समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देश के गुजरात में आयोजित हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला मल्लखंब टीम ने आज सेमीफायनल मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया। छत्तीसगढ़ महिला मल्लखंब टीम ने 80.1 अंक अर्जित किए। इस टीम में मोनिका पोटाई, सरिता पोयाम, संतय पोटाई, दुर्गेश्वरी कुमेटी, जयंती कचलाम, डिम्पी सिंह शामिल थे। छत्तीसगढ़ की महिला मल्लखंब टीम की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने…
Read MoreDay: October 8, 2022
36वां राष्ट्रीय खेल : छत्तीसगढ़ को मिला एक और पदक, महिला सॉफ्ट टेनिस की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देश में आयोजित हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेल के दौरान आज छत्तीसगढ़ के हिस्से एक और पदक आया। सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा के महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक मिला है। 36वें राष्ट्रीय खेल के दौरान सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा में मिली इस सफलता पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने टीम को बधाई दी है। गौरतलब है कि आज सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा के अंतर्गत महिला वर्ग का सेमीफाइनल मैच खेला गया। यह पूरा मैच दोनों ही टीमों के…
Read Moreमुख्यमंत्री रामचंडी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लोगों का आपस में रोटी-बेटी का है मधुर संबंध : मुख्यमंत्री श्री बघेल
मुख्यमंत्री ने गढ़फुलझर में सहकारी केंद्रीय बैंक, मंगल भवन, सार्वजनिक शौचालय और सरोवरों के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के गढ़फुलझर में आयोजित बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन व बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण और गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू तथा नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया भी थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रामचंडी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस…
Read Moreमुख्यमंत्री ने धान खरीदी को लेकर कलेक्टरों को दिए निर्देश, धान बेचने में किसानों को न हो कोई दिक्कत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
“प्रदेश में धान खरीदी के लिए पूरी तैयारी रखें” , राज्य में एक नवंबर से होगी धान खरीदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए समर्थन मूल्य धान खरीदी को लेकर पूरी तैयारी रखने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि, धान बेचने में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज से राजधानी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कानून-व्यवस्था…
Read Moreमंत्री डॉ डहरिया साहू समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में हुये शामिल, बड़गांव में साहू समाज भवन का किया लोकार्पण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकास खंड के अंतर्गत आने वाले गांव बड़गांव में आयोजित नरदहा ( नगपुरा) परिक्षेत्र के साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ समारोह में शामिल हुए । डा डहरिया ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई । इस अवसर पर उन्होंने समारोह में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज नरदहा नगपुरा परिक्षेत्र द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियोंके शपथ ग्रहण एवं साहू समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण के इस…
Read Moreमुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की : प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने अधिकारी सजग रहकर कार्य करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ऑनलाईन गैम्बलिंग, जुआ-सट्टा, अवैध शराब पर कड़ाई से लगाएं अंकुश सूचना तंत्र मजबूत कर अपराध घटित होने के पूर्व ही रोकने का प्रयास करें नाईट पेट्रोलिंग नियमित होना चाहिए रात में महिलाओं को घर से निकलने में सुरक्षित महसूस हो विजिबल पुलिसिंग दिखनी चाहिए चिटफंड कम्पनियों की संपत्तियां हो कुर्क, निवेशकों को अधिक से अधिक राशि लौटाई जाए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां न्यू-सर्किट हाउस में दो-दिवसीय कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस-प्रशासन अच्छा काम कर रहें है, इसमें…
Read Moreकांग्रेसी कर रहे गैंगरेप, यह कैसी संस्कारी सरकार है ? – श्रीमती लक्ष्मी वर्मा
कहां गुम हैं राहुल, प्रियंका, यहां छत्तीसगढ़ आकर खोलें मोर्चा – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा की वरिष्ठ नेता व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने वैकुंठपुर चिरमिरी क्षेत्र के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य लोगों द्वारा नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के मामले में कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। लक्ष्मी वर्मा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वे छत्तीसगढ़ आएं और सरगुजा अंचल में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले अपनी पार्टी के संस्कारी युवा अध्यक्ष…
Read Moreमुख्यमंत्री 9 अक्टूबर को करेंगे मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
मुख्यमंत्री निवास में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अक्टूबर को शाम 4 बजे स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान करेंगे। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के 125 छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। सम्मान समारोह मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रावीण्य सूची में शामिल प्रत्येक छात्र-छात्राओं को…
Read Moreजब मंत्री डॉ डहरिया ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में अपना हाथ आजमाया, तोडगांव में खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकास खंड के तोड़गांव पहुंच कर वहां आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में शामिल हुए और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया इस समय प्रदेश भर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की धूम है। गांव-गांव में छत्तीसगढ़ के परम्परागत खेलों में लोगों की खास दिलचस्पी देखी जा रही है । नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के आकर्षण से अपने आप को रोक नहीं पाये उन्होंने भी गिल्ली डंडे के खेल…
Read Moreछत्तीसगढ़ की बदहाल हो रही कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल, कॉन्फ्रेंस से काम नहीं चलने वाला, मैदान में उतरें मुख्यमंत्री और गृहमंत्री – केदार गुप्ता
प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाए सरकार और जनता को दे सुरक्षा कांग्रेस सरकार प्रदेश में दम तोड़ रही कानून व्यवस्था का सच स्वीकार करें समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने मुख्यमंत्री की कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को व्यर्थ की कवायद करार देते हुए कहा है कि हालात इतने बद से बदतर हो चुके हैं कि ऐसी किसी कॉन्फ्रेंस से वह सुधरने वाले नहीं हैं। यह सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। मुख्यमंत्री कलेक्टर-एसपी की महफिल सजाकर टाइम पास करने की बजाय अपने गृहमंत्री के साथ…
Read More