मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के भविष्य के खिलाफ – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के जमा 17240 करोड़ रू. राज्य को वापस नहीं किया जाना छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के साथ अन्याय है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य सराकर ने कर्मचारियों के भविष्य और बुढ़ापे को सुरक्षित रखने ओल्ड पेंशन योजना शुरू किया था। मोदी सरकार उसमें भी अड़गा लगा रही है। मोदी सरकार संघीय ढांचे के खिलाफ भूपेश सरकार के हर जनकल्याणकारी काम में रोड़ा अटकाती आयी है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारियों के भविष्य को…

Read More

चीन के दुस्साहस पर ढुलमुल रवैया छोड़े मोदी सरकार, मोदी सरकार के डरपोक रवैये का खामियाजा भुगत रहे जवान – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के डरपोक रवैये के कारण चीन ने दूसरी बार तवांग में भारतीय सीमा का उल्लंघन करने का प्रयास किया है। मोदी सरकार के अनिर्णय वाले रवैये का खामियाजा हमारे देश के जवान भुगत रहे हैं। पिछली बार 2020 में गलवान में इसी प्रकार की घटना के दौरान भारतीय सेना के एक कर्नल समेत 20 जवान शहीद हो गए थे। उस घटना के बाद चीन के खिलाफ कोई कड़ा रुख नहीं अपनाए जाने के कारण आज उसी…

Read More

अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब किया गया बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल !

आरोपी नरेश कश्यप निवासी कुर्मी पारा पामगढ़ के विरुद्ध पामगढ़ पुलिस द्वारा धारा 34(2)आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पामगढ़ निवासी नरेश कश्यप उम्र 34 वर्ष अपने कब्जे में बिक्री हेतु अवैध रूप से महुआ शराब रखा है। जिसकी सूचना पर पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ आरोपी के कब्जे से अवैध महुआ शराब 8 लीटर…

Read More

भू-अर्जन से प्रभावित लोगों के मुआवजा और रोजगार के प्रकरणों का जल्द किया जाये निराकरण : कलेक्टर श्री संजीव झा ने भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

शिविर लगाकर ग्रामीणों के समस्याओं का करें निराकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिले में लंबित भू-अर्जन प्रकरण, मुआवजा वितरण व एवं रोजगार को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी के अतिरिक्त जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजेएसवाई, रेलवे, एसईसीएल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री संजीव झा ने भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों के अलावा अर्जन के…

Read More

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न : रामपुर विधायक ननकीराम ने कृषि उत्पादन बढ़ाने दिए सुझाव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। वर्चुअल रूप से आयोजित बैठक में रामपुर विधायक श्री ननकी राम कंवर भी शामिल हुए। बैठक में जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में उपलब्ध सिंचाई सुविधाओं और खरीफ-रबी फसलों की सिंचाई के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गयी। बैठक में शामिल विधायक श्री कंवर ने बारहमासी जल उपलब्धता और फसल उत्पादन के लिए जरूरी सुझाव दिये। उन्होंने गर्मी के सीजन में पानी उपलब्धता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित…

Read More

छात्रों के जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण करें : कलेक्टर श्री झा ने समय सीमा की बैठक में तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 17 दिसंबर को मनाया जायेगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने आज समय सीमा की बैठक में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सर्व जनपद को निर्देशित किया कि कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य 31 दिसंबर तक निश्चित तौर पर पूर्ण करके डाटा अपडेट किया जाये। डाटा एंट्री कार्य हेतु सहायक ग्रेड-03 सेवायें ली जायें। शासन के निर्देशानुसार राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 17 दिसंबर को सभी विभागों,…

Read More

अंबिका परियोजना प्रभावितों को रोजगार में देरी पर कलेक्टर श्री झा ने एसईसीएल के अधिकारियों पर जताई गहरी नाराजगी, एक सप्ताह में नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

कलेक्टर संजीव झा ने जनचौपाल में आमजनों की समस्या सुनी और किया निराकरण ग्राम बांधाखार से राहाडीह मार्ग की हालत सुधारने पीडब्ल्यूडी को दिए निर्देश जनचौपाल में 190 आवेदन प्राप्त हुए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में आमजनों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनचौपाल में आज 190 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। जनचौपाल में एसईसीएल कोरबा एरिया अंतर्गत प्रस्तावित अंबिका परियोजना से प्रभावित कुछ ग्रामीणों ने नौकरी की मांग रखी। ग्राम करतली…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजातों की मृत्यु के मामले में की कड़ी कार्रवाई : शिशु रोग विभाग के सीनियर रेसीडेंट का निलंबन, अस्पताल अधीक्षक भी बदले गए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजमाता श्रीमती देवेन्द्रकुमारी सिंहदेव चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर से संबद्ध अस्पताल के एसएनसीयू में विगत 5 दिसम्बर को चार नवजातों की मृत्यु के मामले पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कड़ी कार्रवाई की है। राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आज उनके अनुमोदन के बाद अस्पताल में शिशु रोग विभाग के सीनियर रेसीडेंट (शिशु रोग विशेषज्ञ) डॉ. कमलेश प्रसाद विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया है। डॉ. विश्वकर्मा घटना की रात शिशु रोग विभाग में गंभीर अवस्था में नवजातों की भर्ती के बावजूद…

Read More

नगर निगम द्वारा निवेश क्षेत्र में 5000 वर्गफुट तक के आवासीय भवनों के अब तक 606 प्रकरण पर सीधे भवन अनुज्ञा जारी, समय और राशि की हुई बचत

मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप एक रूपए प्रक्रिया शुल्क पर सीधे भवन अनुज्ञा को जिले में मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप शासन द्वारा बिना किसी कठिनाई के आम नागरिकों को व्यवहारिक, सरल एवं पारदर्शी तौर पर सीधे लाभ पहुंचाने के लिए सरलीकृत ऑनलाइन प्रक्रिया अंतर्गत बिल्डिंग परमिशन मैनेजमेंट सिस्टम सर्वर पर 5000 वर्गफुट तक आवासीय भवनों में मात्र एक रूपए प्रक्रिया शुल्क पर डायरेक्ट भवन अनुज्ञा जारी की जा रही है। शासन की इस…

Read More

कलेक्टर ने जनचौपाल में आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने दिए निर्देश, जन चौपाल में 37 आवेदन हुए प्राप्त, किसानों को मिली किसान किताब

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं को तन्मयतापूर्वक सुना। जन चौपाल कार्यक्रम में आज 37 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में दिया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार जांच परीक्षण कर गुणवत्ता निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जन चौपाल कार्यक्रम में कई प्रकार की मांगे और समस्या से संबंधित आवेदन प्राप्त होते हैं। लोगों की समस्या और मांग को दृष्टिगत रखते…

Read More