वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी.रविशंकर (IPS) द्वारा थाना कांसाबेल का किया गया आकस्मिक निरीक्षण : निरीक्षण में गंभीर अपराधिक मामलों एवं अन्य लंबित अपराधों का अविलंब निराकरण करने हेतु किया गया निर्देशित

थाना का रिकार्ड, रख-रखाव, साफ-सफाई दुरूस्त रखने एवं खामियों को तत्काल पूर्ण करने के भी दिये निर्देश जप्ती माल के निराकरण हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों की सुनी गई समस्यायें समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर आज दिनांक 4 नवंबर 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा थाना कांसाबेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में पंजीबद्ध गंभीर अपराधिक मामले का अविलंब निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही अन्य लंबित अपराधों का भी…

Read More

जादू-टोना (अंधविश्वास) करने की आशंका पर चार व्यक्तियों को डंडा से मारकर प्राणघातक चोट पहुंचाने वाले आरोपी आनंद मांझी को कोतबा पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार, 

चौकी कोतबा थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक  146/22 धारा 294, 506 बी, 323, 307 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध   समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी कोतबा क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती ने दिनांक 3 नवंबर 2022 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 02 नवंबर 2022 की रात्रि में अपने माता-पिता, भाई-बहन के साथ घर में खाना खाकर सोई हुई थी, कि बीती रात्रि में लगभग 01:30 बजे आरोपी आनंद…

Read More

कलेक्टर ने मनोरा तहसील कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण : दूर दराज से आने वाले लोगों का समय पर काम करने के दिए सख्त निर्देश

आलमारी में पर्ची चिपकाने के लिए कहा, जिससे जल्दी मिल सके फाईल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर ने आज मनोरा विकास खंड के तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और तहसीलदार से राजस्व के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने बटांकन, सीमांकन, नामांतरण, रिकार्ड दुरूस्ती करण, आय जाति निवास प्रमाण-पत्र की जानकारी ली और लंबित आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने अलमारी में पर्ची चिपकाने के निर्देश दिए और अलग-अलग फाइल को संधारित करने के लिए कहा, जिससे पर्ची के माध्यम से फाईल की जानकारी…

Read More

कलेक्टर ने मनोरा विकास खंड के जडिया सड़क निर्माण और पुलिया निर्माण का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य को बरसात से पहले पूरा करने के दिए सख्त निर्देश, कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज मनोरा विकास खंड के जडिया के सड़क निर्माण और पुलिया निर्माण का निरीक्षण किया और अधिकारी निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा लोगों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए निर्माण कार्य को बरसात से पहले शीघ्र पूर्ण करना  आवश्यक है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने…

Read More

कच्ची महुवा शराब बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब की गई बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में

आरोपी के लव साहू निवासी तिलाई के विरूद्ध थाना जांजगीर द्वारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 03 नवंबर 22 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम तिलई निवासी लव साहू कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है, जिसकी जानकारी प्राप्त होने पर जांजगीर पुलिस द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी लव साहू को पकड़ा गया। जहां मौके पर लव साहू उम्र 29 वर्ष निवासी तिलई के कब्जे…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की नवपदस्थ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम ने किया पदभार ग्रहण, छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर संभाला कामकाज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की नवपदस्थ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम ने आज जिला मुख्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवृतमान कलेक्टर श्री डी.राहुल वेंकट से प्रभार लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा भी उपस्थित रहे। डॉ.फरिहा आलम 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे सीईओ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के पद पर पदस्थ थी। कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कामकाज संभाला। जिसके पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभागों का निरीक्षण…

Read More