समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान की दृष्टि से शासकीय आई.टी.आई. सक्ती में रोजगार पंजीयन शिविर, पंजीयन मार्गदर्शन का आयोजन 20 जुलाई को किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पंजीयन शिविर में नया पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य किया जावेगा। नया पंजीयन के लिए सभी युवाओं को च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन कराकर सत्यापन हेतु अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं जाति निवास आदि प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। पंजीयन…
Read MoreDay: July 19, 2022
जनदर्शन में मिसल के लिए पैसे मांगने की शिकायत, कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने कलेक्टर को आवेदन देकर उसके निराकरण की मांग की। जनदर्शन में जागरूक किसान महेन्द्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट के कानूनगो में मुख्य लिपिक द्वारा मिसल सहित अन्य प्रकार के दस्तावेजों पर कार्यवाही हेतु प्रति मिसल 200 रूपये की मांगने की लिखित शिकायत कलेक्टर से की गई। कलेक्टर ने शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत सामने लाने पर उनकी प्रशंसा करते हुए जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टोरेट…
Read Moreकलेक्टर ने दी थी हिदायत, जांच में अनुपस्थित मिले सौ से अधिक अधिकारी-कर्मचारी, अनुपस्थितों को नोटिस जारी कर वेतन काटने के दिए निर्देश
कलेक्टर के निर्देश पर शासकीय कार्यालय पहुँचे जॉइंट कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित करने कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने यहाँ आते ही बैठक लेकर सभी को निर्देशित किया था। आज सोमवार को उनके निर्देश पर सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती निशा नेताम मंडावी और एसडीएम जांजगीर श्रीमती नंदिनी कमलेश साहू, पामगढ़ श्री बी एस मरकाम, तहसीलदार डभरा, चाम्पा, शिवरीनारायण, सक्ती ने शासकीय कार्यालयों में आकस्मिक निरीक्षण किया तो अनेक अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय पर भी दफ्तर नहीं पहुँचे थे। कुल 101…
Read Moreमुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से 24 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य के माध्यम से 24 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल शहरों में गरीबों की बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों का इलाज निःशुल्क कर रहे है। गरीब लोग कई कारणों से अस्पताल तक नही पहुंच पाते थे। जिससे उनका इलाज नहीं हो पाता था। परन्तु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गरीबों की पीड़ा को समझा। गरीबों का इलाज करने उनके घर पर ही डॉक्टर पहुंचे ऐसी परिकल्पना उन्होंने की। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम…
Read More‘‘हरेली-तिहार’’ पर 28 जुलाई को स्कूलों में गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता : विजेता प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में शिक्षा विभाग ने हरेली तिहार आयोजन के संबंध में जारी किए दिशा-निर्देश जिला और विकासखण्ड मुख्यालयों में ‘पर्यावरण संरक्षण और हरेली की महत्ता’ पर संगोष्ठी का होगा आयोजन विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का प्राकृतिक बाउण्ड्रीवाल तैयार करने का विशेष अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप 28 जुलाई को ‘‘हरेली-तिहार’’ सभी शासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में विशेष रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में हरेली त्यौहार को परंपरागत रूप से मनाए जाने के…
Read Moreराष्ट्रपति निर्वाचन के लिए प्रदेश के सभी 90 विधायकों ने डाले वोट, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सीलबंद मतपेटी को लेकर जाएंगे नई दिल्ली, 21 जुलाई को होगी मतों की गिनती
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देश के 16वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए आज विधानसभा भवन में बनाए गए मतदान केंद्र में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक सहित सभी 90 विधायकों ने वोट डाले। मतदान सुबह दस बजे शुरू हुआ था। मतदान की निर्धारित अवधि खत्म होने के बाद शाम पांच बजे मतपेटी को सीलबंद किया गया। राष्ट्रपति निर्वाचन-2022 के लिए नियुक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सीलबंद मतपेटी को लेकर आज रात सवा नौ बजे के नियमित विमान से नई दिल्ली जाएंगे।…
Read Moreहरेली तिहार 28 जुलाई से शुरू होगी गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी, गौ-मूत्र की खरीदी के लिए न्यूनतम राशि 4 रूपए लीटर प्रस्तावित
राज्य में पशुपालकों की आय और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक और पहल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य के गौठानों में 28 जुलाई हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरूआत होगी। प्रथम चरण में प्रत्येक जिले के दो चयनित स्वावलंबी गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी की जाएगी। गौठान प्रबंध समिति पशुपालक से गौ-मूत्र क्रय करने हेतु स्थानीय स्तर पर दर निर्धारित कर सकेगी। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में गौ-मूत्र…
Read More