जब कर्मचारियों का एनपीएस में जमा पैसा केंद्र से मांगते है छग के भाजपाई विरोध करते है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वित्तमंत्री निर्मलासीतारमण से राज्य के कर्मचारियों के एनपीएस में जमा 17,240 करोड़ की राशि वापस किये जाने की मांग का राज्य के भाजपा नेताओं के द्वारा विरोध किये जाने पर कांग्रेस ने भाजपा की कर्मचारी विरोधी रवैय्या बताया है। प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता स्पष्ट करे कि वे कर्मचारियों के ओल्ड पेंशन स्कीम के समर्थन…
Read MoreMonth: November 2022
भानूप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने शिक्षिका को उम्मीदवार बनाया और भाजपा ने बलात्कारी को : रमन सिंह भाजपा उपचुनाव में बच्ची के बलात्कारी के लिए वोट मांग रहे हैं और कांग्रेस शिक्षिका के लिये – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में बड़ा अंतर है। कांग्रेस पार्टी भानूप्रतापपुर के उपचुनाव में दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी जो शिक्षिका थी उनको अपना उम्मीदवार बनाई है और भानूप्रतापपुर विधानसभा के 1 लाख 1 हजार से अधिक महिला मतदाताओं का सम्मान की है वहीं भाजपा ने 15 साल के मासूम बच्ची अबोध बालिका के साथ रेप गैंगरेप और पॉस्को एक्ट के आरोपी ब्रम्हानंद नेताम को प्रत्याशी बनाकर भानुप्रतापपुर के माता बहनों बेटियों का अपमान किया है। भानुप्रतापपुर विधानसभा की…
Read Moreसंभागस्तरीय अंतर जिला इलेक्शन क्विज में कोंडागांव और भाषण प्रतियोगिता में सुकमा ने फहराया परचम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर संभाग स्तरीय अंतर जिला इलेक्शन क्विज और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। क्विज प्रतियोगिता में कोंडागांव के डुकेश्वर कावड़े और कुमारी चेतना बघेल ने प्रथम स्थान और कांकेर के रुपेश कुमार कोर्राम व रैनसिंह कांगे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में सुकमा के अभिषेक तिवारी ने प्रथम स्थान और जगदलपुर की मधुमिता कोष्टा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर श्री हरेश मंडावी उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हितेश बघेल,…
Read Moreअवैध कच्ची महुआ शराब रखने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से छः लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब की गई बरामद, न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया जेल.
आरोपी भरत लाल सोनी के विरूद्ध अकलतरा पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत की गई कार्यवाही अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 25 नवंबर 22 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि संजयनगर अकलतरा का भरत लाल सोनी अवैध कच्ची महुआ शराब रखा है, जिस पर अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ भरत लाल सोनी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट…
Read Moreभ.प्र.सं. रायपुर ने ऑनलाइन ईपीजीपी एचआर का शुभारंभ करने के लिए वेरांडा लर्निंग और एसएचआरएम के साथ हाथ मिलाया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भ.प्र.सं.रायपुर ने ताज पैलेस, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय एसएचआरएमवार्षिक सम्मेलन और एक्सपो 2022,जिसमें प्रमुख मानव संसाधन व्यावसायिकों ने भाग लिया,में 24 नवंबर, 2022 को वेरांडा लर्निंग सॉल्यूशंस लिमिटेड (“वेरांडा”) जो सार्वजनिक सूचीबद्ध शिक्षा कंपनी (बीएसई: 543514, एनएसई: वेरांडा) है, जिसका प्रतिनिधित्व इसका ब्रांड एडूरेका करता है, और सोसाइटी फॉर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट(एसएचआरएम) के साथ भागीदारी करते हुए मानव संसाधन में कार्यकारी एमबीए कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। यह दो वर्षीय परास्नातक कार्यक्रम लाइव समकालिक सत्रों के संयोजन के माध्यम मिश्रित विधा में प्रदान किया…
Read Moreराजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए ’घर-घर अभियान’ : पटवारी घर-घर जाकर लोगों से ले रहे हैं राजस्व प्रकरणों से संबंधित समस्याओं की जानकारी
धमतरी तहसील में अभिनव पहल लोगों को घर पहुँचकर आय जाति निवास प्रमाण पत्र हेतु किया जा रहा आवश्यक सहयोग लोगों को पटवारी तहसील कार्यालय के नहीं लगाने पड़ रहे हैं चक्कर धमतरी तहसील के 70 हजार 643 खाताधारकों में से पटवारियों ने अब तक किया 19 हजार लोगों से घर जाकर संपर्क फौती नामांतरण के 370 प्रकरण भुईयां पोर्टल दर्ज कर प्रारंभ की गई नामांतरण की प्रक्रिया 1806 लोगों को जाति प्रमाण पत्र हेतु दिए गए आवश्यक दस्तावेज स्कूलों में 15 हजार 274 विद्यार्थियों के बनाए गए जाति प्रमाण…
Read Moreमुख्य सचिव ने की राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्यों की समीक्षा : राज्य स्तरीय हाईपॉवर कमेटी की बैठक सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्य वाले सभी जिलों के प्रभावितों को मुआवजे का वितरण, लंबित भू-अर्जन की प्रक्रिया वृक्षों की कटाई, परिसम्पत्तियों का चिन्हांकन और उनके अवार्ड पारित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें। श्री जैन ने राष्ट्रीय राजमार्गों और भारत माला परियोजना के तहत बनने वाले सड़कों के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन निर्माण कार्यो के लिए प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन क्षेत्रों में सड़कों…
Read Moreभानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन : फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर कर सकते हैं मतदान
भारत निर्वाचन आयोग ने 12 तरह के वैकल्पिक पहचान पत्रों को किया है मान्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आगामी 5 दिसम्बर को भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान हेतु भारत निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (EPIC) के साथ ही 12 तरह के अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों को मान्य किया है। वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे मतदाता इनमें से कोई एक पहचान पत्र दिखाकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। आयोग ने वैकल्पिक पहचान पत्र के रूप में आधार कॉर्ड, मनरेगा जॉब कॉर्ड,…
Read Moreभाजपा विधि प्रकोष्ठ और भाजपा नेता हाईकोर्ट के आदेश और सुप्रीम कोर्ट के प्रावधानों से अनजान बनकर झूठ बोल रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी का मूल चरित्र आरक्षण विरोधी है !
रमन सरकार ने षडयंत्रपूर्वक ‘ननकीराम कंवर कमिटी’ और ‘सीएस कमिटी’ के आंकड़े छुपाये, अब भाजपाई घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का मूल चरित्र आरक्षण विरोधी है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ अनर्गल बयानबाजी कर दूसरों पर दोष मढ़कर रमन सरकार के षड्यंत्रों पर पर्दा डालने का कुत्सित प्रयास कर रहा हैं। जब रमन सरकार के दौरान 58% प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया, तब प्रमाणित आधार प्रस्तुत करने और नवी अनुसूची…
Read Moreमलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का सातवां चरण 1 दिसम्बर से, स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर करेंगे मलेरिया की जांच, पीड़ितों का तत्काल इलाज शुरू करेंगे
दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर में चलाया जाएगा सघन अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के सातवें चरण की शुरूआत 1 दिसम्बर से होगी। राज्य के चार मलेरिया संवेदी जिलों बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा में एक माह तक यह अभियान संचालित किया जाएगा। मलेरिया के मामलों को निम्नतम स्तर तक ले जाकर पूर्ण मलेरिया मुक्त राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश में लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के पिछले छह चरणों के अच्छे…
Read More