कोरोना की चुनौती के बावजूद भारत ने अर्थव्यवस्था में कमाल किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, एक दिवसीय रायपुर प्रवास पर आये केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक निजी होटल में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कोरोना की भयंकर चुनौतियों के बीच भारत की जीडीपी में 9.2 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है यह विश्व मे सबसे ज्यादा है।जो लोग दो भारत की बात करते है शायद वो उस भारत की बात करते हो जब भ्रष्टाचार चरम पर था ना ना प्रकार के कानून व्यापारियों को परेशान करते…
Read MoreDay: February 5, 2022
किसानों ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभ प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद, साझा किये अपने अनुभव….
टोकन मिलने व समय पर बारदाना उपलब्धता के साथ ही धान तौलाई का कार्य बहुत ही सरलता से हो गया-किसान शिवकुमार बड़ा घर के नजदीक ही धान उपार्जन केंद्र खुल जाने से धान विक्रय में हो रही आसानी -किसान ओम यादव चालू विपणन वर्ष के अंतिम चरणों में भी धान विक्रय हेतु किसानों की सुविधाओं का रखा जा रहा है पूरा ध्यान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं एवं फैसलों से अन्न उपजाने वाले किसानो में प्रसन्नता व्याप्त है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन…
Read Moreकुनकुरी नगर के व्यापारियों के विरोध का अनोखा अंदाज: बैंक की एटीएम व सीडीएम मशीन बार बार हो रही थी खराब, व्यापारियों ने किया मशीनों का पूजा पाठ…..देखें वीडियो.
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज कुनकुरी. नगर के व्यापारियों को भारतीय स्टेट बैंक के परिसर में लगे सीडीएम व एटीएम मशीन का लाभ नियमित रूप से नही मिल पा रहा है। अधिकांश मशीने खराब या बंद मिलने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत व्यापारियों ने कई बार बैंक प्रबंधन से की थी। एटीएम व सीडीएम के बार बार खराब रहने के कारण व्यापारियों को लेन देन में काफी परेशानी हो रही है। शिकायत के उपरांत भी सेवाओं में कोई सुधार न दिखने पर नगर के…
Read Moreपंचतत्व में विलीन हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री प्राण शंकर मिश्र, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री प्राण शंकर मिश्र का आज जशपुर नगरीय क्षेत्र बाकी नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। साथ ही सुरक्षा बल के जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। जशपुर वासियों ने उनको नम आंखों से विदाई दी। सभी ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने व अपने श्री चरणों मे स्थान देने की एवं उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी…
Read Moreगुस्से में आकर घर में रखे लोहे का टांगी से अपने दामाद के सिर में वारकर हत्या करने वाले आरोपी बहादुर राम को चौकी सोनक्यारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 14/2022 धारा 302 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.01.2022 को प्रार्थी अजीत कुजूर उम्र 35 साल निवासी घाघरा का थाना बगीचा में जाकर सूचना दिया कि मृतक वाल्टर कुजूर दिनांक 12.01.2022 को घाघरा गांव में एक व्यक्ति की शादी में गया हुआ था, शादी में हड़िया एवं शराब पीकर शाम 06ः30 बजे घर वापस आते समय रोड किनारे पक्की नाली में गिरने से उसके सिर में चोंट लगने…
Read Moreयुवती को शादी करने का झांसा देकर विगत 4 वर्षों से दुष्कर्म करने के आरोपी चंदन ताम्रकार को थाना कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
थाना कुनकुरी में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 18/2022 धारा 376(2)(एन) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अंबिकापुर जिला सरगुजा छ.ग. की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने थाना अंबिकापुर में दिनांक 13.12.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसे पूर्व परिचित कुनकुरी निवासी चंदन ताम्रकार द्वारा वर्ष 2018 से शादी करने का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया एवं अब शादी करने से इंकार कर अपनी शादी किसी अन्य जगह तय कर रहा है। घटना स्थल थाना कुनकुरी…
Read Moreकलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्राणशंकर मिश्र को उनके घर पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्राण शंकर मिश्र के घर पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए और नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्राण शंकर मिश्र ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया श्री मिश्र 93 वर्ष के थे और लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे बिते शुक्रवार 4 फरवरी को शाम को उनका निधन हो गया…
Read More