जशपुर के बालाछापर गौठान में माटी पूजन दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा परम्परागत रूप से माटी पूजन कर धरती माता की रक्षा हेतु ली गई शपथ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश सरकार के निर्देशन एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की दिशा निर्देशन में  आज अक्षय तृतीया के अवसर पर जशपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के बालाछापर गौठान में माटी पूजन दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री लालदेव भगत, संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, उप संचालक पशुपालन श्री जी.एस. तंवर, सहायक संचालक कृषि श्री के.एस.पैकरा व श्री कवच भगत, गोठान…

Read More

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा जशपुर जिला पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारियों एवं समस्त स्टॉफ की मीटिंग लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

लंबित शिकायत जॉंच, लंबित विभागीय जॉंच एवं लंबित पत्रों का तत्काल निराकरण करने के दिये निर्देश अधिकारियों/कर्मचारियों के वेलफेयर से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिये निर्देश कार्यालय की साफ-सफाई, रिकार्ड अद्यतन रखने एवं आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु दिये निर्देश संदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आज बुधवार 4 मई 2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की मीटिंग ली गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त कर उनके शाखा से संबंधित समस्त कार्य…

Read More

बड़ी ख़बर : एमडीएम के 350 उपेक्षित डाटा एन्ट्री आपरेटर ने की समान कार्य समान वेतन एवं नियमितीकरण की मांग

डाटा एन्ट्री आपरेटर संघ द्वारा 5 मई से मई 6 तक 2 दिवसीय कलम बंद हड़ताल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत 350 कम्प्यूटर ऑपरेटर विगत 10-12 वर्षो से छ.ग. राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत राज्य कार्यालय में 02, जिला कार्यालय में 56 एवं विकासखण्ड कार्यालयों में 292 की संख्या में कार्यरत है। स्कूल शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत समस्त कार्य के अलावा स्थापना से संबंधित सभी कार्यों को भी कम्प्यूटर ऑपरेटरों के द्वारा किया जाता है। जिनके विभिन्न समस्याओं एवं प्रमुख…

Read More

किम जोंग के नक्शे कदम पर चल रहे हैं भूपेश बघेल और कांग्रेस – विष्णुदेव

विधायक के भ्रष्टाचार पर मुंह खोलने पर युवा आयोग के सदस्य को पार्टी से बाहर करना सिद्ध कर रहा है कि भूपेश को भ्रष्टाचार पसंद है इंदिरा गांधी के अलोकतांत्रिक आदर्श पर चलने वाली कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लगा रखी है सेंसरशिप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस विधायक के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा आयोग के सदस्य को पार्टी से छः साल के लिए बाहर कर दिये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के नरवा में…

Read More

परसा कोयला खदान के समर्थन में फिर से ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, रोजगार की मांग को लेकर की नारे बाजी

परसा खदान को शुरू कराने को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को किया आंदोलन, हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर खदान खोलने और नौकरी देने के लिए प्रर्दशन किया। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अंबिकापुर परसा कोयला खदान खोलने के लिए प्रदेश सरकार की अनुमती मिलने के बाद जहाँ  ग्रामीण अपने रोजगार के प्रति आशान्वित हो गए हैं, वहीँ  बाहरी एनजीओ के लोग पुनः ग्रामीणों की उम्मीदों में पानी फेरने के फिराक में लगे हुए है। परसा कोयला परियोजना के ग्राम जनार्दनपुर, साल्हि, परसा, घाटबर्रा, फत्तेपुर इत्यादि गाँव के हजारों…

Read More

कुनकुरी नगर में परशुराम जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा, दो दिवसीय आयोजन का हुआ समापन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी. सर्व ब्राम्हण समाज कुनकुरी द्वारा मनाये जा रहे दो दिवसीय भगवान परशुराम के जन्मोत्सव समारोह के समापन पर सायं भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा मंगल भवन से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करने के उपरांत वापस मंगल भवन पहूंची. शोभायात्रा में समाज के महिला, पुरूष एवं बच्चे उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए. शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान नगर के माहेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज, एवं स्थानीय विधायक यूडी मिंज के अतिरिक्त समाज के दो सदस्यों विजय मिश्रा एवं दीपक मिश्रा के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत करते हुए…

Read More

मारुति अर्टिगा कार में छिपाकर मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर उत्तर प्रदेश ले जाने वाले आरोपी रविशंकर को थाना तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,

थाना तपकरा में आरोपी रविशंकर के विरूद्ध अप.क्र. 66/22 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्व, जिला पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु लावाकेरा चेकपोस्ट में तैनात पुलिस टीम द्वारा समस्त वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। दिनांक 02 मई 2022 की रात्रि में थाना तपकरा को मुखबीर से सूचना मिला कि लावाकेरा स्थित…

Read More

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

थाना बगीचा में आरोपी सखिन्दर राम उर्फ बुटन के विरूद्ध अप.क्र. 64/2022 धारा 363, 366, 366(क), 376 (2)(एन) भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बगीचा क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने दिनांक 30.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की दिनांक 28.04.2022 के दिन में लगभग 01 बजे बिना किसी को बताये घर से कहीं चली गई, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है। प्रार्थी की…

Read More

एकल अभियान : अंचल कुनकुरी का दो दिवसीय आचार्य स्नेह सम्मेलन लोरो में संपन्न

भाग अम्बिकापुर के अंचल-कुनकुरी में हुआ प्रथम आयोजन एकल अभियान की पंचमुखी शिक्षा गुणवत्ता बढाने पर हुआ मंथन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी एकल अभियान भाग अंबिकापुर के अंचल कुनकुरी के ग्राम लोरो स्थित मुख्यालय में दो दिवसीय आचार्य स्नेह सम्मलेन का आयोजन किया गया. 1 मई 2022 को सम्मलेन के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग अध्यक्ष राजीव नंदे द्वारा अपने उद्बोधन में मार्ग-दर्शन दिया गया. समापन समारोह में आये अतिथियों, समिति पधाधिकारियों का स्वागत गीत से अभिनन्दन किया गया. सम्मलेन में भाग ले रहे महिला पुरुष आचार्यों…

Read More

कुनकुरी नगर में परशुराम जन्मोत्सव के दो दिवसीय समारोह का हुआ शुभारंभ, शोभायात्रा का नगर भ्रमण शाम को

सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन प्रातः पूजन आरती के साथ हवन सम्पन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी सर्व ब्राम्हण समाज कुनकुरी द्वारा मनाये जा रहे भगवान परशुराम के जन्मोत्सव समारोह का दो दिवसीय आयोजन स्थानीय मंगल भवन में प्रारंभ हुआ. सोमवार की अपरान्ह में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक एवं मनोरजक कार्यक्रमों के अन्तर्गत विभिन्न वर्गो में नृत्य, कुर्सी दौड़, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिता एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय भगवान परशुराम जयंती समारोह विधिवत प्रारंभ हो गया. इन कार्यक्रमों में समाज के…

Read More