छत्तीसगढ़ में ड्रोन उत्पादन इकाई की जल्द होगी स्थापना : इथेनॉल उत्पादन यूनिट की स्थापना के लिए 140 करोड़ का होगा निवेश

प्रगति मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ बिज़नेस समिट में दो एमओयू पर हुये हस्ताक्षर देश के विभिन्न हिस्सों से आये उद्यमी, निर्यातक और व्यवसायियों ने लिया भाग समदर्शी न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली, नई दिल्ली के प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ बिज़नेस समिट का आयोजन किया गया, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए उद्यमी, निर्यातक और व्यवसायियों ने भाग लिया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन ने इथेनॉल व ड्रोन उत्पादन इकाई स्थापना के लिए दो एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। बिज़नेस समिट में छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री श्री शिव डहरिया ने छत्तीसगढ़…

Read More

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव : चारामा मंडल की बैठक के दौरान उपचुनाव के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की सभी चुनावी कार्यों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र !

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया, कहा- आदिवासी समाज में आक्रोश, हमारी जीत सुनिश्चित – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर चारामा : भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में आज नामांकन वापसी के दिन सर्व आदिवासी समाज की ओर से प्रत्याशी घोषित होते ही 14 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में अब 7 प्रत्याशियों के बीच भानुप्रतापपुर विधानसभा का उपचुनाव होगा। सर्व आदिवासी समाज की ओर से प्रत्याशी तय होते ही सियासत और भी तेज हो गयी है। ऐसे में भानुप्रतापपुर उपचुनाव…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज-रायपुर : औसत मासिक बिजली बिल बढ़ने पर अक्टूबर माह के बिल में उपभोक्ता से ली जाती है अतिरिक्त सुरक्षा-निधि, इस साल केवल 20 प्रतिशत उपभोक्ताओं से ही की गयी है अतिरिक्त सुरक्षा निधि की माँग !

कुल जमा सुरक्षा-निधि पर उपभोक्ता को वर्ष के अंत में ब्याज भी होता है देय समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि सप्लाई कोड के अनुसार विद्युत उपभोक्ताओं से प्रतिवर्ष एक बार सुरक्षा निधि पुनरीक्षित की जाती है. यह निर्धारित प्रक्रिया मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के समय से चल रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक मनोज खरे ने बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत सप्लाई कोड-2011 के अनुसार प्रतिवर्ष…

Read More

अवैध शराब बनाकर बेचने वाला एक आरोपी आठ लीटर महुआ शराब के साथ हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

चौकी सीएसईबी थाना कोतवाली जिला कोरबा द्वारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा आज दिनांक 22 नवंबर 2022 को चौकी में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि कोहड़िया चारपारा का मोहिन पुराने नाम का व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्टी का महुआ शराब बनाकर बिक्री करता है। आज भी महुआ शराब बनाया हैं, जिसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी शिवकुमार…

Read More

झारखंड प्रदेश की खबरें संक्षेप में …………….!

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-रांची झारखंड की जेलों में क्षमता से ज्यादा रखे गये हैं कैदी रांची : झारखंड के अधिकांश जेलों की स्थिति बदहाल है. जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी रखे गये हैं. पूरे झारखंड में 31 जेल हैं. जिनमें सात सेंट्रल, 17 जिला एवं 6 अनुमंडल कारागार हैं. एक ओपेन जेल हजारीबाग में है. इन 31 में से 23 जेलों में कैदियों की संख्या वहां की क्षमता से ज्यादा है. संताल परगना प्रमंडल के जेलों की स्थिति तो और भी अधिक भयावह है. आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा…

Read More

रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ कथक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारम्भ, खैरागढ़ विश्वविद्यालय में जुटे विशेषज्ञ.

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में आजादी के बाद समाज में कथक नृत्य की स्थिति पर किया जा रहा है गहन विचार-विमर्श समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर खैरागढ़ : शास्त्रीय नृत्य की शानदार प्रस्तुति के साथ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कथक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ हो चुका है। पहले दिन, प्रथम सत्र में कथक पर सार्थक चर्चा के बाद शाम को कुलपति पद्मश्री डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर की उपस्थिति में इंदौर की सुविख्यात कथक नृत्यांगना डॉ. सुचित्रा हरमलकर ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मध्यप्रदेश के मंदसौर में जन्मी और…

Read More

भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए नाम वापसी के बाद सात उम्मीदवार मैदान में, अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आबंटित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए आज नाम वापसी के अंतिम दिन 14 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद सात अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन वापसी के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को आज निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री ब्रम्हानंद नेताम को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी को हाथ, गोंडवाना गणतंत्र पाटी के श्री घनश्याम जुर्री को आरी, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के श्री डायमंड नेताम को नारियल फार्म, आंबेडकराईट पार्टी…

Read More

14 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस, भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन आज 14 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 21 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए थे, जिनमें से 14 अभ्यर्थियों ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया है। रिटर्निंग ऑफिसर से मिली जानकारी के अनुसार सर्वश्री नागेश कुमार माहला, रेवतीरमन गोटा, प्रमेश कुमार टेकाम, देवप्रसाद जुर्री, बलराम तेता, दुर्योधन दर्रो, जीवन राम ठाकुर, लक्ष्मीकांत गावड़े, रोहित कुमार नेताम, गौतम कुंजाम, सेवालाल चिराम, आयनुराम धु्रव, अर्जुन सिंह और…

Read More

क्वांटिफायबल डाटा आयोग ने छत्तीसगढ़ शासन को सौंपा प्रतिवेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश छबिलाल पटेल की अध्यक्षता में गठित क्वांटिफायबल डाटा आयोग द्वारा सर्वेक्षण उपरांत प्रतिवेदन आज छत्तीसगढ़ शासन को सौंप दिया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों का सर्वेक्षण कर क्वांटिफायबल डाटा प्रस्तुत करने के लिए आयोग का गठन किया गया था। गौरतलब है कि क्वांटिफायबल डाटा आयोग का गठन तीन वर्ष पूर्व किया गया था। क्वांटिफायबल डाटा आयोग द्वारा चिप्स के माध्यम से निर्मित मोबाइल एप्प एवं वेब…

Read More

विश्व मात्स्यिकी दिवस पर सरकार ने जारी की नई मछुआ नीति, नवा रायपुर के प्रमुख चौराहे का नामकरण मछुआरा समाज के महापुरूष के नाम पर होगा, मछुआ समाज की सदैव रही है गौरवपूर्ण भूमिका: भूपेश बघेल

बिलासपुर एयरपोर्ट बिलासा माता के नाम पर होना ऐतिहासिक निर्णय: कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मछुआरा समाज की भूमिका प्राचीन काल से आज तक सदैव गौरवपूर्ण रही है। हमारी सरकार ने नवा रायपुर में प्रमुख चौक का नामकरण मछुआरा समाज के गौरव को बढ़ाने के लिए उनके महापुरूष के नाम पर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमने मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया है। इस फैसले से मछुआरा भाईयों से जीरो प्रतिशत उन्हे ऋण तथा…

Read More