प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा विकास की रफ्तार पकड़ चुका छतीसगढ़ कांग्रेस राज में पिछड़ रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि रेतखोर सरकार के हाथ कोयले की दलाली में काले हो गए हैं। प्रदेश में रेतमाफ़िया को मुनाफाखोरी करने की छूट देकर चंदा बटोरा जा रहा है। रेत के दाम आसमान पर पहुंचाने के लिए भूपेश बघेल सरकार जिम्मेदार है। लगातार शिकायत मिल रही है कि भूपेश बघेल सरकार अफसरों के जरिये…
Read MoreDay: February 9, 2022
मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का किया वर्चुअल लोकार्पण : भूमकाल आंदोलन आदिवासियों के स्वाभिमान, जल, जंगल, जमीन और स्वतंत्रता की लड़ाई का प्रतीक : भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भूमकाल दिवस के एक दिन पहले आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से नगर पालिका कांकेर के घड़ी चौक में स्थापित अमर शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अमर शहीद गुण्डाधुर को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने बस्तर में भूमकाल आंदोलन का नेतृत्व किया। भूमकाल आंदोलन सन् 1909 में प्रारंभ हुआ था। यह आंदोलन आदिवासियों के स्वाभिमान, आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन तथा आदिवासियों की स्वतंत्रता की लड़ाई थी। उन्होंने सीमित संसाधनों के…
Read Moreभूतपूर्व सैनिक संगठनों एवं राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ के मध्य विशेष बैठक, प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होती है राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक
मुख्यमंत्री के साथ होने वाली राज्यस्तरीय बैठक के पूर्व संगठन और बोर्ड ने की तैयारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों, शहीदों के परिवारों के कल्याण और उनके पुनर्वासन को लेकर संचालनालय, सैनिक कल्याण, रायपुर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर के तत्वाधान में राज्य के पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक सैनिक कल्याण परिषद के नवनिर्मित सभागार में 8 फरवरी को आयोजित की गई इस प्रथम बैठक की अध्यक्षता संचालक संचालनालय सैनिक…
Read Moreआपसी विवाद में गमछा कपड़े से अपने पिता का गला दबाकर हत्या कर फरार रहने वाले आरोपी नीरज पायलेट उर्फ मुंडरा को थाना पत्थलगांव की पुलिस ने ग्राम छतरपुर (झारखंड) से किया गिरफ्तार
थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 44/2021 धारा 302 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.02.2021 को थाना पत्थलगांव में पंजीबद्ध मर्ग क्र. 143/21 के मृतक रामप्रसाद पायलेट उम्र 42 वर्ष निवासी केराकछार गोर्रापारा के मर्ग जॉंच दौरान पी.एम. रिपोर्ट के आधार पर मृतक की गला दबाकर हत्या करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 302 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान घटनास्थल के आस-पास साक्षीगणों से पूछताछ किया…
Read Moreग्रामीण के घर-गौशाला से 2 रास बैल की चोरी करने वाले आरोपी दिनेश बेक को चौकी मनोरा की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
चौकी मनोरा में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 39/2022 धारा 457, 380 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.02.2022 को प्रार्थी साधू राम उम्र 58 साल निवासी सोगड़ा ने चौकी मनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 07.02.2022 के शाम लगभग 07ः30 बजे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में था उसी दौरान उसका पोता मोहल्ले की ओर से घर के अंदर आया और प्रार्थी को बताया कि एक व्यक्ति गौशाला से हमारे दोनों बैल की चोरी कर हांकते…
Read Moreमादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से अपने पास रखकर विक्रय कर रहे आरोपी सुनील भगत उर्फ गोविन्दा को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 37/2022 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.02.2022 को मुखबीर से थाना सिटी कोतवाली जशपुर को सूचना मिली कि सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत डीपाटोली निवासी सुनील भगत अपने पास मादक पदार्थ गांजा रखा है, एवं उसे विक्रय करने के लिये ग्राहकों की तलाश कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल थाना जशपुर से निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को लेकर तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही…
Read More