समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार के द्वारा किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगभग थम सी गई है। यह सरकार और प्रदेशवासियों के लिए राहतभरी खबर है। राज्य में कोरोना जांच की 18 नवम्बर की रिपोर्ट के अनुसार मात्र दो जिले बालोद में एक और दुर्ग जिले में 6 व्यक्ति नये कोरोना संक्रमित मिले, जबकि शेष जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या निरंक है। राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मामले भी तेजी से…
Read MoreDay: November 20, 2022
21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन : ‘मोर मितान मोर संगवारी’ के माध्यम से दूर की जाएंगी भ्रांतियां
पहले चरण में दंपत्ति संपर्क सप्ताह, दूसरे चरण में नि:शुल्क नसबंदी सेवा प्रदान की जाएंगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह पखवाड़ा “अब पुरुष निभाएंगे जिम्मेदारी, परिवार नियोजन अपनाकर दिखाएंगे अपनी भागीदारी’’ की थीम पर मनाया जाएगा। दो चरणों में आयोजित पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के पहले चरण में पुरुष नसबंदी की जानकारी दी जाएगी और पुरुषों को इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण…
Read Moreप्रगति मैदान में राज्य दिवस पर दिखेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक नृत्यों का होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सांस्कृतिक संध्या में करेंगे शिरकत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नई दिल्ली, प्रगति मैदान में 21 नवंबर को दिल्लीवासियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में एम्फी थियेटर में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस का यह आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण कर स्टालों का अवलोकन करेंगे। छत्तीसगढ़ के पवेलियन में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की झलक देखने को मिल रही है। पवेलियन में…
Read Moreकिराना की खरीददारी के सवाल से परखा बच्चों का गणितीय ज्ञान : स्कूल निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने शिक्षक के रूप में बच्चों को पढ़ाया ‘विज्ञान के चमत्कार‘ का पाठ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शालाओं में अध्ययन-अध्यापन, शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लेने 18 नवम्बर शुक्रवार को आकस्मिक दौरे पर निकले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने मनेन्द्रगढ़ तहसील के ग्राम सिरोली की प्राथमिक शाला की कक्षा चौथी क्लास के बच्चों से किराना सामानों की खरीदी और राशि भुगतान के संबंध में सवाल पूछकर उनके गणितीय ज्ञान को परखा। सिरोली गांव के माध्यमिक शाला में आत्म रक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं से मिले और उनका हौसला बढ़ाया। हायर सेकेण्डरी स्कूल कोथारी…
Read More