15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का शत प्रतिशत टिकाकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश आयुष्मान कार्ड बनवाने से छूटे लोगों का प्राथमिकता से कार्ड बनवाने की कही बात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के.एस. मण्डावी द्वारा विगत दिवस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक ली गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रंजीत टोप्पो सहित सभी जनपद सीईओ, बीएमओ, बीईओ उपस्थित थे। सीईओ श्री…
Read MoreMonth: February 2022
मंगल भवन कांसाबेल में 02 मार्च को लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित
02 मार्च 2022 दिन बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालन के लिये चालक लाइसेंस धारित करने हेतु मंगल भवन (सामुदायिक भवन) कांसाबेल में 02 मार्च 2022 को लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 02 मार्च 2022…
Read Moreजशपुर जनसंपर्क विभाग द्वारा बगीचा विकासखण्ड के ग्राम साहीडांड में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा बगीचा विकासखण्ड के ग्राम साहीडांड के बाजारडाँड़ में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जानकारी दी गई है। साथ ही विभाग के द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित जन-मन, छत्तीसगढ़ मॉडल सहित विभिन्न पत्रिका का वितरण किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का ग्राम साहीडाँड़ के श्री श्यामसुंदर सिंह , श्री राजकुमार, श्री पाण्डेराम, श्री रामदेव राम, ग्राम कोडिया के श्री पाली यादव, पंडरीपानी के श्री दया टोपो …
Read Moreगोल बाजार के विकास के लिए व्यापारियों का सहयोग आवश्यक:- कलेक्टर श्री बंसल
प्रियदर्शनी स्टेडियम के लिए प्रबंधन समिति बनाने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर गोल बाजार के विकास के लिए व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है। दुकानों के आबंटन के लिए व्यापारियों के प्रतिनिधि तथा नगर निगम और राजस्व अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय से प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। उक्त बातें शुक्रवार को कलेक्टर श्री रजत बंसल ने गोल बाजार के व्यापारियों से समूह चर्चा के दौरान कही। कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित व्यास शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम…
Read Moreनारायणपुर जिले में नक्सल पीड़ित 577 परिवारों को दिया गया पुनर्वास योजना का लाभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर नारायणपुर जिला नक्सल प्रभावित होने के कारण अंदरूनी गांवों के ग्रामीणों को नक्सलियों द्वारा प्रताड़ित करने, गांव से भगाने सहित अन्य प्रकार से परेशान किया जाता हैं। गांवों से निकाले गये इन ग्रामीणों को जिला प्रशासन द्वारा आसरा जिला मुख्यालय नारायणपुर में दिया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा इनके लिए एक मोहल्ला बनाया गया है, जिसमें इसी प्रकार से सताये गये लोगों को रखा जाता है। जिला प्रशासन इन लोगों को वे सारी सुविधायें उपलब्ध कराने के प्रतिबद्ध है, जो एक सामान्य नागरिक को मिलनी चाहिए।…
Read Moreएकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, लोगों को रैबीज नियंत्रण व वायरल हिपेटाइटिस के बारे में जागरूक करने व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
आगामी वित्तीय वर्ष के कार्यक्रमों की नवीन रूपरेखा पर भी हुई चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा द्वारा एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम की समीक्षा की गई। रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आज आयोजित बैठक में राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम और राष्ट्रीय वायरल हिपेटाइटिस नियत्रंण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की जिलेवार भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 में कार्यक्रम की नवीन रूपरेखा पर भी…
Read Moreकांग्रेस सरकार की आर्थिक विफलताओं को घर घर पहुँचाएगा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ
कांग्रेस राज में राज्य अपनी आय का एक तिहाई केवल ब्याज चुका रहा है : भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ कांग्रेस राज में केवल 3 वर्षो में राज्य के बजट के बराबर जा पहुँचा है कर्ज। कर्ज लेने की रफ्तार प्रदेश के लिए घातक : सीए अमित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की रायपुर व रायपुर ग्रामीण जिला की महत्पूर्ण बैठक में राज्य की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई गई व प्रदेश सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से राज्य पर मंडरा रहे खतरे को घर घर पहुचाने पर रणनीति बनाई गई।…
Read Moreखाद का कोटा कटवाने वाली भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे किसान – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेताओं के इशारे पर केंद्र ने छत्तीसगढ़ के खाद के कोटे को कम किया है। छत्तीसगढ़ का खाद का कोटा कटवाने वाली भाजपा को राज्य के किसान कभी माफ नहीं करेंगे। भाजपाई षड़यंत्र के कारण छत्तीसगढ़ के किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा। राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा दिये गये खाद को किसानों को उनकी आवश्यकता तथा उपलब्धता अनुसार समुचित रूप से उपलब्ध करवाया। सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि खाद की कालाबाजारी…
Read Moreसांड लाल कपड़ा देखकर तो बृजमोहन कैमरा देखकर बिदक जाते है – धनंजय सिंह ठाकुर
राजेश मूणत ने पहले कहा था बृजमोहन अग्रवाल के साथ मिलकर धनिया बो देंगे मतलब साफ है दोनों भाजपा को खत्म करेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सांड वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार छुट्टा सांड के आगे कोई लाल कपड़ा लहराए तो सांड बिदक जाता है ठीक उसी तरह पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल अपने सामने कैमरा और माइक को देखकर बिदक जाते हैं और होशो हवास खोकर अमर्यादित भाषा का…
Read Moreमोदी बनारस और स्मृति अमेठी से इस्तीफा दें तब भाजपा तुलसी का इस्तीफा मांगे – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा द्वारा राज्यसभा सांसद के.टी.एस तुलसी के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा की इस मांग के पीछे गैर छत्तीसगढ़िया कुलपति की नियुक्ति नहीं करवा पाने की खीझ झलक रही है। कुलपति चयन और राज्यसभा चुनाव को आपस में जोड़ने का कोई औचित्य नहीं है। राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर राजनेता देश के विभिन्न स्थानों से चुनाव लड़ते हैं। भाजपा खुद अपने नेताओं को दूसरे राज्यों से राज्यसभा भेजती रही है। गुजरात…
Read More