ब्रम्हकुमारी बहनों ने दी मुख्यमंत्री को भाईदूज की शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में ब्रम्हकुमारी बहनोँ ने सौजन्य मुलाक़ात कर उन्हें भाईदूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कमला बहन ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर और मिष्ठान भेंट कर उनके  स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ और सफल जीवन की मंगलकामनाएं की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन सहित प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका सविता और वनिता बहन व अन्य लोग उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री ने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को दी जन्मदिवस की बधाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर स्थित संसदीय सचिव और विधायक विकास  उपाध्याय के निवास पहुंच कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विकास उपाध्याय के निवास पर उनके परिवारजनों से मुलाक़ात की और सभी को प्रकाश पर्व दीपावली और भाईदूज की हार्दिक बधाई दी।

Read More

मां काली के पूजन का तीन दिवसीय आयोजन सम्पन्न, शोभायात्रा के उपरांत हुआ प्रतिमा विसर्जन

खेल मैदान मंच व सलियाटोली सामुदायिक भवन में हुआ आयोजन सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी. मां काली की आराधना का तीन दिवसीय सार्वजनिक आयोजन नगर के खेल मैदान मंच एवं सलियाटोली ग्राम के सामुदायिक भवन में किया गया। दिपावली पर्व की रात्री से प्रारंभ हुए इस आयोजन में प्रतिदिन प्रातः सायं मां काली की पूजा अर्चना एवं आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस तीन दिवसीय आयोजन में माता के भजन कीर्तन के साथ दुसरे दिन भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रद्वलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तीन…

Read More

बड़ी खबर : सीमावर्ती राज्यों से धान आवक रोकने जशपुर जिला प्रशासन ने जांच दलों का किया गया गठन

बिना अनुमति के धान लाना पाए जाने पर नियमानुसार प्रकरण निर्मित कर होगी कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने धान खरीदी को दृष्टिगत रखते हुए सीमावर्ती राज्यों से धान की आवक के रोकथाम हेतु जांच दल का गठन किया गया है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी केंद्रों में धान उपार्जन तिथि से खरीदी पूर्ण होने तक पड़ोसी राज्यों से धान लाकर खरीदी केंद्रों में विक्रय करने की आशंका रहती है इस हेतु निगरानी के लिए चेकिंग दल गठित…

Read More

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22: समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त, देखे किन्हें किया गया नियुक्त.. ?

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर जिले में धान खरीदी किया जाना है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण के लिए 31 उपार्जन केन्द्रों हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के उपार्जन केन्द्र गम्हरिया के लिए अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती पी.बी.पैंकरा, आरा के लिए कृषि विकास अधिकारी राजेन्द्र यादव को नोडल अधिकारी, बनाया गया है। इसी प्रकार मनोरा विकासखंड के उपार्जन केन्द्र मनोरा के लिए अंकेक्षण अधिकारी एल.पी. टोप्पो, खाद्य निरीक्षक आलोक कुमार…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने छठ पर्व को दृष्टिगत रखते हुए दिए साफ सफाई एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने 10 नवम्बर 2021 को छठ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए निर्देशित किया है कि जिला मुख्यालय अंतर्गत छठ पूजा के लिए उपयोग में किए जाने वाले तालाब, नदी, कुआं एवं अन्य स्थलों की साफ-सफाई किया जाए। उन्होंने कहा कि उक्त स्थानों पर दो दिवस पूर्व डी.डी.टी, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव अनिवार्य रूप से करें। श्री अग्रवाल ने घाट में जमे कीचड़, जलकुंभी को हटाने तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बेरिकेटिंग करने के साथ ही इसके अतिरिक्त तालाब तथा जहां आवश्यक…

Read More

गाल बजाना छोड़ कर मुख्यमंत्री पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाकर लोगों को राहत दें : विष्णुदेव साय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने  कहा – कांग्रेस की यह प्रदेश सरकार पूरी तरह जनता विरोधी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी घटा देने के बावजूद छत्तीसगढ़ में वैट नहीं घटाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है। श्री साय ने कहा कि गाल बजाने के बजाय मुख्यमंत्री बघेल पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाकर छत्तीसगढ़ के लोगों को राहत पहुँचाने काम करें, तो ज़्यादा अच्छा होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि…

Read More

भाई दूज पर बहनों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर की मंगलकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाई बहन के आत्मीय स्नेह के पर्व भाई दूज के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बहनों श्रीमती विजयलक्ष्मी वर्मा और श्रीमती संगीता वर्मा ने मुख्यमंत्री के भिलाई 3 निवास में मुख्यमंत्री श्री बघेल को तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया और उनके स्वस्थ्य, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की।

Read More

जशपुर शहर के छठ घाट की श्रम दान के माध्यम से कल प्रातः 8 बजे से की जायेगी साफ-सफाई, आम जनों, सामाजिक संगठनों के साथ होम गार्ड, सीआरपीएफ के जवान भी करेंगें श्रमदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जशपुर नगर स्थित छठ घाट तालाब का श्रम दान के माध्यम से कल रविवार को प्रातः 8 बजे से साफ-सफाई किया जाएगा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आम जनों को भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। श्रम दान में विभिन्न सामाजिक संगठन एवं आम जन अपना योगदान देंगे। इसके अतिरिक्त होम गार्ड, सीआरपीएफ आदि के जवान सफाई उपकरण जैसे बोट आदि के साथ उपस्थित  रहेंगे। वर्तमान में नगर पालिका द्वारा छठ घाट की साफ-सफाई की जा रही…

Read More

पाॅवर जनरेशन कंपनी के हसदेव बांगो जल विद्युत गृह ने रचा सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान

प्लांट के जीवनकाल का एक महीने के दौरान अब तक का अधिकतम उत्पादन का रिकार्ड समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के हसदेव बांगो जल विद्युत गृह ने अक्टूबर माह में 90.10 मिलियन यूनिट बिजली का सर्वाधिक उत्पादन करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। यह कीर्तिमान प्लांट के जीवनकाल का एक महीने के दौरान अब तक का अधिकतम उत्पादन का रिकार्ड है।  बांगो हाइडल प्लांट का अक्टूबर में मासिक बिजली उत्पादन 100.92 फीसदी कैपिसिटी यूटीलाइजेश फेक्टर (सीयूएफ) रहा। अक्टूबर माह में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन…

Read More