समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भा.प्र.सं. रायपुर के प्राध्यापक, रंजन दासगुप्ता और प्राध्यापक राजेश पाठक ने एकाउंटिंग श्रेणी में आईसीएआई अंतर्राष्ट्रीय शोध पुरस्कार जीता। प्रा. दासगुप्ता और पाठक वे तीन भारतीय शोधकर्ता थे, जिन्होंने समारोह के दौरान स्वर्ण पुरस्कार जीते। आईसीएआई अंतरराष्ट्रीय शोध पुरस्कार 2022 द्वारा, नवाचार और लाभदायक परिणामो को बढ़ावा देने वाले वैश्विक शोध समुदायों के योगदान को सम्मानित किया जाता है। ये पुरस्कार व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक शोध-आधारित पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करते है, जिससे वैश्विक वित्तीय बाजारों में जनहित…
Read MoreDay: October 22, 2022
भारतीय फुटबॉल अंडर 17 टीम : कप्तान अष्टम उरांव व खिलाड़ी सुधा अंकिता तिर्की के गुमला आगमन पर उपायुक्त ने किया सम्मान !
उपायुक्त ने अष्टम उरांव को बनाया ‘किशोरी समृद्धि योजना का ब्रांड एंबेसडर’ मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-गुमला भारतीय फुटबॉल अंडर 17 टीम की कप्तान अष्टम उरांव एवं खिलाड़ी सुधा अंकिता तिर्की के गुमला आगमन के उपरांत उपायुक्त सुशांत गौरव ने अपने सभाकक्ष में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान उपरोक्त दोनों खिलाड़ियों के अलावा इन खिलाड़ियों के परिजन भी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के परिजनों को भी उपायुक्त ने गुलदस्ता देकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। उपायुक्त ने कहा कि गुमला की इन बेटियों ने न केवल इस जिले का बल्कि…
Read Moreदीपदान : शहर की समृद्धि, खुशहाली और समरसता के लिए जले हजारों दीये, धनतेरस की शाम में जगमगा उठा मुरली बगीचा तालाब
बड़े से बड़े अंधकार को भगाने के लिए एक दीया होता है काफी – उपायुक्त मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-गुमला नगर परिषद के तत्वाधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धनतेरस शनिवार की शाम मुरली बगीचा तालाब में सामूहिक दीप-दान का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे उपायुक्त से सुशांत गौरव ने कहा कि यह अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है, जो कि अंधकार मिटाने का संदेश देता है। कहा कि जिस प्रकार यहां पहुंचे व्यक्ति ने सिर्फ एक दीया जलाकर पूरे तालाब परिसर को…
Read Moreसांसद गोमती साय को हरदिया पटेल विकास समिति रायगढ़ के द्वारा सौंपा गया ज्ञापन !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पटेल/पटैल हरदिया जाति को भारत सरकार के केंद्रीय सूची के पिछड़ा वर्ग 33(A) में शामिल करवाने हेतु रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती गोमती साय को समाज प्रमुख द्वारा सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन आवेदन दिया गया। उक्त ज्ञापन आवेदन सौंपने के कार्यक्रम में हरदिया पटेल जिला रायगढ़ के जिला अध्यक्ष कृपा सिंधु पटेल पनीखेत, हरदिया पटेल समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरषोत्तम पटेल चपले, हरदिया पटेल के जिला उपाध्यक्ष नूतन पटेल, छोटेदेवगांव हरदिया पटेल जिला सलाहकार रविशंकर पटेल, खैरपाली हरदिया पटेल पूर्व जिला सचिव आनंद राम पटेल, रानीसागर…
Read More“वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस” पर लोगों को किया गया जागरूक, 27 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रमों का होगा आयोजन
घेंघा रोग के लक्षण, कारण तथा निवारण के बारे में बताते हुए आयोडीन युक्त नमक खाने के लिए उनको प्रेरित किया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर/तखतपुर आयोडीन की कमी से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्यगत समस्याएं होती हैं और बच्चों के विकास पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इससे बचने के लिए आयोडीन युक्त नमक का उपयोग करना चाहिए। “वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस” के अवसर पर इसकी जानकारी दे कर लोगों को जागरूक किया गया, साथ ही 27 अक्टूबर तक आयोडीन अल्पता से होने वाली बीमारियों से बचाव…
Read Moreसरकंडा थाना क्षेत्र की दुकानों का कटा चालान और हटाए गए प्रतिबंधित विज्ञापन, तंबाकू उत्पाद के नियम तोड़ने वाले दुकानदारों पर लगा जुर्माना
विज्ञापन से जुड़े पोस्टर, पंपलेट, ब्रोशर एवं अन्य विज्ञापन सामग्री जो तंबाकू कंपनी द्वारा प्रदान की जाती है, वह विक्रय केंद्र में प्रदर्शित करना है प्रतिबंधित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग बिलासपुर के संयुक्त दल द्वारा शुक्रवार को सरकंडा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई हुई। इस दौरान थाना सरकंडा अंतर्गत मोपका क्षेत्र में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा अधिनियम 2003) का उल्लंघन करने पर अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 11 चालान काटे गए, साथ ही तंबाकू उत्पाद से संबंधित विज्ञापनों को…
Read Moreधनतेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर जशपुर जिला पुलिस प्रशासन ने अंचल के शहीदों के परिवारों को दी पर्व शुभकामनाएं !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के मार्गदर्शन में जशपुर पुलिस के द्वारा जिले के अमर शहीदों के परिवार जनों से मिलकर आज उन्हें धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। इस पर्व के अवसर पर उन्हे मिठाई, पटाखे आदि प्रदान किए गए एवं उनके कुशल क्षेम की जानकारी ली गई।
Read Moreत्यौहारी सीजन में मिलावटी व गुणवत्ताहीन मिठाई एवं खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने जिला प्रशासन की टीम ने किया होटलों का निरीक्षण, विभिन्न होटलों से 47 हजार 500 रुपए की हुयी चालानी कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ त्योहारी सीजन में मिलावटी व गुणवत्ताहीन मिठाई एवं खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न मिठाई दुकानों में निरीक्षण किया गया। जिसमें गत दिवस भटगांव स्थित बालाजी होटल से बर्फी वह बूंदी लड्डू का खाद्य नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया व श्री होटल भटगांव में अत्यधिक गंदगी मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संचालक को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किया गया। उक्त फर्म से 10 किलो अवमानक चमचम मिठाई को नष्ट कराया गया अन्य होटल व मिठाई दुकान के…
Read Moreदीपावली पर्व पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने यातायात पुलिस द्वारा की गई मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही, वाहन चालकों से कुल 16,500/-रूपये लिया गया समन शुल्क
मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 55 वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा वाहन चेकिंग के दौरान, नो पार्किग में खड़े वाहनों पर 23 प्रकरण में 6900/-रूपये, बिना नम्बर लिखे 03 वाहनों पर 900/- रूपये, बिना रिफ्लेक्टर के 27 वाहनों पर 8100/- रूपये, मो.सा. में तीन सवारी चलने के 02 प्रकरण में 600/- रूपये, कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया गया। दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुये आम लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जिसके कारण भीड़ होने से आम नागरिकों द्वारा वाहन को…
Read Moreदीपावली पर्व पर शहीद परिवारों का किया गया सम्मान, मिठाईयां एवं पटाखे भेंटकर दीपावली की दी गई अग्रिम शुभकामनाएं !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा जिला कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत शहीद परिवारों का दीपावली पर्व पर सम्मान कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना-चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में निवासरत शहीद परिवारों के घर जाकर उन्हें पटाखे, मिठाई, श्रीफल आदि भेंटकर दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।
Read More