समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने आज विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया और नए कार्यों की घोषणा भी की। वे बनहर, गेजामुड़ा और उच्चभिट्ठी के दौरे पर रहे। उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास है। कृषि प्रधान राज्य में प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के साथ ही हमारे रीति रिवाज बोली-भाषा, खानपान व सांस्कृतिक गौरव…
Read MoreDay: February 18, 2023
तानाशाही हुकुमत जनता का हक मार रही और लोकतंत्र का गला घोंट रही है- नारायण चंदेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि चक्काजाम आंदोलन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की जा रही मुकदमेबाजी से भाजपा डरने वाली नही। बस्तर में भाजपा नेताओं की नृशंस हत्या के विरोध में भाजपा द्वारा किए गए जंगी प्रदर्शन पर सरकार द्वारा मुकदमे लादे जाने की शुरूआत करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार जितना चाहे उतना दमन कर ले, भाजपा आपकी नाक में दम कर देगी और जनता आपको उखाड़कर फेंक देगी। अब उल्टी गिनती…
Read Moreचौपट स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बांधी : गरीब मरीजों पर पड़ रही है भूपेश- सिंहदेव तकरार की मार, बेमौत मर रहे गरीब, नवजात शिशुओं से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई त्रस्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व छत्तीसगढ़ के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था और मरीजों की दयनीय स्थिति के मद्देनजर बिलासपुर सिम्स जहां सात सौ से अधिक मरीज केवल अठारह नर्सों के भरोसे हैं, का हवाला देते हुए कहा है कि कांग्रेस के राज में अस्पतालों में इंजेक्शन लगाने के लिए नर्स तक नसीब नहीं हैं। गरीब बेमौत मर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों की हालत बदतर है। गरीब, असहाय, बेसहारा लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।इलाज के अभाव…
Read Moreदहेज की मांग करते हुए गाली गलौच कर धमकी देकर प्रताड़ित करने वाले 06 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफतारी
आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 92 / 2023 धारा 498ए 294, 506, 32334 भादवि पंजीबद्ध आरोपियों को दिनांक 18.02.23 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.02.2023 को पीड़िता ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी शादी दिनांक 02.07.21 को ग्राम कोटमी सोनार निवासी सत्या कुमार धुरी के साथ हुई थी। शादी के उपरांत ही इसके पति, ससुर, ननंद, डेढ़ सास, देवर के द्वारा दहेज में मो.सा. एवं पैसा नही देने के नाम…
Read Moreटारगेट किलिंग भाजपा की संस्कृति, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर झीरम घाटी कांड में कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की गई, इंदिरा गांधी राजीव गांधी भी टारगेट किलिंग का शिकार हुये थे – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की टारगेट किलिंग भाजपा नेताओ की संस्कृति है।आजादी के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर झीरम घाटी कांड में कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जिस दिन हत्या हुई उसी दिन कुछ लोग हत्या की खबर सुनने के बाद नागपुर में मिठाई वितरित कर रहे थे खुशियां मना रहे थे देश में कांग्रेस के नेता ही टारगेट किलिंग का शिकार हुए हैं प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भी टारगेट…
Read Moreविश्व हिन्दू परिषद की धार्मिक यात्रा संघ की हताशा यात्रा – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विश्व हिन्दू परिषद की तथाकथित धार्मिक यात्रा को कांग्रेस ने संघ व भाजपा की हताशा यात्रा बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दों के दिवालियेपन से जूझ रही है। उसके पास जन सरोकारों के मुद्दे उठाने के लिये नही है जब- जब भाजपा विपक्ष में रहती तथा उसका जनता से दुराव हो जाता है तब वह अपने राजनैतिक अस्तित्व को बचाने के लिये धर्म की आड़ में छुपती है। छत्तीसगढ़ में भी संघ के निर्देश में…
Read Moreकांग्रेस महाअधिवेशन पर भाजपा की टिप्पणी और पोस्ट स्तरहीन हरकत, 15 सालों तक घोटाला और अवैध वसूली करने वाले दल की मानसिकता भी वैसी – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस के अधिवेशन पर भाजपा द्वारा सोशल मीडिया में की गयी पोस्ट और टिप्पणी भाजपा की स्तरहीन हरकत है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के अधिवेशन से घबराई हुई है। इसीलिये वह अब अनर्गल और अमर्यादित आचरण पर उतर आई है। फासीवादी प्रवृत्ति की विचारधारा विहीन भाजपा अधिवेशन के महत्व और उसकी उपयोगिता को नही समझ सकती है। धार्मिक विद्वेष भड़का कर सांप्रदायिकता फैलाकर देश की गंगा, जमुनी, तहजीब पर प्रहार करके मतों का ध्रुवीकरण करने की राजनीति करती है। देश…
Read Moreराजिम माघी पुन्नी मेला का आतिशबाजी के साथ भव्य समापन : आस्था के सभी केन्द्र को हमारी सरकार विकसित कर रही है – भूपेश बघेल
राजिम माघी पुन्नी मेला के नामकरण से माटी की महक और संस्कृति की झलक मिलती है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो ,रायपुर राजिम : राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे पहले श्री राजीव लोचन मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। पश्चात लक्ष्मण झूला में ईरिक्शा चढ़कर सीधे श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंंचे। वहां उन्होंने जल चढ़ाकर अभिषेक किया और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। मुख्य महोत्सव मंच पर पहुंचते ही भगवान राजीव लोचन की प्रतिमा पर पं. अर्जुननयन तिवारी सहित पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चर…
Read Moreमिलेट कार्निवाल: पाक कला प्रतियोगिता में कोदो बर्फी ने मारी बाजी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्त्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल के दूसरे दिन आज राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में मिलेट्स व्यंजनों की पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कोदो बर्फी ने स्वाद और स्वास्थ की इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। रागी सूप और कोदो वेज पुलाव भी पसंद किए गए और दोनों ने दूसरा स्थान पाया। रागी मिल्क शेक को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट केटरिंग टेक्नालॉजी के सीनियर लेक्चरर और शेफ श्री…
Read Moreबड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्ताव को भारत सरकार ने दी मंजूरी, मध्यान्ह भोजन में शामिल होगा मिलेट्स
राज्य के 12 जिलों में सप्ताह में 4 दिन, सोया चिक्की के स्थान पर मिलेंगे मिलेट्स से बने खाद्य पदार्थ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना में मिलेट्स को शामिल करने के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में सोया चिक्की के स्थान पर सप्ताह में चार दिन स्कूली बच्चों को मिलेट्स से निर्मित खाद्य पदार्थ वितरित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा केन्द्र सरकार…
Read More