समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले के संबंध में गठित समिति की बैठक अब 9 जुलाई को स्थानीय सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सभा कक्ष में होगी। बैठक की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव करेंगे। बैठक दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगी। उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वें वर्ष के अवसर पर देश में प्रथम बार आयोजित होने वाले 44 वें शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले का आयोजन 19 जून से 28 जुलाई तक देश के विभिन्न राज्यों में किया…
Read MoreDay: July 8, 2022
रायपुर नाका रेलवे समपार फाटक क्रमांक 444 पर सड़क यातायात रहेगा बंद
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर रेल मंडल में दुर्ग लिंक केबिन-दुर्ग के मध्य स्थित रायपुर नाका रेलवे समपार फाटक क्रमांक 444 (कि.मी. 864/24-26) उक्त फाटक पर रेलवे ट्रैक (डाउन लाईन ) की मरम्मत का कार्य दिनांक 09.07.2022 को सुबह 08:00 बजे से 10.07.2022 को शाम 18:00 बजे तक किया जाएगा। उक्त समपार फाटक से सड़क यातायात वाहनों का आवागमन बंद रहेगा । समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं। रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।
Read Moreकलेक्टर चंदन कुमार ने किया महारानी अस्पताल का निरीक्षण : मरीजों की बेहतर सुविधा के लिए मानव संसाधन बढ़ाने और सूचना व्यवस्था विकसित करने पर दिया जोर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने आज महारानी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष सुश्रुत के मेडिकल गहन चिकित्सा कक्ष, सर्जिकल गहन चिकित्सा, ऑपरेशन थियेटर, बाह्य रोग विभाग, मातृ शिशु संस्थान कादिम्बिनी के सोनोग्राफी कक्ष, प्रसूति वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, प्रसूति उच्च निर्भरता केंद्र, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, हमर लैब के पैथोलॉजी, ब्लड बैंक आदि स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान चिकित्सकों से बातचीत कर वर्तमान में आने वाले मरीजों के प्रकार और संख्या के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर यहां मिलने…
Read Moreकलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्था का लिया जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार आज सुबह गीदम मार्ग में स्थित शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने यहां संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यस्थाओं का जायजा लिया। यहां सात बच्चे भर्ती पाए गए, वहीं दो बच्चों को स्वस्थ होने पर गुरुवार को डिस्चार्ज करने की जानकारी केंद्र प्रभारी द्वारा दी गई। कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र के माध्यम से अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों को लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से सतत संपर्क…
Read Moreमहापौर और कलेक्टर ने किया विभिन्न वार्डों का निरीक्षण, नाली सफाई और कचरा प्रबंधन का लिया जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर महापौर श्रीमती सफीरा साहू और कलेक्टर चंदन कुमार ने शुक्रवार को सुबह शहर के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर नाली सफाई और कचरा प्रंबधन का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम की लोक निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री यशवर्धन राव, नगर निगम आयुक्त श्री दिनेश नाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके चतुर्वेदी, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभारी श्री पीडी बस्तिया सहित पार्षद श्री कमलेश पाठक, श्री धनसिंह नायक एवं स्वास्थ्य विभाग तथा नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। महापौर तथा कलेक्टर…
Read Moreस्कुल सफाई के दौरान शिक्षिका पर गिरा जहरीला सांप, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण खुद कर रही थी साफ-सफाई
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर मुंगेली-बैतलपुर नोडल के किरना संकुल में आज प्राथमिक शाला लमती स्कूल में साफ सफाई के दौरान संयुक्त शिक्षक संघ मुंगेली की जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी प्रधानपाठक विद्या शर्मा के ऊपर ये घोड़ा करायत नामक जहरीला सांप उनके सर से होता हुआ हाथ में गिरा। उनके स्टाफ के सहयोग से उन्हें सरगांव हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद अभी घर के लिए डिस्चार्ज किया गया है। अभी स्थिति ठीक है, थोड़ा रेसिस हुआ है। ज्ञात हो कि राज्य भर में स्कूल सफाई कर्मचारी हड़ताल पर…
Read Moreघर के बाहर घूम रही 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, घटना का जिक्र किसी से करने पर जान से मारने की दी धमकी..आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में ही कर लिया गिरफ्तार
थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 114/2022 धारा 376, 506 भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय प्रार्थिया ने दिनांक 07.07.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह उक्त दिनांक रात्रि लगभग 08ः30 बजे घर के बाहर घूम रही थी, उसी दौरान ज्ञानेश्वर सिदार ने प्रार्थिया को अकेला देखकर उसके हाथ-मुंह को दबाकर खींचते हुये कुछ दूरी में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर जान से मारने की…
Read Moreछत्तीसगढ़ भाषा सर्वेक्षण एवं बहुभाषा शिक्षा योजना विमर्श पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला : भाषा सर्वे के परिणामों के आधार पर तैयार हो ठोस कार्ययोजना – मंत्री डॉ.टेकाम
शिक्षकों को ऑन डिमांड दिया जाए भाषायी प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में अध्ययन कर रहे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बेहतर गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने और बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए सर्वे के परिणामों के आधार पर एक ठोस कार्ययोजना तैयार करें। शिक्षकों को भी भाषायी शिक्षा शिक्षण के लिए आवश्यकता अनुसार ऑन डिमांड प्रशिक्षण दिया जाए। मंत्री डॉ.टेकाम आज यहां नवीन विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ भाषा सर्वेक्षण एवं…
Read Moreप्रिकॉशन डोज के लिए अवधि घटी, अब दूसरे टीके के छह माह बाद लगेंगे प्रिकाशन डोज, स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ और जिला टीकाकरण अधिकारियों को जारी किया परिपत्र
टीकाकरण में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचित करने तथा लोगों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कोविड-19 से बचाव के लिए इसके टीके के दूसरे डोज और प्रिकॉशन डोज के बीच की अवधि घटाकर अब छह महीने कर दी गई है। अभी तक इसे नौ माह के अंतराल पर लगाया जा रहा था। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नए निर्देशों के आधार पर राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारियों को…
Read Moreअवैध रूप से गांजा की तस्करी करने वाला एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से 500 ग्राम गांजा किया गया बरामद… गिरफ्तार कर पेश किया गया न्यायालय में
आरोपी के सरजू पटेल विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 07 जुलाई 22 को थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम सोंठी के धनुहार डेरा में रहने वाले सरजू पटेल के द्वारा अवैध रूप से गांजा रखने और उसे बिक्री हेतु ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल बम्हनीडीह पुलिस द्वारा दबिश देकर सरजू पटेल को गिरफ्तार कर तलाशी लेने पर आरोपी एक प्लास्टिक की बोरी में मादक पदार्थ गांजा रखा था, जिसे विधिवत तौल कराने पर गांजा वजन 500 ग्राम कीमती लगभग…
Read More