बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पूर्व 21 फरवरी से हेल्पलाइन प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 21 फरवरी से हेल्पलाईन-2023 प्रारंभ की जा रही है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक रविवार एवं अवकाश दिवस को छोड़कर प्रातः 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नं. 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि हेल्पलाइन में मनो चिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक, विषय-विशेषज्ञ एवं मंडल के…

Read More

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पदक विजेता मलखंब खिलाड़ियों का स्वागत

मलखंब खिलाड़ियों ने 06 पदक प्राप्त कर राज्य का नाम किया रोशन  छत्तीसगढ़ को मिले 01 स्वर्ण, 01 रजत और 04 कांस्य पदक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के खलखंब खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’ में 6 पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। राज्य के मलखंब खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण, 01 रजत और 04 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज इन सभी पदक विजेता मलखंब खिलाड़ियों का स्वागत न्यू सर्किट हाउस में किया गया।…

Read More

राज परिवार में जन्में स्वर्गीय डाॅ. रामचंद्र सिंहदेव ने फकीर का जीवन जिया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री कोरिया कुमार डॉ रामचंद्र सिंहदेव की प्रतिमा का किया अनावरण

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी कोरिया कुमार का पूरा जीवन छत्तीसगढ़ के विकास को रहा समर्पित डॉ सिंहदेव की जयंती अवसर पर मुख्यमंत्री ने साझा की राजनीतिक और व्यक्तिगत स्मृतियां समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री ने 10.99 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री, कोरिया कुमार के नाम से विख्यात स्वर्गीय डॉ रामचंद्र सिंहदेव की जयंती अवसर पर कोरिया जिला के मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चौक में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।…

Read More

चिरमिरी निगम आयुक्त और गौठान प्रभारी को कारण बताओ नोटिस : गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने में लापरवाही बरतने के मामले कलेक्टर ने की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर  स्थित छोटा बाजार के गौठान में गोबर खरीदी बंद पाए जाने तथा क्रय किए गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने में लापरवाही बरतने के मामले में कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने निगम आयुक्त और गौठान प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया है। कलेक्टर श्री ध्रुव ने गौठान में संचालित गतिविधियों का जायजा लेने के लिए आकस्मिक रूप से छोटा बाजार गौठान पहुंचे थे। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान यह पाया कि गौठान में गोबर की खरीदी…

Read More

हाट बाजार क्लीनिक से मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं : प्रदेश में 82 लाख से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों विशेषकर पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से पहुंच रही है। स्वास्थ्य विभाग का अमला हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। राज्य के ग्रामीण अंचलों में एक लाख 44 हजार 962 हाट बाजार क्लीनिक का आयोजन किया जा चुका है। इन आयोजनों में 82 लाख से अधिक मरीजों को सीधा फायदा मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाट बाजारों में आयोजित किए जा रहे क्लीनिकों में लोगों को उपचार के साथ-साथ निःशुल्क दवाईयां और…

Read More

चरवाहे मोहित ने गोबर बेचकर जमीन खरीदने का सपना किया पूरा

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर कमाये 1.10 लाख रूपए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कुछ सालों पहले शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि गोबर भी किसी का जीवन बदल सकता है। लेकिन छत्तीगढ़ में गोधन न्याय योजना के लागू होते ही कई लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यहां गौठान समितियां आर्थिक रूप से सशक्त तो बन ही रही हैं, बल्कि आम ग्रामीणों और गोधन की सेवा से जुड़े चरवाहों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है। गोबर से कण्डे बनाने…

Read More

परीक्षा की तैयारी कैसे करें विषय पर दुर्गा महाविद्यालय रायपुर में कार्यशाला का हुआ आयोजन : परीक्षा के दौरान अपने शरीर और मन को तैयार करनें के बताए गए तरीके

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दुर्गा महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक सभागार में “परीक्षा की तैयारी कैसे करें “इस विषय पर बहुप्रतीक्षित कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कोरोना कॉल के बाद पहली बार संपन्न होने जा रही ऑफलाइन वार्षिक परीक्षा के नियमित छात्र छात्राओं को परीक्षा से संबंधित तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन मनोविज्ञान विभाग एवं दुर्गा महाविद्यालय के आई. क्यू.ए.सी. सेल के संयुक्ततत्वाधान से किया गया ! जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में रायपुर के जाने-माने मनोवैज्ञानिक…

Read More

संपत्ति कर आधा करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस, अब जनता से लूट-खसोट पर उतर आई है – भाजपा प्रवक्ता दीपक म्हस्के

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने निर्माण नियमितीकरण में भ्रष्टाचार और जनता से लूट खसोट का आरोप लगाते हुए कहा है कि संपत्ति कर आधा करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस अब जनता को लूटने पर उतर आई है। प्रदेश के अवैध निर्माण को वैध करने के लिए शासन ने नियमितीकरण कानून लागू किया है। इस नियमितीकरण की आड़ में प्रदेश के कांग्रेसी महापौर और नगरपालिका अध्यक्ष ने सभी निर्माण को अवैध बताकर नियमित कराने का नोटिस जारी कर दिया है।…

Read More

छत्तीसगढ़ की पीएससी भ्रष्टाचार, स्तरहीनता की पराकाष्ठा को पार कर रही है – ओपी चौधरी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पीएससी की परीक्षा पर बोले भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, कुछ प्रश्नों में सही विकल्प ही नहीं दिया गया। कुछ प्रश्नों के विकल्प में 200 वर्षों का अंतर, अब बच्चों से यह पूछा जा रहा है कि राजनांदगांव में सीएम ने भेंट मुलाकात कब की, यह सब जानबूझकर इसीलिए किया जा रहा है कि एक गांव का गरीब व्यक्ति कभी आगे ना बढ़ सके। हमारे छत्तीसगढ़ की पीएससी भ्रष्टाचार, स्तरहीनता की पराकाष्ठा को पार कर रही है। यह गाँव-गाँव से आये बच्चों और उनके…

Read More

साफ दिख रहा है कि धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल का एकाधिकार होने लगा है कम – भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने अपने विश्वस्त विजय जांगिड़ को छत्तीसगढ़ में सह प्रभारी नियुक्त करवा लिया है। साफ दिख रहा है कि छत्तीसगढ़ में संगठन और सत्ता की लड़ाई अब रुकेगी नहीं। दोनों दिग्गज खम ठोक रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के वरदहस्त प्राप्त मोहन मरकाम जी के खास अमरजीत चावला को नोटिस जारी कर भूपेश बघेल ने बढ़त लेने का प्रयास किया था, परंतु आज शैलजा जी ने अपने विश्वस्त को सह प्रभारी बनवा कर फिर…

Read More