मंत्रीपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में वनोपज आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने अहम निर्णय

छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड अंतर्गत अब त्रिपक्षीय एमओयू के आधार पर स्थापित उद्योगों से 40 प्रतिशत की छूट के साथ क्रय करते हुए संजीवनी एवं अन्य माध्यमों से विक्रय छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों की बढ़ेगी संख्या: उद्योगों को अपना हर्बल उत्पाद विक्रय करने में होगी सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ में वनोपज आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अहम निर्णय लिया गया है। इसके तहत त्रिपक्षीय एमओयू के आधार पर स्थापित वनोपज आधारित उद्योगों द्वारा जो…

Read More

केबिनेट की बैठक में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान में संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन : प्राकृतिक आपदा के विरूद्ध प्रभावित व्यक्तियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि में बढ़ोतरी का किया गया है प्रावधान

बारहमासी फसल हानि पर आर्थिक सहायता 18,000 रूपए से बढ़ाकर 22,500 रूपए प्रति हेक्टेयर करने का प्रावधान सामान्य क्षेत्र में मकान की पूर्ण क्षति 1,20,000 रूपए तथा पहाड़ी क्षेत्र में 1,30,000 रूपए की सहायता का प्रावधान संशोधन में पंजीकृति भूमिहीन श्रमिक की आजीविका क्षति पर आर्थिक सहायता का जोड़ा गया नया प्रावधान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में  आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में भारत सरकार के संशोधन के अनुसार राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6 क्रमांक 4 में राजस्व…

Read More

छत्तीसगढ़ की नवीन मछली पालन नीति केबिनेट में मंजूर : नीलामी नहीं, अब मछली पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर दिए जाएंगे तालाब और जलाशय

सामान्य क्षेत्र में मछुआ समुदाय धीवर (ढ़ीमर), निषाद (केंवट), कहार, कहरा, मल्लाह के मछुआ समूह और मत्स्य सहकारी समिति आबंटन में प्राथमिकता अधिसूचित क्षेत्रों में जनजाति वर्ग के मछुआ समूह और मत्स्य सहकारी समिति को आबंटन में प्राथमिकता प्रति सदस्य जलक्षेत्र आबंटन सीमा में कमी से लाभान्वितों की संख्या हो जाएगी दोगुनी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज छत्तीसगढ़ राज्य की नवीन मछली पालन नीति में मछुआरा के हितों को ध्यान में रखते हुए संशोधन को मंजूरी दी…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की पत्रकारवार्ता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जेल भेजे जाने के बयान पर कहा – मुख्यमंत्री झूठ बोलकर सहानुभूति चाहते है, काम तो कुछ किया है नहीं !

4 सालों से प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में होने के बावजूद न अपने मामले सुलझा पा रही है और न प्रदेश के. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारवार्ता कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव दौरे और बीते 4 वर्षों में कांग्रेस सरकार द्वारा राजनांदगांव के विकास हेतु नहीं किये गए कार्यों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। बीते 4 सालों में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को लूटने के…

Read More

पुलिस जन चौपाल का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का किया गया निराकरण, स्कूली बच्चों को साइबर अपराध व धोखाधड़ी से बचाव के बारे में दी गई जानकारी

छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी “अभिव्यक्ति ऐप” की दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने थाना और चौकी प्रभारियों को पुलिस और आम जनता के बीच मधुर संबंध बनाने, लोगों की समस्याओं का निराकरण करने को लेकर पुलिस जन चौपाल लगाने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को थाना प्रभारी रामानुजनगर प्रशिक्षु डीएसपी दीपमाला कुर्रे के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पटना में स्कूली बच्चों को महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी से…

Read More

तंबाकू-धूम्रपान मुक्त शैक्षणिक संस्थान के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित : कॉलेज के छात्रों एवं शिक्षकों ने लिया तंबाकू-धूम्रपान मुक्ति का लिया संकल्प

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले को तंबाकू एवं धूम्रपान मुक्त बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिले के समस्त महाविद्यालयों को तंबाकू मुक्त महाविद्यालय बनाने  के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के सहयोग से समस्त महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नोडल शिक्षकों के लिए आयोजित कार्यशाला में उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों ने तंबाकू-धूम्रपान मुक्ति का संकल्प…

Read More

अंगदान कर राज्य के लिए प्रेरणा बनीं ‘अमरजीत कौर’ : मरणोंपरांत परिवार की सहमति से राज्य को मिला पहला अंगदान, जरूरतमंद कई लोगों को देगा जीवनदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर : “अंगदान महादान” की परिकल्पना को साकार करते  हुए राजधानी रायपुर निवासी 44 वर्षीय अमरजीत कौर ने अंगदान कर छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणा बन गई हैं। शनिवार 19 नवंबर को उनके आकस्मिक निधन के पश्चात उनके परिवार वालों की सहमति और मदद से उनका अंगदान हुआ। इस तरह अंगदान यानि (हृदय, लीवर, दोनों किडनी और दोनों आंखें) दान कर जरूरतमंद कई लोगों की जान उन्होंने बचाई। अंगदान कर स्व. अमरजीत कौर ने मरने के बाद भी अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के लिए…

Read More

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस लाईन सूरजपुर में पुलिस जवानों के लिए रिफ्रेसर कोर्स का हुआ शुभारंभ, जिले के सभी थाना-चौकी से 1-1 जवान को किया गया ही सम्मिलित.

आउटडोर में शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, हथियारों के बारे में भी दिया जायेगा प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर पुलिस लाईन सूरजपुर में पुलिस जवानों का 15 दिवसीय रिफ्रेसर कोर्स का आयोजन किया गया है, जिसमें जिले के सभी थाना-चौकी से 1-1 जवानों को बुलाया गया है। इस कोर्स में जवानों को वर्तमान में घटित हो रहे अपराधों के सबंध में न सिर्फ जानकारी दी जाएगी, बल्कि उन्हें आंतरिक प्रशिक्षण के अंतर्गत पुलिस प्रशासन और व्यवहार, थाना प्रबंधन, साइबर क्राइम, आईपीसी सहित अन्य…

Read More

भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर ने डिजिटल हेल्थ एकेडमी (डिजिटल हेल्थ एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड का एक एस.बी.यू) के साथ समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नई दिल्ली : भारत के उत्‍कृष्‍ट प्रबंध संस्थानों में से एक भारतीय प्रबंध संस्थान, रायपुर ने डिजिटल स्वास्थ्य पर अपनी तरह का पहला ऑनलाइन पाठ्यक्रम आरंभ करने के लिए डिजिटल हेल्थ एकेडमी (डिजिटल हेल्थ एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड का एक एस.बी.यू.) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। डिजिटल हेल्थ एकेडमी की स्थापना डॉ. राजेंद्र प्रताप गुप्ता द्वारा की गई थी। वह शीर्ष नीति निर्माताओं में से एक और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में कई पथ-प्रदर्शक सुधारों के पीछे उत्‍तरदायी व्‍यक्ति हैं। वह संयुक्त राष्ट्र…

Read More

केतकी भूमिगत खदान में बंधक बनाकर डकैती के मामले में 2 और आरोपी हुए गिरफ्तार, कब्जे से लूट किया गया एक नग मोबाईल हुआ बरामद.

मामले में 2 अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी की जा रही है सरगर्मी से समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : माईन्स कालोनी विश्रामपुर निवासी विनोद पटेल ने दिनांक 31 जनवरी 22 को थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 30 जनवरी के रात्रि में अज्ञात नकाबपोश चोरों के द्वारा केतकी भूमिगत खदान में घुसकर सुरक्षागार्ड, इलेक्ट्रीशियन व माईनिंग सरदार को डरा धमकाकर बंधक बनाकर सभी का मोबाईल अपने कब्जे में लेकर यूनिट स्टोर का दरवाजा को तोड़कर सीसीटीव्ही कैमरा के तार को काटकर 1 नंबर इंक्लाईन से पीव्हीसी…

Read More