रक्षाबंधन का पर्व बिहान की महिलाओं के लिए खुशियों का सन्देश लेकर आया
समूह की महिलाओं ने 22 हजार 480 राखियों का विक्रय कर 2 लाख 35 हजार 157 रूपए की राशि अर्जित की छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सुरभि विदेशों तक फैली राजनांदगांव – रक्षाबंधन का पर्व बिहान के स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए खुशियों का पैगाम लेकर आया है। उम्मीद, अटूट विश्वास और प्रेम संजोए परंपरागत खूबसूरत राखियां से भाइयों की कलाइयाँ सुशोभित हो रही रही हैं। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा धन-धान्य से परिपूर्ण तथा खुशहाली की कामना का संदेश लिए हुए बिहान की राखियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं
रायपुर, – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भाई- बहन के स्नेह और विश्वास के त्यौहार रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। रक्षाबंधन के पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हमारी संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है जो बहनों के प्रति भाइयों के संकल्पों को सुदृढ़ बनाता है। यह पर्व पारिवारिक संबंधों के परे भी भाई-बहन के स्नेह की लड़ियां पिरोकर भावनाओं का एक नया शिखर तैयार करता है। बहनों द्वारा भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र…
Read Moreनया जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नाम से जाना जाएगा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा, सक्ती और मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के नागरिकों का वर्षो पुराना सपना हुआ पूरा: डॉ. चरणदास महंत
मुख्यमंत्री का मनेन्द्रगढ़ के नागरिकों ने मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन सक्ती के नागरिकों ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को पोट्रेट और शाल भेंटकर जताया आभार राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का क्रियान्वयन जल्द शुरू होगा: एक सितम्बर से ऑनलाईन और ऑफलाईन फार्म भरने की प्रक्रिया होगी शुरू रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नव घोषित मनेन्द्रगढ़ जिला अब मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सक्ती और मनेन्द्रगढ़ जिले से आए नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को नया जिला…
Read More