समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग/रायपुर पाटन शहर में तेजी से नागरिक सुविधाओं एवं अधोसंरचना विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। शहर के सरोवरों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है और उन्हें मनोरंजक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के प्रमुख तालाब नकटा तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है। राजीव सरोवर उद्यान के नाम से जाने जाने वाले इस उद्यान की लागत 5 करोड़ 80 लाख रुपये है। आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इसका लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण…
Read MoreDay: February 4, 2023
पाटन के बुनकर भवन का होगा जीर्णोद्धार, इससे रोजगार बड़ी संख्या में सृजित होंगे
पाटन में परमेश्वरी महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया संबोधन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग/रायपुर पाटन का बुनकर भवन अभी अच्छी स्थिति में नहीं है। इसे ठीक करने की कार्रवाई की जाएगी ताकि अधिकाधिक संख्या में लोगों को रोजगार मिल सके। कलेक्टर यहां निरीक्षण कर इसे बेहतर करने की दिशा में कार्रवाई करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने परमेश्वरी जयंती के अवसर पर पाटन में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देवांगन समाज द्वारा हर वर्ष पाटन…
Read Moreनेशनल जम्बूरी छत्तीसगढ़ में भी होगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा : स्काउट चरित्र निर्माण का आंदोलन, मित्रता भाव बढ़ाने का सुंदर माध्यम, भारतीय संस्कृति का भी यही विचार
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के दुर्ग जिला संघ द्वारा 23 वीं स्काउट गाइड रैली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया संबोधन जिले के होनहार स्काउट्स एवं गाइड्स ने वाद्ययंत्रों की धुनों पर शानदार मार्चपास्ट किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग/रायपुर स्काउट का नेशनल जम्बूरी छत्तीसगढ़ में भी होगा। आज जिला स्काउट संघ की रैली में स्काउट्स को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्काउट आंदोलन ब्रिटेन में शुरू हुआ। इसका उद्देश्य मित्रता भाव और सेवा है। भारतीय संस्कृति भी वसुधैव कुटुम्बकम के…
Read Moreबिलासपुर की बेटी विधि अटलांटा (यूएसए) में मिसेज़ भारती सैकेण्ड रन अप बनी !
बिलासपुर छत्तीसगढ़ की बेटियाँ देश व विदेशों में कर रही है अपना नाम ऊँचा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की गौरव बिलासपुर की बेटी विधि श्रीवास्तव ने अटलांटा (यूएसए) में आयोजित सौन्दर्य प्रतियोगिता में नेशनल यूएसए मिसेज़ भारत प्रतियोगिता में सैकेण्ड रनर-अप का स्थान हासिल कर बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में 85 महिलाओं ने भाग लिया था। ज्ञात हो विधि श्रीवास्तव बिलासपुर स्थित रामाग्रीन सिटी निवासी ए. के. श्रीवास्तव रिटायर्ड (एसईसीएल इंजीनियर) की बेटी है। इसके पूर्व भी अटलांटा में आयोजित सौन्दर्य प्रतियोगिता में भाग…
Read Moreभारतमाला निर्माण मार्ग में जे.सी.बी. मशीन द्वारा अवैध रूप से वनोपज परिवहन का मामला
वन विभाग द्वारा एक जे.सी.बी. वाहन की जब्ती सहित राजसात की कार्रवाई जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में वनमंडल धमतरी अंतर्गत कुरूद क्षेत्र में गत दिवस 03 फरवरी को भारतमाला निर्माण मार्ग में जे.सी.बी. मशीन द्वारा अवैध रूप से वनोपज परिवहन करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई है। इसके तहत जे.सी.बी. वाहन चालक पुष्पेन्द्र द्विवेदी निवासी मरियादपुरी जिला सतना के खिलाफ…
Read Moreभूपेश बघेल बताएं कि कांग्रेस का राम कौन है- संतोष पाण्डेय
क्या नई रामायण लिख रहे हैं मुख्यमंत्री- भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रामायण की विवेचना करने कहे जाने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री के बयान पर चाहे कितनी भी लीपापोती कर ले लेकिन छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया के सनातनी लोगों को एक बार फिर यह ज्ञात हो गया है कि भूपेश बघेल और उनकी कांग्रेस का चरित्र सनातन संस्कृति का घोर विरोधी है। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि क्या भूपेश बघेल नयी रामायण लिखना…
Read Moreकांग्रेस सरकार ने खोजे लूट के नये तरीके, बिचौलियों के जरिये 210 करोड़ का सालाना भ्रष्टाचार – अमर अग्रवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने राज्य की कांग्रेस सरकार को लूटमार गिरोह करार देते हुए कहा है कि यह लुटेरी सरकार छत्तीसगढ़ को लूटने के लिए नए नए तरीके ईजाद कर रही है। नए नए हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के 25000 नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। उनकी मांग है कि उनको ठेकेदार के बजाय नगरीय निकाय सीधा भुगतान करें। इसके साथ ही कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के अनुसार इन अनियमित कर्मचारियों…
Read Moreदेश का विकास हो रहा है और कांग्रेस का विनाश इसलिए कांग्रेस की मति विस्मित हो रही हैं – केदार कश्यप
मोदी सरकार की आदिवासी हितैषी नीतियों से बौखलाई कांग्रेस – भाजपा केन्द्र की मोदी सरकार ने आदिवासी समाज के बजट को ऐतिहासिक रूप से बढ़ाया इससे कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल नचाया, भाजपा के राज में दिल्ली में तिरंगा फहरा रहे है – केदार कश्यप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री व राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस की टीका टिप्पणी के संदर्भ में आज यहां भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता…
Read Moreबिना भ्रष्टाचार के कांग्रेस सरकार कोई कार्य नहीं करती है – महामंत्री विजय शर्मा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार ने मोटा अनाज (मिलेट्स) को बढ़ावा देने के लिए 2023 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया और फिर उनके प्रयास से ही 2023 विश्व अंतराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष मना रहा है। मोटा अनाज को प्रोत्साहन देने के लिए बजट में केंद्र सरकार ने प्रावधान किया ताकि उत्पादक इससे प्रेरित हो व उत्पादन करने वाले को लाभ मिले। विजय शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के इस प्रयास के पीछे भारत को मोटे अनाज का वैश्विक केंद्र…
Read Moreभाजपा आदतन आदिवासी विरोधी – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा की पत्रकार वार्ता पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण केंद्र सरकार द्वारा लिखित दस्तावेज होता जिसका परंपरागत रूप से राष्ट्रपति पठन करते है। राष्ट्रपति के अभिभाषण में टीका टिप्पणी संसदीय परंपरा का हिस्सा रहा है। विपक्ष जिन बिंदुओं से असहमत होता है उस पर टिपपणी करता है। भाजपा इसको आदिवासी राष्ट्रपति से जोड़कर संसद, संविधान और राष्ट्रपति का अपमान कर रही है। भाजपा का चरित्र ही आदिवासी विरोधी है। भाजपा आदतन आदिवासी विरोधी है। प्रदेश कांग्रेस…
Read More