विद्यार्थियों को साईबर अपराध एवं यातायात नियमों की दी गई जानकारी विद्यार्थियों में जागरूकता हेतु पम्पलैट का भी किया गया वितरण सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. जशपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत विद्यार्थियों को कानुनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक करने के प्रयास के अन्तर्गत बुधवार को सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड कुनकुरी के सलियाटोली शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान में थाना प्रभारी कुनकुरी भास्कर शर्मा एवं सहायक उप निरीक्षक वैजयंती किंडो संस्थान पहुंचे जहाँ बच्चों ने स्वागत गीत गाकर एवं पुष्प गुच्छ…
Read MoreDay: November 17, 2021
जनजातीय गौरव दिवस : आजादी का अमृत महोत्सव, तीन दिवसीय जनजातीय क्राफ्ट मेला का सफल समापन, शिल्पकारों के स्टालों से 3 लाख रूपए के उत्पादों की बिक्री
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा भारत सरकार द्वारा 15 से 17 नवंबर तक रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट में आयोजित तीन दिवसीय जनजातीय क्राफ्ट मेला का समापन आज शाम मुख्य अतिथि संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव द्वारा किया गया। इस मौके पर संसदीय सचिव श्री यादव ने छत्तीसगढ़ हाट में लगे विभिन्न प्रकार की शिल्प विधाओं में से ढ़ोकरा शिल्प या बेलमेटल, जूट शिल्प, बांस शिल्प, कालीन निर्माण, गोदना शिल्प, चित्रकारी, छिंद एवं कांस शिल्प, काष्ठ शिल्प, बुनकरी शिल्पकला…
Read Moreराजधानी रायपुर के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में…..
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूल विद्यार्थी सीखेंगे सड़क सुरक्षा के गुर, सड़क सुरक्षा पर आधारित कार्यों, गतिविधियों के निरीक्षण के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश रायपुर, विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता अत्यंत लाभदायक है। विद्यार्थियों में ट्रेफिक संबंधी संस्कार निर्माण होने से यातायात व्यवहार में स्थायी सुधार का दूरगामी लाभ होगा। इस महत्वपूर्ण कार्य की सफलता के लिए आयुक्त लोक शिक्षण डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर आधारित कार्यों, गतिविधियों का रूचि लेकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि…
Read Moreपढ़ना-लिखना अभियान की अवधि बढ़ी 6 माह, छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य जिसने परिणाम को किया पोर्टल में अपलोड
देश में छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य जिसने पढ़ना-लिखना अभियान के जानकारी को किया है पोर्टल में अपलोड अब पुनः संचालित होगी मोहल्ला साक्षरता कक्षा, पढेंगे असाक्षर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पढ़ना लिखना अभियान की समयावधि 6 माह तक के लिए बढ़ा दी गई है। इस अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य को ढाई लाख असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसमे एक लाख 89 हजार 855 के लगभग असाक्षर परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। शेष 60 हजार 145 असाक्षरों को आगामी छह माह में साक्षर किया जाएगा। राज्य साक्षरता…
Read Moreबलौदा बाजार मार्ग में कुछ यात्री बसों का संचालन हुआ बहाल, एक दो दिवस में पूर्णतया बसों का होगा संचालन, यात्रियों की सुविधा हेतु नगर निगम ने 5 सिटी बसों का किया था इंतजाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. 15 नवंबर से नवनिर्मित भाटागांव बस स्टैंड में बसों का संचालन प्रारंभ किया गया. इस दौरान बालौदा बाजार मार्ग में चलने वाली यात्री बसें अधिक दूरी के नाम पर किराया में बढ़ोतरी को लेकर बस संचालको द्वारा यात्री बसों के परिचालन को स्थगित कर दिया गया था, जिसके कारण उस मार्ग में चलने वाले यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए नगर निगम रायपुर द्वारा आपातकालीन 5 सिटी बसों का संचालन प्रारंभ किया गया। आज से बलौदाबाजार मार्ग में सुबह…
Read Moreकलेक्टर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं तथा मरीजों की सुविधाओं में बढ़ोतरी पर हुई चर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में आज यहां जिला अस्पताल पंडरी में जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं तथा मरीजों की सुविधाओं में वृद्धि सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने इस अवसर पर डॉक्टरों से कहा कि सप्ताह में दो से तीन दिन मोतियाबिंद की सर्जरी हेतु आवश्यक पहल करें। समिति की बैठक में जीवनदीप समिति से अनुमोदन हेतु प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्याे पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें…
Read Moreधान विक्रय के लिए किसान पहले दिन से ही अपने बारदाने में ला सकेंगे धान: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि राज्य में एक दिसंबर से शुरू होने जा रही धान खरीदी के पहले दिन से ही किसान भाई अपने बारदाने में धान विक्रय के लिए ला सकेंगे। किसानों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह निर्णय लिया है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार सभी तरह की व्यवस्थाएं कर रही है। राज्य में इस साल 105…
Read More‘पेसा’ को प्रभावी ढंग से लागू करने नियम बनाने तेजी से चल रही है कार्यवाही, जल्द लेगा मूर्त रूप –टी.एस. सिंहदेव
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने ‘पेसा’ नियमों के प्रारूप पर की रायशुमारी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं विधायकों ने रखे अपने सुझाव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने ‘पेसा (Panchayatiraj Extension in Scheduled Areas)’ कानून को लागू करने इसके प्रस्तावित नियमों के प्रारूप पर प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों के सांसदों एवं विधायकों से रायशुमारी की और उनसे सुझाव मांगे। उन्होंने सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आज हुई बैठक में…
Read Moreवास्तविक आवश्यकता और विचारों से अवगत होने अस्थि बाधित बालिका संजना बनी एक दिन की प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, समग्र शिक्षा के अंतर्गत यूनिसेफ के सहयोग से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की वास्तविक आवश्यकता और विचारों से अवगत होने के लिए समग्र शिक्षा में एक दिन का प्रबंध संचालक एवं अन्य अधिकारियों के रूप में उन्हें नामांकित करते हुए कार्य का दायित्व दिया गया। अस्थि बाधित बालिका कुमारी संजना टंडन कक्षा 12वीं हायर सेकण्डरी स्कूल सिलयारी जिला रायपुर ने आज प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा के रूप में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शैक्षणिक समस्याओं और उनके निराकरण के लिए अपने विचार व्यक्त किए। इसी प्रकार…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि हुई आधी
उपभोक्ताओं के हित में लिया गया फैसला, जिन्होंने बिल जमा कर दिया,उनका समायोजन अगले माह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने घरेलू उपभोक्ताओं को अब अतिरिक्त सुरक्षा निधि में राहत दी है। उनके बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि को 50 प्रतिशत कम कर दिया गया है। घरेलू उपभोक्ता अब जारी की गई राशि से कम बिल जमा कर सकेंगे। जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर दिया है, उन्हें अगले महीने इसका लाभ देते हुए उनके व्दारा जमा…
Read More