स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश, सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर कोरोना से बचाव के दूसरे टीके के साथ ही प्रिकॉशन डोज भी लगाने कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर प्रदेश में जो लोग कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक और प्रिकॉशन डोज लेने से रह गए हैं, उन्हें जल्द ये टीके लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण से बचाव तथा उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए परिपत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण एक प्रभावी माध्यम है। कोविड संक्रमण के विरूद्ध प्रतिरक्षा विकसित करने…

Read More

सेवा पखवाड़ा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को जिले भर के अमृत सरोवरों के आसपास श्रमदान, तालाबों की साफ-सफाई का चलाया गया अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश देने के लिए विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यक्रम कर रही है भाजपा   समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को जिले भर के अमृत सरोवरों के आसपास श्रमदान, तालाबों की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सेवा पखवाड़ा बना रही हैं। जिसमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संदेश देने के लिए विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यक्रम कर रही है। इसी के अंतर्गत भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों…

Read More

जशपुर जिला के कुनकुरी, बगीचा सहित अन्य स्थानों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर लगाकर लोगों को लगाया जा रहा टीका, मोबाईल मेडिकल टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों को लगा रहे कोविड टीका

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को कोरोना से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के बगीचा, कुनकुरी सहित अन्य विकासखंडो में शिविर के माध्यम से एवं डोर टू डोर जाकर छूटे हुए लोगों कोविड टीकाकरण का बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। साथ ही प्रथम एवं द्वितीय डोज के लिए छूटे हितग्राहियों का भी चिन्हांकन कर उन्हें प्राथमिकता से टीका लगा रहे है। कोविड संक्रमण के से…

Read More

अवैध सट्टा के तीन अलग-अलग प्रकरण में तीन व्यक्तियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही, मामले में लगभग 21,000/- रुपए की सट्टा पट्टी के साथ कुल 1650/- रूपए नगदी रकम की गई जप्त

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध सट्टा, जुआ, शराब के विरुद्ध विशेष  अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में दिनांक 21 सितंबर 2022 को नगर निरीक्षक…

Read More

निजात अभियान के अंतर्गत सप्ताहिक बाजार मोरगा में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 21 सितंबर 2022 को सप्ताहिक बाजार मोरगा में जाकर आम जनता को नशा मुक्ति के सबंध में जानकारी देकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर नशे से दूर रहने की सलाह दिया गया। कोरबा पुलिस द्वारा शुरू किया गया अभियान भविष्य में भी जारी रहने की दी गई जानकारी।

Read More

डायल 112 के माध्यम से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया जिला अस्पताल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा दिनांक 21 सितंबर 2022  के समय 10:37 बजे मेडिकल इमरजेंसी से संबंधित इवेंट नंबर एमकेवी 18 डायल 112 को मिला, तब कोतवाली कोबरा 01 के द्वारा तत्काल कॉलर से संपर्क कर घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। घटना स्थल मानस नगर दर्री रोड सीएसईबी प्लांट के सामने पहुंचा, जहां पर पहुंच कर देखा जो एक व्यक्ति रोड किनारे चोटिल अवस्था में पड़ा हुआ था। चोटिल व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम गणेश 55 वर्ष बताया जो 100 बेड अस्पताल से ड्यूटी पश्चात अपने घर दरी जाना…

Read More

सार्वजनिक उत्सव तथा आयोजन में छ.ग. उच्च न्यायालय एवं नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा जारी आदेशों का पालन करने के संबंध में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ली गई बैठक

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जांजगीर-चांपा तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय अग्रवाल की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में मीटिंग की गई थी आहूत दुर्गोत्सव समिति के सदस्य, डीजे एवं साउण्ड सर्विस के पदाधिकारीगण रहे उपस्थित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बैठक में मुख्य रूप से पर्व एवं सार्वजनिक उत्सव तथा आयोजन के संबंध में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल माननीय छ.ग. उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। 01. जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा एनजीटी एवं माननीय उच्च न्यायालय के…

Read More

विशेष अभियान चलाकर रोड पर वाहन खड़ी कर आवागमन बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही, वाहनों को जप्त कर आरोपियों को पेश किया गया न्यायालय में

कार्यवाही करने हेतु रात्रि 09:00 से 11:00 बजे तक लगाई गई थी विशेष टीम आरोपियों के विरूद्ध धारा 283 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से वाहनों को रास्ते में खड़ी कर आवागमन को बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु रात्रि 09:00 से 11:00 बजे के मध्य थाना स्तर पर अलग-अलग टीम का गठन किया गया था। विशेष कार्यवाही के अंतर्गत थाना…

Read More