समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गेवरा (कोरबा) कोरबा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में भूविस्थापितों के आंदोलन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। एसईसीएल प्रबंधन कुसमुंडा क्षेत्र में भूविस्थापितों के 500 दिनों से चल रहे अनवरत धरना से पहले से ही परेशान है, वहीं आज किसान सभा ने सैकड़ों भूविस्थापितों के साथ गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर दिया और रोजगार, पुनर्वास और मुआवजा संबंधी मांगें पेश कर दी। इन मांगों पर कार्यवाही न होने की स्थिति में किसान सभा ने 15 मार्च को गेवरा खदान बंद करने की…
Read MoreMonth: February 2023
कांग्रेस अधिवेशन में उठे सवालों से बौखलाये मोदी अभद्र और गलत बयानी पर उतर आये है – मोहन मरकाम
भाजपा अध्यक्ष नड्डा को धकियाने वाले नसीहत न दे तो बेहतर अडानी के घोटाले से ध्यान हटाने भाजपा का नया प्रपंच समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिया गया बयान भाजपा की विकृत मानसिकता का परिचायक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस अधिवेशन में उठे सवालों से बौखलाये मोदी अभद्र और गलत बयानी पर उतर आये है। देश के प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठा हुआ व्यक्ति अपने भाषण में इतना स्तरहीन बातें करेगा इसका किसी ने कल्पना नहीं किया था…
Read Moreराजेश मूणत को सनातन परंपरा का ज्ञान नहीं, गुलाब से गुलाल पर भाजपा अनर्गल प्रलाप कर रही – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर गुलाब की पंखुड़ी से गुलाल बनाये जाने पर भाजपा द्वारा दिये गये बयान को कांग्रेस ने मुद्दाविहीन भाजपा का प्रलाप बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पुष्प देवी-देवताओं पर चढ़ाया जाय, देवालयों पर चढ़ाया जाय, पुष्पगुच्छ के रूप में किसी का स्वागत किया जाय, हार के रूप में राजनेताओं का स्वागत किया जाय, उसके बाद फूल का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण उपयोग होता है उससे खाद बनाया जाय, इत्र बनाया जाय या अगरबत्ती बनाया जाय अथवा गुलाल बना कर…
Read Moreहजारों की संख्या में जनता और कार्यकर्ता को लेकर भाजपा ने घेरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीएचई मंत्री रूद्र गुरु का निवास
खराब कानून व्यवस्था, छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बनाना, पीएम आवास योजना को रोकना भूपेश बघेल की उपलब्धि – सांसद विजय बघेल प्रधानमंत्री आवास के हक के लिए जनता रुकेगी नहीं, 15 मार्च को रायपुर में विधानसभा का घेराव कर सरकार से सवाल करेगी: विजय शर्मा मंत्री रूद्र गुरु की अनुभवहीनता व बाहरी होना अहिवारा की दुर्दशा का कारण – जितेन्द्र वर्मा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग पाटन और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त असीमित जनसमस्याओं और प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन व भ्रष्ट नीतियों के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी…
Read Moreदिल्ली में आप के मंत्रियों का इस्तीफा भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा की बड़ी जीत – अरुण साव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया को राहत न मिलना आम आदमी पार्टी के मुंह पर एक करारा तमाचा है। भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रही है। जिसके फलस्वरूप केजरीवाल सरकार के एक मंत्री सत्येंद्र जैन 9 महीने से जेल की हवा खा रहे हैं और अब…
Read Moreशासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय (सांइस कॉलेज) में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ का हुआ भव्य आयोजन
आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र तथा नगद राशि, प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की गई समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय (साइंस कॉलेज), रायपुर के रक्षा अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. गिरीश कांत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि सांइस कॉलेज में “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन 22 फरवरी से आरंभ किया गया था, जिसका आज समापन हुआ है। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी, पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। आज “वैश्विक विज्ञान वैश्विक मानव…
Read Moreदिवंगत शिक्षकों की विधवाओं को जीवन यापन का हक न देने वाली सरकार को धिक्कार है – सरोज पांडेय
द्रौपदी के खुले केश ने कौरवों का सर्वनाश करवा दिया था, यहां तो मुंडन हो रहा है: भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्यसभा सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पांडेय ने दिवंगत शिक्षकों की विधवाओं को जीवन यापन के लिए सरकार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति न दिए जाने पर उनके द्वारा लगातार 4 माह से किए जा रहे अनशन आंदोलन के बाद अब अपने केश का परित्याग करने पर छत्तीसगढ़ सरकार को धिक्कारते हुए कहा है कि जिस शिक्षक का ज्ञान प्राप्त कर बच्चे भविष्य में…
Read Moreभूपेश बघेल का ₹2800 की दर से धान खरीदी किये जाने का वादा मात्र छलावा, विगत वर्षों का ₹2500 की दर से पहले भुगतान कर दें फिर आगे की बात करें – शशिकांत द्विवेदी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अठाईस सौ रुपया धान का मूल्य आने वाले समय में दिए जाने की बातों का पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी अभी तक आपने तो ₹25 00प्रति क्विंटल की दर से ही धान की खरीदी नहीं की है तो किस मुंह से बात करते हैं कि आने वाले समय में ₹2800 प्रति क्विंटल की दर से किसानो की धान खरीदी की जाएगी । श्री द्विवेदी ने…
Read Moreचिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के स्वशासी समिति की ली बैठक
बजट, निर्माण कार्य और संसाधन जुटाने सहित स्वशासी समिति के विभिन्न प्रस्तावों पर हुई चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (CIMS), दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और रायगढ़ शासकीय मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की बैठक ली। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सिंहदेव के रायपुर के सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में आयोजित तीनों मेडिकल कॉलेजों के स्वशासी समिति की अलग-अलग बैठक में मेडिकल कॉलेजों के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री…
Read Moreपॉवर कंपनी से सीई श्री कान्त एवं श्री दवे को दी गई भावभीनी विदाई
विनम्र एवं शांत स्वभाव अच्छे व्यक्तित्व की पहचान – श्रीमती बघेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मुख्य अभियंता (सिविल) श्री डी.के.कान्त एवं ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता श्री डी.के.दवे को सेवानिवृति के उपरान्त कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवा भवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी श्रीमती उज्जवला बघेल, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी श्री मनोज खरे, जनरेशन कंपनी के एमडी श्री एस.के.कटियार ने उन्हें सेवा प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। श्रीमती बघेल ने कहा कि दोनों अधिकारी…
Read More