स्व सहायता समूहों को सहजता से प्रदान करें ऋण की सुविधा, जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार 22 दिसंबर को कलेक्ट्रेट के आस्था  सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने स्व सहायता समूहों को सहजता पूर्वक ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश बैंक अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमित हितग्राही की मृत्यु होने पर बीमा राशि के भुगतान के लिए बैंकों की ओर से पहल किए जाने की आवश्यकता बताई। कलेक्टर ने अधिक से अधिक…

Read More

केन्द्रीय विद्यालय में किया गया एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर में पिछले दिनों पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप के अंतर्गत एकल नृत्य प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक अनुभाग के  छात्रों ने अपने सदन के अन्तर्गत नृत्य प्रस्तुति दी। संस्था के प्राचार्य संतोष कुमार पॉल व प्रधान अध्यापक कमल नारायण सोनी द्वारा बच्चो का प्रोत्साहन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली अ के कबीर, पहली स की यशिका राव, पहली ब के अरनव पटेल ने सब जूनियर वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में कक्षा तीसरी ब की आन्या पाल,…

Read More

इंद्रावती परियोजना के मंडल के अधीक्षण अभियंता ने की विकास कार्यों की समीक्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर इंद्रावती परियोजना मण्डल के अधीक्षण अभियंता द्वारा मंडल में सिंचाई विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा बुधवार 21 दिसंबर को की गई।  बैठक में इन्द्रावती परियोजना मंडल अधीन कार्यरत सभी कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने जिलावार कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर कार्य में प्रगति लाने हेतु कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया साथ ही प्रशासकीय स्वीकृति एवं तकनीकी स्वीकृति प्राप्त योजनाओं की यथाशीघ्र…

Read More

जशपुर विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल ने ली पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर चुनावी वर्ष शुरू होने से चंद दिन पहले,भारतीय जनता पार्टी के जशपुर विधानसभा प्रभारी रमन अग्रवाल ने शहर और ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मैराथन बैठक ली। इस बैठक में उन्होनें कार्यकर्ताओं से जशपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे संगठन संबंधी गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही,केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए जमीन में उतर कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जशपुर विधान सभा क्षेत्र के शहर मंडल की बैठक,जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई,वहीं ग्रामीण मंडल…

Read More

200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार, थाना जयनगर पुलिस की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग व पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू के निर्देश पर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पेण्डरखी रेड नदी पुलिया पास 2 व्यक्ति बिना नंबर की मोटर सायकल में अपने पास नशीली मादक पदार्थ इंजेक्शन रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी…

Read More

आईजी सरगुजा ने सूरजपुर पुलिस के साइबर प्रहरी कार्यक्रम का किया शुभारंभ, साइबर प्रहरी कार्यक्रम के तहत ब्राडकास्ट ग्रुप में 38 हजार लोगों को जोड़ा गया

ब्राडकास्ट ग्रुप में आईजी सरगुजा ने पोस्ट की शुभकामना संदेश सूरजपुर पुलिस के साइबर प्रहरी लोगो का हुआ अनावरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर जिले के हर व्यक्ति तक पुलिस की पहुंच बनाने, साइबर अपराध से बचाव, सुरक्षा के प्रति जागरूकता के संदेश, महत्वपूर्ण जानकारियों को त्वरित गति से लोगों तक पहुंचाने के लिए सूरजपुर पुलिस के द्वारा साइबर प्रहरी कार्यक्रम के तहत ब्राडकास्ट ग्रुप बनाकर 38 हजार लोगों को जोड़ा है। आमजनता की सुरक्षा, अपराध से बचने की जानकारी देने व जागरूकता से जुड़े सूरजपुर पुलिस की इस नई पहल…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का दो दिवसीय बिलासपुर दौरा : आम सभा के साथ ही जनता से मुलाकात करने भी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

पूर्व सीएम ने कहा कि सूबे के मुखिया चार्जशिटेड हैं, उनके वरिष्ठ अधिकारी जेल में हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : कल पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बिलासपुर जिले में आयोजित आमसभा में सहभागिता की। जिले के पिपरानार सोंठी सीपत स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित आमसभा में सम्मिलित होकर उन्होंने जनसमूह को संबोधित किया। इस जनसभा में उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को बदनाम कर दिया है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ को लेकर केवल ईडी और सीडी की चर्चा है। पूर्व सीएम ने कहा कि सूबे के…

Read More

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. पचकौड़ प्रसाद पांडेय को किया याद : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. पचकौड़ प्रसाद पाण्डेय के घर पहुंचकर उनके परिजनों का जाना कुशलक्षेम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने विगत दिवस निरीक्षण के दौरान पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदेली के बाजा मास्टर के नाम से प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. पचकौड़ प्रसाद पांडेय के घर पहुंचकर उन्हे याद करते हुए उनके परिजनों से कुशलक्षेम जाना। कलेक्टर ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सहित जिले के भी कई वीर सपूतों ने देश को आजादी दिलाने में विशेष योगदान दिया है, जिनमे से एक थे पं. पचकौड़ प्रसाद पांडेय। कलेक्टर ने पं. पचकौड़ प्रसाद पांडेय के घर जाकर स्वतंत्रता संग्राम…

Read More

चमकते चट्टान, ले सकती हैं जान.. इसलिए रहें सावधान, जरा सी असावधानी बदल सकती है खुशियों को मातम में, देवरी के पिकनिक स्पॉट में जरूरी है एहतियात बरतना  

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा (कमलज्योति) उगते सूरज के समय बिखरती सूरज की किरणे हो या फिर अस्त होने के समय सुनहरी रोशनी और बादलों के बीच झिलमिलाती किरणे। हदसेव नदी के बहते पानी में आधा बाहर तो आधा भीतर की ओर डूबा चट्टान जब बाहर से चमकता हुआ दिखाई देता है तो यह देखने वालों को बरबस ही अपनी ओर खींच लेता है। पानी की धार से तराशे गए इन चट्टानों में सूरज निकलने से लेकर सूरज के डूबने तक चमक ही नहीं होती, नुकीले और धारदार चट्टान कई स्थानों…

Read More

जशपुर जिले में चिन्हांकित 50 ग्राम पंचायत मुख्यालय में ‘‘सुपोषण चौपाल’’ का किया गया आयोजन, 470 कुपोषित बच्चों का वजन, ऊंचाई एवं स्वास्थ्य जांच किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में विगत दिवस 21 दिसम्बर को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में चिन्हांकित 50 ग्राम पंचायत मुख्यालय में ‘‘सुपोषण चौपाल’’ का आयोजन किया गया। इन ग्राम पंचायतों में कुपोषित बच्चों की संख्या 50 से अधिक है। इस अवसर पर एक साथ सभी पंचायतों में कुपोषित बच्चों के माता-पिता, सरपंच, स्व सहायता समूह की महिलाएं, ए.एम.एम., मितानिन, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न पंचायतों में बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया।…

Read More