ग्राम भैसों (पामगढ़) के गौठान में 1 माह में 90 से अधिक गायों की मृत्यु हुई है – नेता प्रतिपक्ष चंदेल

गायों की मृत्यु की इस घटना के लिये जिम्मेदारी तय हो तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये- नेता प्रतिपक्ष चंदेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ग्राम भैसों (पामगढ़) जिला जांजगीर-चाम्पा का अचानक दौरा किया तथा ग्राम के गौठान का निरीक्षण किया, गौठान में 12 से अधिक गौ माताओं के कंकाल मिले। इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों ने बताया कि पिछले 1 माह से ग्राम भैसों के इस गौठान में 90 से अधिक गायों की मृत्यु हुई है, अभी भी…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दिल्ली प्रवास पर, नियमित मेडिकल चेक-अप के उपरांत लौटेंगे रायपुर

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। डॉक्टर रमन सिंह के कार्यालय द्वारा बताया गया है कि पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह रूटीन मेडिकल चेक-अप के लिए दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनके पैर के अंगूठे में अंदर की ओर बढ़ रहे नाखून (Ingrowing Nail) की समस्या बताई गई है।  इस दौरान उनके अंगूठे के नाखून (Ingrowing Nail) का सामान्य ऑपरेशन कर अंगूठे का उपचार कर दिया गया है और अब…

Read More

सरोज पांडेय के वीडियो से पूर्व रमन भाजपा सरकार की कमीशनखोरी भ्रष्टाचार की खुली थी पोल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ऐसी कोई बात नहीं कही जिसमें महिलाओ के सम्मान को ठेस पहुंचे – धनंजय सिंह ठाकुर

भाजपा के भीतर ही सड़क की वीडियो को लेकर सरोज पांडेय की हुई किरकिरी अब पत्र लिखकर कर रही है प्रोपोगंडा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा नेत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के द्वारा कांग्रेस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के द्वारा सड़क के गड्ढे पर बनाई गई वीडियो से पूर्व की रमन भाजपा सरकार की कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की पोल खुल गई और भाजपा के भीतर ही सरोज…

Read More

गायों की मौत का नेता प्रतिपक्ष झूठा दावा कर रहे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल द्वारा पामगढ़ के ग्राम भैसा के गोठान में गायों की मौत के दावे भ्रामक फर्जी और मनगढ़त है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुद्दों के दिवालियेपन से जूझ रही भाजपा अब झूठ के सहारे राजनीति करना चाहती है। इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आम सभा में छत्तीसगढ़ के दो दिन में 71 आदिवासियों की मौत का फर्जी दावा किया था जबकि प्रदेश में कहीं भी एक साथ इतनी…

Read More

भाजपा का सेवा पखवाड़ा हवा हवाई निकला – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा का नाम दिया था और बताया गया था कि 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा लेकिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन के बाद से 17 सितंबर के बाद से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की छोटा, बड़ा कोई भी कार्यकर्ता, कोई भी नेता सेवा करते नही दिखा। इनकी सेवा पखवाड़ा की हवा एक दिन में ही निकल गयी। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी…

Read More

झमाझम बारिश के बीच विधायक ने सामाजिक भवन का किया भूमि पूजन ….सभी समाज के लोग ने मुझे जिस विश्वास से चुना मैं उसी विश्वास में खरा उतर कर आप के सेवा में सदैव हाजिर हूँ – यू.डी. मिंज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सोमवार को झमाझम बारिश के बीच विधायक यूडी मिंज ने आधा दर्जन समाज के लोगों को सामाजिक भवन की सौगात दी है । जानकारी अनुसार विकास खण्ड फरसाबहार के ग्राम पंचायत :- कोल्हेंनझरिया के गोवर्धनटोंगरी में ग्यार (यादव) 10 लाख  समाज,ग्राम पंचायत जामटोली में मुंडा समाज को 10 लाख ,सांवरा समाज को 10 लाख का भवन ,खड़िया समाज 10 लाख, भाट समाज 10 लाख, के लागत राशि से सामाजिक भवन का निर्माण होना है जिसे विधायक यूडी मिंज ने भूमि पूजन की सौगात दी है ।…

Read More

भाजपा के ट्रेन में चर्चा कार्यक्रम पर कांग्रेस ने कसा तंज, ट्रेन में चर्चा से पहले ट्रेन बंद होने पर चर्चा कर लें – मोहन मरकाम

मोदी के साथ चाय पर चर्चा के बाद जनता का खर्चा बढ़ गया, भाजपा के सांसद महंगाई बेरोजगारी पर चर्चा करने से भाग रहे भाजपा ने वोट पाने चाय पर चर्चा में जो सब्जबाग दिखाये थे, अब जनता से चर्चा करने से बच रहे हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा के 2024 लोकसभा चुनाव के लिए ट्रेन में चर्चा कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में अभी 18 महीना बाकी है। भाजपा नेताओं एवं सांसदो को ट्रेन में चर्चा…

Read More

टिकरापारा रायपुर में शिव मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, मां शीतला से प्रदेश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

शंकरजी का मंदिर बनने के बाद 33 कोटि देवी-देवताओं का आशीर्वाद हमें मिलेगा: बृजमोहन अग्रवाल संदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर शीतला मंदिर धीवर बस्ती टिकरापारा रायपुर में शिव मंदिर के भूमि पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। श्री अग्रवाल ने सभी भक्त जनों की भक्ति और भगवान शिव के मंदिर के नींव रखने के प्रयास की सराहना की। इस पवित्र अवसर पर सभी उत्साहित भक्तजनों के हर-हर महादेव के उदघोष से सारा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर…

Read More

हरियाली प्रसार योजना : तीन वर्षों में 83 लाख से अधिक पौधों का रोपण, वर्ष 2022-23 में 17 करोड़ से अधिक राशि का प्रावधान

पड़त भूमि के विकास तथा लोगों की आय वृद्धि में महत्वपूर्ण – वन मंत्री श्री अकबर हितग्राही को एक वर्ष में 50 पौधे से 5 हजार पौधे के रोपण की पात्रता हरियाली से आच्छादित हुआ 7400 हेक्टेयर रकबा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित ‘‘हरियाली प्रसार’’ योजना के अंतर्गत तीन वर्षों वर्षा ऋतु 2019, 2020 तथा 2021 में 83 लाख 31 हजार पौधों का रोपण किया गया है। इससे 07 हजार 400 हेक्टेयर रकबा हरियाली से आच्छादित हुआ है। इसमें हितग्राहियों तथा कृषकों की ओर…

Read More

ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना से छत्तीसगढ़ में अब तक 2 करोड़ से अधिक नागरिक लाभान्वित

नागरिक सुविधा बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ में मौजूद है सुदृढ़ आईटी अधोसंरचना डिजिटल इंडिया कांफ्रेंस में चिप्स छत्तीसगढ़ का प्रस्तुतिकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में राज्य के नागरिकों की सुविधाओं में वृद्धि के लिए अनेक नवाचार किये जा रहे हैं। राज्य में ऑनलाइन सेवाओं के लिए सुदृढ़ स्टेट डाटा सेंटर, सी.जी. स्वान और भारतनेट स्थापित हैं। आधुनिक नवीनतम तकनीक का उपयोग कर IPeG योजना विश्व बैंक से प्रायोजित है। चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ शर्मा ने यह जानकारी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित डिजिटल इंडिया…

Read More