जशपुर: जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के  मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 42 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम मुढ़ी निवासी स्व. लरंगू की आग से जलने से 26 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नीमंगरी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी को

कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 30 नवम्बर तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की अधिकारिक वेबसाईट https://aissee.nta.nic.ac.in  पर 30 नवम्बर 2022 शाम 5.00 बजे तक आवेदन भरी जा सकेगी।

Read More

जशपुर कलेक्टर ने फरसाबहार के तपकरा और बोखी गौठान का किया निरीक्षण, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क निर्माण के लिए बोखी गौठान का किया गया है चयन

समूह की महिलाओं ने बताया कि खाद विक्रय से समूह को 93 हजार रूपए का लाभ हुआ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बुधवार को फरसाबहार विकासखण्ड के तपकरा और बोखी गौठान का निरीक्षण किया। स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद और गौठानों में किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि खाद बनाकर नियमित छनाई करके सोसायटी के माध्यम से खाद का विक्रय किया जा रहा है। खाद विक्रय से लक्ष्मी स्व सहायता समूह को 93 हजार रूपए का लाभ…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने हाट-बाजार में लगने वाले वाहनों और स्वास्थ केन्द्रों के मशीनों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश

मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना की निगरानी करने के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश बीएमओ आयुष्मान कार्ड का क्लेम और जरूरतमंद मरीजों को दवाईयॉ प्राथमिकता से उपलब्ध कराएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त जशपुर सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।  कलेक्टर ने अधोसंरचना निर्माण कार्यों की समीक्षा की और संबंधित कार्य एजेंसियों को कार्य में प्रगति लाने के…

Read More

342 ग्रामों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए लगा 40 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर, 81 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी फुल वोल्टेज में बिजली

धमतरी-नगरी के 132 केवी उपकेंद्र की क्षमता बढ़ कर हुई 80 एमवीए समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लगातार क्षमता वृद्धि का कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में धमतरी के नगरी स्थित 132/33 केवी उपकेंद्र में 40 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इसे आज सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया। इससे 342 गांवों में कृषि पंपों सहित 81 हजार उपभोक्ताओं को भरपूर वोल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति होगी। कंपनी की प्रबंध निदेशक उज्जवला बघेल ने इस…

Read More

वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हाथी दांत बरामद, पांच गिरफ्तार !

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-गुमला चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हाथी दांत बरामद किए गए और इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। चाईबासा के मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) सत्यम कुमार ने बताया कि वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने यहां बड़े पैमाने पर हाथी दांत की खरीद एवं बिक्री होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि इसी सूचना के आधार पर चाईबासा वन विभाग के अधिकारियों और जिला पुलिस ने कुम्हार टोली इलाके में छापा मारकर हाथी दांत…

Read More

झारखंड प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरें…………!

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-गुमला ईंट भटठा भरभरा कर गिरा, नाबालिग युवती सहित तीन मजदूरों की ईंटों के नीचे दबने से मौत गुमला : डुमरी प्रखंड के हुटाप गांव स्थित  ईंट भटठा भरभरा कर गिर गया जिसमें काम कर रहें नाबालिग युवती सहित तीन मजदूरों की ईंटों के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं कई मजदूरों के मरने की सूचना है। मृतकों में एक 14 साल की युवती,एक महिला एवं एक पुरुष मजदूर शामिल हैं। एटीएम मशीन तोड़ पैसे ले भागे चोर जमशेदुपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग चौक…

Read More

अवैध रेत खनन व परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी, 5 ट्रैक्टर जप्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन व परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज खनिज विभाग के अधिकारियों की टीम ने रेत के अवैध परिवहन मामले में कार्यवाही की है। खनिज टीम ने कार्यवाही करते हुए रेत के अवैध परिवहन में संलग्न पांच ट्रैक्टर को जप्त किया है। कार्यवाही के दौरान भिलाइखुर्द से एक ट्रैक्टर क्रमांक सीजी-12 एबी 1180 को जप्त किया गया है। जिसे कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। रजगामार से एक…

Read More

नवजात शिशु के बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक, जिले में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का आयोजन 21 नंवम्बर तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा प्रतिवर्ष की भांति जिले में इस वर्ष भी राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन 21 नवंबर तक किया जाएगा। इस वर्ष का थीम राष्ट्रीय नवजात शिशु (एनसुरिंग क्वालिटी हेल्थकेयर फॉर एवरी न्यूबॉर्न) है। सीएमएचओ डॉ एसएन केशरी ने बताया की यह सप्ताह मनाने का उद्वेश्य बच्चे की उत्तरजीवता और विकास के लिए नवजात शिशु की देखभाल के महत्व के बारे में जागरूकता लाना है। साथ ही संस्थागत व समुदाय आधारित नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए प्रतिवद्वता को सुनिश्चित करना…

Read More

श्रमिक संख्या शून्य होने पर रोजगार सहायकों का कटेगा मानदेय, सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश, कार्यक्रम अधिकारी देंगे प्रगति प्रतिवेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा नूतन कंवर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी सर्व जनपद पंचायत को  निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य संचालित किए जाए। जिस ग्राम पंचायत में श्रमिक संख्या शून्य रहेगी वहां के रोजगार सहायकों का एक दिन का मानदेय काटा जाए। सीईओ जिला पंचायत श्री कंवर ने निर्देशित किया कि माह नवंबर में श्रमिक संख्या शून्य वाले पंचायतों एवं उक्त संबंध में रोजगार…

Read More