टोकन के लिए किसान परेशान, सरकार की नीयत ठीक नहीं, 4 साल से किसानों के साथ मजाक कर रही है कांग्रेस- संदीप शर्मा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कोरिया और मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर जिले में टोकन तुंहर द्वार एप नहीं खुलने से किसानों को ऑफ लाइन टोकन के लिए किसानों को चक्कर लगाने मजबूर होने के कारण एक फीसदी किसानों की भी धान खरीदी न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार की मंशा ही नहीं थी कि एक नवंबर से धान खरीदी करे। जबकि सारा व्यय केंद्र सरकार करती है। भाजपा के दबाव में राज्य सरकार ने 1 नवंबर से धान खरीदी का ऐलान तो…

Read More

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से संवरी कनिष्का की सेहत : गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पोषण स्तर में हो रहा नियमित सुधार 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर विकासखंड मस्तूरी के ग्राम रिस्दा के दंपत्ति श्री महेश एवं श्रीमती कांति के लिए 16 दिसम्बर 2019 का दिन खुशियां लेकर आया। इस दिन उनके घर में बच्चे की किलकारी गूंजी। दंपत्ति बच्चे के जन्म से खुश तो थे लेकिन बच्ची के वजन को लेकर चिन्तित भी थे। सुपोषण अभियान से लाभान्वित होने से पहले कनिष्का का वजन 9 कि.ग्रा. था। कनिष्का मध्यम कुपोषित की श्रेणी में थी। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से लाभान्वित होने के बाद अब उसका वजन बढ़कर अब 11 किलो 700 ग्राम हो…

Read More

रमन सिंह भूपेश बघेल से माफी मांगे, रमन सिंह ने भूपेश बघेल का नहीं छत्तीसगढ़ियों का अपमान किया है – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रमन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुसवा बताये जाने पर कांग्रेस ने माफी की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह ने मुख्यमंत्री के लिये जिस भाषा का उपयोग किया है वह बेहद ही आपत्तिजनक और अशिष्ट है। 15 साल मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह सत्ता जाने के बाद उतना ज्यादा बौखला गये कि वह तीन चौथाई बहुमत के साथ निर्वाचित मुख्यमंत्री के लिये अभद्र और अशिष्ट भाषा प्रयोग करने के स्तर तक उतर गये है।…

Read More

भानुप्रतापपुर में भाजपा मुद्दाविहीन, चार साल में आदिवासी वर्ग की खुशहाली, रोजी, रोजगार के लिये अनेक कार्य हुये – मोहन मरकाम

भाजपा ने 15 साल आदिवासियों से धोखा दिया था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर में भाजपा मुद्दाविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के 4 सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। जनता, कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा के 15 साल की तुलना कर रही है। भाजपा ने 2003 में आदिवासियों को 10 लीटर दूध वाली गाय देने का वायदा किया था, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी का वायदा किया था, पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों…

Read More

हर जिले में शुरू होंगे मॉडल उचित मूल्य दुकान, राशन सामग्री के साथ-साथ मिलेंगी अन्य उपभोक्ता वस्तुएं

उपभोक्ताओं को मिलेंगी बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट सहित अन्य सुविधाएं खाद्य सचिव ने की पीडीएस, धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मॉडल शासकीय उचित मूल्य दुकान प्रारंभ होंगे। ये दुकानें जिलों में चरणबद्ध ढंग से शुरू की जाएंगी। खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने खाद्य अधिकारियों को इसके लिए तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मॉडल उचित मूल्य दुकानों में राशन सामग्र्री के साथ अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री के अलावा बैंकिंग कॉरस्पोंडेंट आदि की सुविधा भी दी जाएगी। खाद्य सचिव…

Read More

एच.आई.व्ही. पीड़ित मरीजों को मिल रही निःशुल्क दवा और अन्त्योदय अन्नयोजना का लाभ, एड्स पीड़ित लोगों का राज्य स्तरीय जीपा कन्वेंशन कार्यक्रम संपन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर संचालक स्वास्थ्य सेवायें भीम सिंह की अध्यक्षता में जीपा कन्वेंशन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। एचआई. व्ही. के साथ जी रहे लोग (पी.एल.एच.ए.) समाज में समानता के अधिकार के साथ जीवन व्यतित कर सकें, उनके साथ होने वाले सामाजिक भेदभाव को खत्म किया जा सके इस उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजन किया गया, ताकि ऐसे पीड़ित लोग एक नागरिक के रूप में मौलिक अधिकार जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य सूरक्षा, आवागमन जैसे मूलभूत आवश्यकताओं का उपयोग करने में सक्षम हो सकें। उक्त कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त परियोजना संचालक, डॉ. खेमराज…

Read More

अधिकारियों को नालियों की नियमित साफ-सफाई और मरम्मत कराने के निर्देश, शहर की साफ-सफाई और कचरों के निपटान में कोताही बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर ने मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी नगर में साफ-सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण मनेन्द्रगढ़ बस स्टैण्ड के समीप पसरी गंदगी देख नाराज हुए कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव आज सुबह मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने मनेन्द्रगढ़ में बस स्टैण्ड इलाके में जगह-जगह पसरी गंदगी को देखकर नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल साफ-सफाई कराने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि साफ-सफाई नियमित रूप से हो, यह हर हाल में सुनिश्चित…

Read More

प्रिंस अब पढ़ेगा, आगे बढ़ेगा : घूमंतू बच्चों का भविष्य संवारने कलेक्टर श्री ध्रुव की अभिनव पहल

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में चलेगा बाल-जतन अभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर चिरमिरी में बीते चार सालों से निवासरत राजा पनिका का 8 वर्षीय पुत्र प्रिंस अब स्कूल में पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ेगा, जीवन में आगे बढ़ेगा। कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव की विशेष पहल से प्रिंस को कचरा बिनने से छुटकारा मिल गया है। सोमवार को उसका दाखिला चिरमिरी के पोड़ी बाजार स्थित सरकारी स्कूल में हो जाएगा। प्रिंस को स्कूल जाने के लिए नया ड्रेस, पुस्तक, कॉपी और बैग मिल गया है। नगर निगम चिरमिरी के अधिकारी प्रिंस को अपने…

Read More

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के दो छात्र सेमीफाइनल में, भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी थिंक प्रतियोगिता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी थिंक प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के दो छात्रों कोे सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इन दोनों छात्रों की टीम को देश के शीर्ष 16 टीमों के रूप में चुना गया है। प्रतियोगिता में देशभर के 7500 स्कूलों ने भाग लिया था। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल पंप हाऊस कोरबा के दो छात्र खुशी चौहान और आदित्य साहू ने दो एलीमिनेशन राउंड और क्वार्टर फाइनल राउंड में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। खुशी चौहान कक्षा 12 वीं में…

Read More

डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय-रायपुर, स्वास्थ्य सचिव ने ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ की कमी को देखते हुए तात्कालिक रूप से वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए कहा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : स्वास्थ्य सचिव प्रसन्ना आर. ने आज डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय एवं शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय की संयुक्त बैठक ली। चिकित्सालय के टेलीमेडिसिन हाल में आयोजित बैठक में संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉक्टर विष्णु दत्त, अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालय डॉक्टर तृप्ति नागरिया, अधीक्षक अम्बेडकर अस्पताल डॉक्टर एस.बी.एस. नेताम तथा शासकीय फिजियोथेपी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रोहित राजपूत सम्मिलित हुए। बैठक में स्वास्थ्य सचिव प्रसन्ना आर. ने चिकित्सालय में एल…

Read More