सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न, शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में हुई सार्थक चर्चा

समीक्षा के दौरान सांसद ने सभी अधिकारियों को दिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में सार्थक चर्चा हुई है और अच्छे सुझाव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर समन्वित तरीके से लोक हित में अच्छा कार्य करें। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम का आयोजन…

Read More

निर्मला सीतारमण स्पष्ट करे कि कैसे एक्साइज ड्यूटी कम होने का भार राज्यों पर नहीं पड़ेगा- मोहन मरकाम

सीतारमण महंगाई के लिये बड़ी कंपनियों को जिम्मेदार मानती है, तो कार्यवाही क्यों नहीं करती हैं ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वित्तमंत्री सीतारमण द्वारा यह कहना कि डीजल-पेट्रोल पर केन्द्र द्वारा कम किये गये एक्साइज ड्यूटी का राज्यों के ऊपर कोई भार नहीं पड़ेगा सफेद झूठ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि वित्त मंत्री को स्पष्ट करना चाहिये कि राज्यों पर इसका भार कैसे नहीं पड़ेगा ? केन्द्र के कर नीति के तहत पेट्रोलियम पदार्थो के सेन्ट्रल एक्साइज कर का 41 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को मिलता है,…

Read More

बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम ने किया बाल संप्रेक्षण गृह एवं मातृछाया का निरीक्षण

मातृछाया की सेवाभावी महिलाओं एवं कर्मचारियों की प्रशंसा संप्रेक्षण गृह के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम ने आज यहां नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह एवं कुदुण्ड में संचालित सेवा भारती मातृछाया का निरीक्षण किया। उन्होंने इन संस्थाओं में रह रहे बच्चों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर यहां दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। श्रीमती नेताम ने मातृछाया में पलने वाले निराश्रित बच्चों की सेवा में लगी सेवाभावी महिलाओं एवं कर्मचारियों की मुक्तकंठ से…

Read More

नक्सल पीड़ित परिवारों की जिंदगी में छत्तीसगढ़ सरकार भर रही रंग, डेनेक्स कपड़ा प्रिंटिंग यूनिट में मिला 60 महिलाओं को रोजगार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डेनेक्स के प्रिंटिंग यूनिट का किया अवलोकन

कपड़ों में रंग भरने वाली महिलाओं से की बातचीत बंदूक उठाने वाली नक्सली महिला कपड़ों में भरेंगी रंग नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए आवासीय एवं व्यावसायिक परिसर कारली में स्थापित हुई नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चित्र कपड़े पर उकेरा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान दंतेवाड़ा में नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास हेतु निर्मित आवासीय एवं व्यावसायिक परिसर कारली पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री में कपड़ा प्रिंटिंग यूनिट का अवलोकन किया, इस प्रिंटिंग यूनिट में नक्सल…

Read More

मुख्यमंत्री को जिम्मेदारों पर तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए, अपराधियों की शरणस्थली हो गई है छत्तीसगढ़ की धरती-संतोष पाण्डेय

सांसद संतोष पाण्डेय ने राजनांदगांव के ढाबा में हुई घटना पर व्यक्त की चिंता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने राजनांदगांव के एक ढाबा के संचालक पर हुए जानलेवा हमले पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू के रूप में हमेशा सबके बीच प्रिय रहा है, लेकिन जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आई है, छत्तीसगढ़ अशांत हो गया है, और हर तरफ अपराधी अपराध को अंजाम देकर प्रदेश के वातावरण को बिगाड़ने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ढाबा संचालक…

Read More

HEALTH NEWS : छह माह के बच्चे को स्तनपान के साथ पूरक आहार जरूरी, शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए शुरूआती एक हजार दिन बेहद महत्वपूर्ण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के बाद के दो साल पोषण की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान पोषण का खास ख्याल रखना अत्यावश्यक है। शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए शुरूआती एक हजार दिन यानि गर्भकाल के 270 दिन और बच्चे के जन्म के बाद दो साल (730 दिन) तक का समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दौरान अगर बच्चे को पर्याप्त पोषण न मिले तो उसका पूरा जीवन चक्र प्रभावित हो सकता है। पर्याप्त पोषण से बच्चे में संक्रमण, विकलांगता…

Read More

यातायात पुलिस व थानों/चौकियों से वाहन चेकिंग अभियान में विगत एक सप्ताह में मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई, 243 वाहन चालकों से 149100 रूपये समन शुल्क किया गया वसूल

यातायात पुलिस जांजगीर एवं समस्त थाना/चौकी ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विगत कई दिनों से यातायात पुलिस एवं समस्त थाना/चौकी द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार एवं स़ड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए सघन वाहन चेंकिंग अभियान चलाया जा रहा है. मोटरसाइकिल में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर स्टंट करते पाए जाने से 5  वाहनों को जप्त कर प्रकरण माननीय न्यायालय में पेश किया गया। शहर में कार्यवाही के दौरान एक वाहन चालक के द्वारा तेज गति…

Read More

‘‘तेंदूपत्ता संग्रहण 600 करोड़ रूपए से पार : संग्राहकों में बिखरी खुशियां अपार‘‘,चालू वर्ष में लगभग 13 लाख परिवारों को मिलेगा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लाभ

राज्य में अब तक लक्ष्य का लगभग 90 प्रतिशत अर्थात 15 लाख 50 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता का साढे 11 लाख संग्राहकों द्वारा संग्रहण  वनमंत्री श्री अकबर के मार्गदर्शन में तेन्दूपत्ता का संग्रहण लगातार जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2022 के दौरान अब तक 15 लाख 49 हजार 943 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य 17 लाख 32 हजार 440 मानक बोरा का लगभग 90 प्रतिशत है। इनमें तेन्दूपत्ता संग्राहकों को कुल भुगतान योग्य राशि 619 करोड़ रूपए से अधिक हैं। इसका…

Read More

विकास प्रदर्शनी : राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने बदली किसानों की तकदीर, छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं और कार्यक्रमों की छायाचित्र प्रदर्शनी देखने विभिन्न जिलों से पहुंच रहे लोग

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव और विकास कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित राज्य स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी को आज महासमुन्द जिले के पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने देखा और सराहा। महासमुंद के पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की इन योजनाओं से आम लोग…

Read More

चोरी की स्कूटी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

थाना चांपा में भादवि की धारा 379 के अंतर्गत किया गया था अपराध क्रमांक 94/22 पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा       दिनांक 16 मार्च 2022 को प्रार्थी रामकुमार राठौर निवासी सिवनी ने थाना चांपा में  उपस्थित होकर अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 11 एजे 2433 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 94/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया. क्षेत्र में हुए चोरी के संबंध में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना मिला की…

Read More