साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ सरकार तुंहर द्वार अंतर्गत जिले में निवासरत जनसामान्य को उनकी समस्याओं के निराकरण व समाधान उपलब्ध कराये जाने हेतु विकासखण्डों में आगामी माह से वृहद समाधान शिविर आयोजन किया जाना है, ताकि शिविर स्थल पर ही हितग्राहियों को उनसे जुड़े प्रमाण पत्र, दस्तावेज, सेवा प्रदान कर उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके। उक्त बातें कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही। कलेक्टर श्रीमती साहू ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि पुसौर ब्लाक के…
Read MoreDay: October 28, 2022
प्रदेश के युवा सट्टे के मकड़जाल में फंस कर रहे हैं आत्महत्या, सरकार क्या कर रही है ? – भाजपा
प्रदेश की हर मां चिंतित, उसके बेटे के साथ कहीं अनहोनी ना हो जाए – रंजना साहू समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पिछले 24 घंटे में सट्टेबाजों के दबाव में प्रदेश के 2 युवाओं ने आत्महत्या कर ली। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता और विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि परिवार के परिवार उजड़ रहे हैं, प्रदेश का युवा जो प्रदेश की शक्ति है, संपत्ति है वह इतनी घोर निराशा में आ जाता है कि वह आत्महत्या करने पर मजबूर है। पूरे प्रदेश के युवाओं को सट्टेबाजी के चंगुल में…
Read Moreयह कानून का राज है या नक्सलियों का जंगलराज, नक्सली ग्रामीणों को मौत की सजा दे रहे हैं, भूपेश सरकार तमाशबीन बनी है- देवलाल ठाकुर
कांग्रेस और नक्सलियों के रिश्ते की गहराई से जांच जरूरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा आये दिन तथाकथित जनअदालत लगाकर निर्दोष आदिवासियों की सिलसिलेवार निर्मम हत्या की कड़ी में एक बार फिर बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के कोतापल्ली में ग्रामीण की हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार नहीं चाहती कि नक्सलवाद खत्म हो। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस और नक्सलियों के बीच संबंध होने का आरोप लगाते हुए कहा कि…
Read Moreकलेक्टर ने फरसाबहार के तपकरा धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण, धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्तमान 7 ग्रामों का मैपिंग कर दिया गया अब आसपास के किसानों को धान बेचने नही आएगी दिक्कत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज फरसाबहार के तपकरा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया और कांटा-बांट, किसानों का पंजीयन, बारदाना, पेयजल, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसीलदार फरसाबहार, सन्ना, जशपुर एवं दुलदुला द्वारा अवगत कराया गया है कि पूर्व…
Read More