रेल मदद हेल्पलाइन के माध्यम से किया जा रहा है यात्रियों की त्वरित सहायता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन द्वारा रेल मदद हेल्पलाइन द्वारा प्राप्त सभी मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यात्रियों की हरसंभव सहायता की जा रही है। इसी संदर्भ में आज गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस के ए-2 कोच में अहमदाबाद से रायगढ़ तक यात्रा कर रहे श्री सुजीत को अपने बच्चे के लिए दूध(बेबी फूड) की जरूरत पड़ी। उन्होंने रेल मदद हेल्पलाइन 139 में इसकी जानकारी दी। जानकारी प्राप्त होते ही मंडल रेल प्रशासन द्वारा उन्हें शहडोल स्टेशन में दूध (बेबी फूड) उपलब्ध कराया गया। इस कार्य…

Read More

कोरबा-कोच्चुवेली-कोरबा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर  रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 22647/22648 कोरबा-कोच्चुवेली-कोरबा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-कोच्चुवेली एक्सप्रेस में दिनांक 16 एवं 29 अक्टूबर तथा 02 एवं 05 नवम्बर 2022 को तथा गाड़ी संख्या 22648 कोच्चुवेली-कोरबा एक्सप्रेस में दिनांक 31 अक्टूबर एवं 03, 07 व 12 नवम्बर 2022 को उपलब्ध रहेगी | इस…

Read More

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रेफिक व पावर ब्लॉक के फलस्वरुप टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा प्रभावित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के महाली मारूप-राजखरसावन स्टेशनों के मध्य समपार संख्या-160 में सुरक्षित सड़क यातायात सुनिश्चित करने हेतु बनाए जा रहे रोड़ ओवरब्रिज में गर्डर लांचिंग कार्य हेतु दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को ट्रेफिक व पावर ब्लॉक लिया गया है | इसके फलस्वरूप दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को टाटानगर एवं इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । इसके साथ ही दिनांक 27 अक्टूबर 2022 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस को…

Read More

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का हुआ वृहद आयोजन, अब वृद्धजनों के लिए होगा हर गुरुवार विशेष

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ भारत सरकार आयुष मंत्रालय के निर्देश पर बीते 23 अक्टूबर को जिला आयुर्वेद कार्यालय में आयुर्वेद दिवस का वृहद आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.मीरा भगत के दिशा-निर्देश में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के संबंध में जिला नोडल अधिकारी डॉ.प्रशांत कुमार सक्सेना ने बताया कि 26 सितंबर 2022 से 23 अक्टूबर तक हर घर आयुर्वेद घर-घर आयुर्वेद विषय पर इस वर्ष आयुर्वेद दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में सम्पूर्ण जिले में पहले सप्ताह में आयुर्वेद और आहार, दूसरे में…

Read More

धान खरीदी की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न, धान खरीदी सभी समितियों में सुचारू रूप से हो शिकायत की गुंजाइश न रखें- कलेक्टर

इस बार 2 लाख 30 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य 1 नवम्बर से 31 जनवरी तक होगी धान खरीदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला पंचायत सभाकक्ष में  खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था तथा किसी भी समिति से कोई शिकायत न आने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसमें किसानों को उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने में सुविधाओं…

Read More

लोक आस्था का गोवर्धन पर्व सभी के जीवन में नव उर्जा और बंधुत्व का संचार करे : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने ग्राम बेलौदी में स्वजन और ग्रामीण जनों के साथ मनाया गोवर्धन पूजा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अन्नकूट के नाम से भी पहचाने जाने वाली गोवर्धन पूजा आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के ग्राम बैलोदी में अपने स्वजनों और ग्रामीण जनों के बीच हर्षाेल्लास के साथ मनाई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि लोक आस्था का यह पर्व सभी के जीवन में नव उर्जा और बंधुत्व का संचार करे, हर घर धन धान्य से परिपूर्ण हो। उन्हांेने गोवर्धन पर्व को प्रकृति प्रेम व परोपकार का…

Read More

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में एक नवंबर को होगा एक दिवसीय कार्यक्रम, स्थानीय कलाकार प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला मुख्यालयों में एक नवंबर को एक दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजन के संबंध में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभाग की विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। विभिन्न विभागों में विशेष उपलब्धियों को विशेष…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन और देवारी तिहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सपरिवार गौरी-गौरा, गोवर्धन पूजा कर गौ-माता को खिचड़ी खिलाई लोकधुनों के बीच सुआ नर्तक दल और राउत नाचा दल ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां मुख्यमंत्री ने लोक कलाकारों का किया उत्साहवर्धन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में हर साल की तरह इस साल भी गोवर्धन और देवारी तिहार पारंपरिक हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। निवास में आयोजित देवारी तिहार एवं गोवर्धन पूजा उत्सव में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के…

Read More

कलेक्टर चंदन कुमार ने किया बड़े किलेपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने बुधवार को बड़े किलेपाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता के प्रति पूरी सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां किए जाने वाले स्वास्थ्य जांच के संबंध में भी जानकारी ली और अधिक से अधिक प्रकार की जांच सुविधाएं यहां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे निजी उपचार को…

Read More

करतला के गौठान में हुआ जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम, आजीविका के केंद्र के रूप में विकसित हो रहे जिले के गौठान – कलेक्टर श्री झा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत करतला स्थित गौठान में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव झा ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में गौठान में गायों को तिलक लगाकर माला पहनाया और अन्नकूट का प्रसाद खिला कर गोवर्धन पूजा की परंपरा निभाई। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि गोवर्धन पूजा का धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व है। यह पूजा पहले से होते रहा है। शासन द्वारा नरवा गरवा, घुरवा व बारी योजना के तहत संचालित गौठानों में…

Read More